वो तरीके जो दिमाग व याददाश्त को रखते हैं मजबूत

दिमाग व याददाश्त

ब्रेन हेल्थ को बेहतर करने के लिए कुछ आसान तरीके होते हैं. हेल्दी ब्रेन और तेज दिमाग के लिए इन 8 कामों को अपनी डेली लाइफ में जरूर लाना चाहिए. इससे दिमाग की बीमारी जैसे डिप्रेशन और अल्जाइमर का खतरा भी कम होता है.
बचपन की बात अगर याद करें तो आप पाते हैं कि उस समय किसी भी बात को याद रखना कितना आसान होता था। वर्तमान समय में जब सब कुछ तकनीकी के हाथ में चला गया है तो इंसान का दिमाग व याददाश्त (Brain Memory) भी छोटी-छोटी बातों को भूलने लगा है।

आप कभी-कभी बहुत ही खास बात बहुत कोशिश करने के बाद भी याद नहीं कर पाते हैं। ये याददाश्त के कमजोर होने के संकेत हैं। अक्सर कहा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ दिमाग भी कमजोर होने लगता है। लेकिन इसे मजबूत भी रखा जा सकता है।

जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप अपने दिमाग को मजबूत बनाए रख सकते हैं। हम जो बताने जा रहे हैं ये बहुत ही आसन व सरल तरीके हैं जो दिमाग को मजबूत रखते हैं। आइए जानते हैं 8 खास तरीके जो दिमाग को मजबूत करते हैं।

एक्सरसाइज
एक्सरसाइज अर्थात व्यायाम से शरीर तो स्वस्थ्य रहता ही है साथ में दिमाग भी बेहतर होता है। जब इंसान एक्सरसाइज करता है तो वह पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन लेता और यह शरीर में ऊर्जा के साथ-साथ नई कोशिकाओं के निर्माण में भी मददगार होता है। एक्सरसाइज से शरीर की कोशिकाओं का आपस में संपर्क बेहतर होता है और दिमाग सही से काम करता है।

संतुलित भोजन
हमारे खान-पान का भी दिमाग पर असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो डायट से मिलने वाली एनर्जी और शुगर का 20 प्रतिशत हिस्सा दिमाग के काम आता है। शरीर में यदि शुगर का लेवल कम या ज्यादा है होता है तो इसका असर दिमाग पर भी पड़ता है। दिमाग को बेहतर रखने के लिए नट्स, मछली और फल फायदेमंद होते हैं।

तनाव से दूर रहें 
लंबे समय तक का तनाव दिमाग के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। हलांकि कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि तनाव में दिमाग ज्यादा सही काम करता है। तनाव की अवधि छोटी होनी चाहिए नहीं तो यह डिप्रेशन का रूप ले सकता है। कभी-कभी अपने दिमाग को आराम देने के लिए आपको एकांत या कुछ नयी जगहों में जाना चाहिए जहां दिमाग पर कोई तनाव न हो। इससे दिमाग में पड़ने वाले तनाव को कम किया जा सकता है।

कुछ नया करते रहें 
दिमाग की कसरत भी जरूरी है अगर आप दिमाग को मजबूत रखना चाहते हैं तो आपको कुछ नया करते रहना चाहिए। जैसे कुछ नया सीखना या कुछ नई बातें खोजना या लिखना इत्यादि। खेल भी दिमाग के स्तर को मजबूत रखता है। कोशिश करके एक खेल को अपने जीवनशैली में अपनाएं।

मनोरंजन व संगीत 
इंसान का दिमाग मनोरंजन व संगीत से नयापन पाता है। आपने भी अनुभव किया होगा कि जब आप कोई फिल्म देखते हैं या कोई गाना सुनते हैं तो आपके शरीर का हर अंग एक्टिव रहता है। यह क्रिया दिमाग को मजबूत करने के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है।

अच्छी नींद और अध्ययन 
अगर आप अच्छी नींद लेते हैं तो आपका दिमाग भी अच्छी तरह से काम करता है। अगर आपकी नींद सही नहीं है तो आपके याददाश्त पर इसका बूरा असर पड़ता है। अगर आपको नींद में कोई परेशानी है तो सोने से पहले किताब पढ़ने की आदत डाल सकते हैं। अध्ययन आपको नए तरह का अनुभव देता है जो दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत करता है।

सुबह की बात 
हम अक्सर लोगों को देखते हैं कि देर रात सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं। यह दोनों ही स्थिति शरीर व दिमाग के लिए ठीक नहीं हैं। हर इंसान को कम से कम 6 घंटे की नींद और सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए। सोते समय कमरे में अंधेरा हो और कोशिश करें कि जब सुबह हो तो सूर्य की रोशनी आपके कमरे में आती हो यह दिमाग के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.