याद करने का वैज्ञानिक तरीका

याद करने का वैज्ञानिक तरीका

परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के जानलेवा दबाव के चलते सभी छात्रों के सामने याद करने और याद रखने की यह भीषण समस्या आती ही है. अधिकतर छात्र अक्सर यह शिकायत करते हैं कि मुझे याद नहीं होता या मैं याद तो कर ले जाता हूँ, मगर लिखते समय भूल जाता हूँ या घर पर तो सही लिख ले जाता हूँ, मगर परीक्षा में गलती हो जाती है या मैं यह नहीं जान पाता कि जो मैं जानता हूँ उसे कैसे बताऊँ या कहाँ से लिखना या बोलना शुरू करूँ.

विज्ञान हमें हमारी सभी समस्याओं का विश्लेषण करना और उनका समाधान खोजना सिखाता है. अगर आपको यह पता चल गया कि आपकी समस्या क्या है, तो समाधान की तलाश का पहला चरण पूरा हो गया. याद न होना भी एक समस्या है और इसका भी विज्ञान के पास समाधान है. आइए इस अनुभवसिद्ध पद्धति को समझने और सीखने का प्रयास करें. इस पद्धति से कठिन से कठिन और लम्बे से लम्बे उत्तर को आप याद भी कर ले जायेंगे और लिख भी ले जायेंगे.

 

१- जब भी कोई उत्तर याद करना हो, तो एकान्त में किसी शान्त जगह पर बैठना चाहिए.

२- याद करते समय हमारा दिमाग पूरी तरह से ठण्डा होना चाहिए. उस समय किसी तरह की हड़बड़ी, परेशानी, उथल-पुथल, तनाव, चिन्ता, दु:ख, क्षोभ या क्रोध नहीं होना चाहिए.

३- जिस उत्तर को याद करना है, उसे रटना नहीं चाहिए. रटने का मतलब है बिना सोचे-समझे उत्तर के केवल कुछ शब्दों या एक-दो वाक्यों को ही जल्दी-जल्दी बार-बार दोहराना. रटने से उत्तर दिमाग में गहराई से बैठ नहीं पाता और जल्दी ही भूल जाता है. याद करने की यह परम्परागत पद्धति गलत और अवैज्ञानिक है.

४- वैज्ञानिक पद्धति से याद करने के लिये अपने उत्तर को धीरे-धीरे, रुक-रुक कर, समझ-समझ कर एक बार में शुरू से अन्त तक पूरा एक साथ ही पढ़िए.

५- उसके बाद अपनी उत्तर-पुस्तिका (NOTE-BOOK) को बन्द कर के ऊपर आसमान में देखते हुए पूरे उत्तर को एक सिरे से दूसरे सिरे तक अपने दिमाग में घुमाइए. इससे पूरे उत्तर की मोटी-मोटी रूप-रेखा पर दिमाग की पकड़ बन जायेगी.

६- इन दोनों क्रियाओं को कुल पाँच बार एक साथ ही दोहराइए. अर्थात पाँच बार पूरे उत्तर को धीरे-धीरे समझ-समझ कर पढ़िए और फिर उत्तर-पुस्तिका को बन्द कर के दिमाग में पूरे उत्तर को घुमाइए.

७- अब अपनी उत्तर-पुस्तिका को बन्द करके एक तरफ रख दीजिए. और अपनी रफ़ की कॉपी खोल लीजिए. उस पर ऊपर दिनांक और समय लिख लीजिए.

८- अब पूरे उत्तर को बिना नक़ल मारे जल्दी-जल्दी तेज रफ़्तार से लिखिए.

९- लिखने के दौरान उत्तर के बीच-बीच में कोई-कोई चीज़ भूल जायेगी. उसके लिये खाली जगह छोड़ते चले जाइए.

१०- इस तरह से पूरा उत्तर लिख डालिए और तब घड़ी देखिए और उत्तर लिखने में लगा समय नोट कर लीजिए.

११- अब अपनी उत्तर-पुस्तिका खोलिए और लिखते समय जितने शब्द या वाक्यांश याद न आने के कारण छूट गये थे, उनकी खाली जगहों को उत्तर-पुस्तिका से देख कर दूसरे रंग की स्याही से भर दीजिए.

१२- अब एक बार और अपने पूरे उत्तर को दिमाग में घुमा कर नये पन्ने पर समय नोट कर के लिख डालिए.

१३- इस तरह आप अपने प्रयोग के अन्त में देखेंगे कि आपको न केवल उत्तर याद हो गया, बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ गया और जब एक बार आत्मविश्वास पैदा हो गया, तो फिर तो कोई भी उत्तर आपके लिये बड़ा या कठिन लगेगा ही नहीं.

१४- यदि आप इस प्रयोग से सन्तुष्ट और प्रसन्न होते हैं, तो मेरा निवेदन है कि अपने आस-पास के लोगों को भी इसे सीखने के लिये प्रोत्साहित कीजिए.

१५- अधिक से अधिक छात्रों और विद्यालयों तक इसे पहुँचाने के काम में मेरी सहायता कीजिए.

१६- इसको सीखने में अगर आप कोई दिक्कत महसूस करते हैं, तो आपकी सहायता करने के लिये मैं विनम्रतापूर्वक उपलब्ध हूँ. मुझसे  सम्पर्क कीजिए.

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.