अगर अक्सर भूलते हैं...

कुछ लोगों को नाम अच्छी तरह याद रहते हैं तो कुछ को छोटी-छोटी डीटेल्स। लेकिन कुछ ट्रिक्स अपना कर आप जिन चीजों को याद नहीं रख पाते, उन्हें जरूर सुधार सकते हैं। दरअसल, हम इन चीजों या बातों को भूले नहीं होते, बस उन काम को करते वक्त ध्यान कहीं और होता है। आप जो काम कर रहे हैं, उस पर अटेंशन और कंसंट्रेशन जरूरी है, खासकर जिन काम या चीजों को आप भूल जाते हैं। अगर आप ध्यान नहीं देंगे तो वह घटना आपकी फर्स्ट मेमरी में ही दर्ज नहीं होगी, तो लॉन्ग टर्म मेमरी में कैसे जाएगी।

कुछ कामों के उदाहरण से इसे समझते हैं :

स्टोव/नल/प्रेस बंद करना

अगर आप घर से निकलने के बाद याद करने की कोशिश करते हैं कि नल या स्टोव बंद किया या नहीं और याद नहीं आता है तो अगली बार घर से निकलने से पहले यह तरीका अपनाएं। तेज भागने के बजाय अपनी रफ्तार कम करें और जरा रुकें। फिर से किचन में जाएं। हर अप्लायंस को गौर से देखें कि बंद किया या नहीं। खुद से एक-एक करके बोलें कि स्टोव बंद हो गया...नल बंद हो गया आदि। बाहर निकलकर दरवाजा बंद करने से पहले फिर रुकें। गहरी सांस लें। सोचें कि आप दरवाजा बंद कर रहे हैं। रफ्तार कम होगी और आप सोचने में टाइम देंगे तो भूलने के चांस कम होंगे। इसी तरह अगर आप चाबियां रखकर भूल जाते हैं तो जब चाबी रखने जा रहे हों तो रखने से पहले एक सेकंड के लिए रुकें, लंबी सांस लें, टेबल की तरफ देखें और जोर से बोलें मैं चाबियां रख रहा/रही हूं।

सामान छोड़ना

अगर आप अक्सर जरूरी चीजें छोड़ घर जाते हैं तो अपने जरूरी सामान की चेकलिस्ट बना लें। फिर चेकलिस्ट की मदद से बारी-बारी से हर चीज को चेक करें।

चीजें भूलना

सबसे पहले तो आपको जो काम करना है, फौरन कर लें। टालें नहीं। टालने से भी भूलने की आदत बढ़ती है। अगर आपको लाइब्रेरी में बुक लौटानी है तो जब आप सोच रहे हों, तभी लौटा दें। वरना कम-से-कम किताब को बाहर ऐसी जगह रखें, जहां से वह आपको बाहर निकलते वक्त नजर आए। इसी तरह स्कूल या ऑफिस के कुछ कागज ले जाना याद रखना है तो आप दरवाजे के ठीक सामने एक बैग या बैकपैक मे सारे कागज रखें।

काम याद न रहना

अगर आप रोजाना के काम भूल जाते हैं तो कामों की एक लिस्ट बनाएं। जो काम हो जाएं, उन्हें क्रॉस कर दें। लिस्ट में कैटिगरी बनाकर रखें और उसे हमेशा एक ही जगह पर रखें। अपने कमरे में मिरर पर कार में स्टेयरिंग वील पर, ऑफिस में डेस्कटॉप के साइड में जो काम करने हैं या जिन चीजों को भूल जाते हैं, उनके कलर्ड नोट्स बनाकर लगाएं। इस पर निगाह पड़ेगी तो चीजें याद रहेंगी।

तारीखें याद न रहना

खास डेट्स को याद रखने के लिए अपने पास हमेशा एक पोर्टेबल कैलंडर रखें। हर दिन एक तय वक्त पर कैलंडर चेक करें ताकि यह आदत बन जाए। नया साल शुरू होने पर नया कैलंडर खरीदें तो पुरानी सारी डेट्स उसमें ट्रांसफर कर दें। आजकल हर मोबाइल में कैलंडर होता है। उसमें एंट्री कर दें और रिमाइंडर भी सेट कर दें।

नाम याद न रहना

अगर किसी से मिलकर उसका नाम भूल जाते हैं तो उसके नाम का जो दूसरा शख्स आपका करीबी है, उससे जोड़कर नाम याद रखें। मसलन मेरे कजन या मेरे फेवरिट हीरो का भी यही नाम है। जब कोई अपना नाम बताए तो उस पर पूरा ध्यान दें। नाम को फिर से मन में रिपीट करें। हो सके तो नाम को जोर से बोलें। थोड़ी-थोड़ी देर में नाम दोहराएं। इसी तरह किसी चीज को याद रखने के लिए उसे किसी चीज से जोड़कर याद करें जैसे कि सेब को लाल रंग से जोड़ सकते हैं।

नंबर याद न रहना

लंबे नंबरों को एक बार में पूरा याद करने के बजाय टुकड़ों में याद करें। जैसे कि 4815613572 को एक बार में याद करने के बजाय 481-5613-572 तीन हिस्सों में तोड़कर याद करें। इससे भी बेहतर है कि आप 0 से 9 तक हर नंबर को किसी विजुअल से जोड़ लें। जैसे कि 0 से फुटबॉल , 1 से डंडा, 2 से बतख आदि। फिर जो भी नंबर हों, उन्हें इस विजुअल्स के जरिए कहानी का हिस्सा बना दें।

 

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.