स्वर्णिम प्रकाश ध्यान : ओशो

ओशो ध्यान योग, ध्यान क्या है ओशो, ध्यान में क्या होता है, ध्यान की विधियाँ, ओशो प्रवचन, परमात्मा का ध्यान, ध्यान का रहस्य, साक्षी ध्यान विधि

श्वास भीतर लेते हुए स्वर्णिम प्रकाश को सिर से अपने भीतर आने दो, क्योंकि वहीं पर ही स्वर्ण-पुष्प प्रतीक्षा कर रहा है। वह स्वर्णिम प्रकाश सहायक होगा। वह तुम्हारे पूरे शरीर को स्वच्छ कर देगा और उसे सृजनात्मकता से पूरी तरह भर देगा। यह पुरुष ऊर्जा है...

इसे दिन में कम से कम दो बार करो-सबसे अच्छा समय सुबह-सुबह का है, ठीक तुम्हारे बिस्तर से उठने से पहले। जिस क्षण तुम्हें लगे कि तुम जाग गए, इसे कम से कम बीस मिनट के लिए करो। सुबह सबसे पहला यही काम करो!-बिस्तर से मत उठो। वहीं, उसी समय, तत्क्षण इस विधि को करो, क्योंकि जब तुम नींद से जग रहे होते हो तब बहुत नाजुक और संवेदनशील होते हो। जब तुम नींद से बाहर आ रहे होते हो तब बहुत ताजे होते हो और इस विधि का प्रभाव बहुत गहरा जाएगा। जिस समय तुम नींद से बाहर आ रहे होते हो तो उस समय सदा की अपेक्षा तुम बुद्धि में कम होते हो। तो कुछ अंतराल हैं जिनके माध्यम से यह विधि तुम्हारे अंतर्तम सत्व में प्रवेश कर जाएगी। और सुबह-सुबह, जब तुम जाग रहे होते हो और पूरी पृथ्वी जाग रही होती है, उस समय पूरे विश्व में जाग रही ऊर्जा की एक विशाल लहर होती है। उस लहर का उपयोग कर लो; अवसर को मत चूको।

सभी प्राचीन धर्म सुबह-सुबह प्रार्थना किया करते थे जब सूर्य उगता है, क्योंकि सूर्य का उगना अस्तित्व में व्याप्त सभी ऊर्जाओं का उदित होना है। इस क्षण में तुम उदित होती ऊर्जा की लहर पर सवार हो सकते हो; यह सरल होगा। शाम तक यह कठिन हो जाएगा, ऊर्जाएं वापस बैठने लगेंगी; तब तुम धारा के विरूद्ध लड़ोगे। सुबह के समय तुम धारा के साथ जोओगे। तो इसे शुरू करने का सबसे अच्छा समय सुबह-सुबह का है, ठीक उसी समय जब तुम आधे सोए और आधे जागे होते हो। और प्रक्रिया बड़ी सरल है। इसके लिए किसी मुद्रा, किसी योगासन, किसी स्नान इत्यादि, किसी चीज की जरूरत नहीं है तुम अपने बिस्तर पर जैसे लेटे हुए हो, वैसे ही अपनी पीठ के बल लेटे रहो। अपनी आखें बंद रखो। जब तुम श्वास भीतर लो तो कल्पना करो कि एक विशाल प्रकाश तुम्हारे सिर से होकर तुम्हारे शरीर में प्रवेश कर रहा है, जैसे तुम्हारे सिर के निकट ही कोई सूर्य उग गया हो-स्वर्णिम प्रकाश तुम्हारे सिर में उंडल रहा है, तुम बिलकुल रिक्त हो और स्वर्णिम प्रकाश तुम्हारे सिर में उंडल रहा है, और गहरे से गहरा जाता जा रहा है और तुम्हारे पंजों से बाहर निकल रहा है, जब तुम श्वास भीतर लो, तो इस कल्पना के साथ लो।

और जब तुम श्वास छोड़ो, तो एक और कल्पना करोः अंधकार पंजों से प्रवेश कर रहा है, एक विशाल अंधेरी नदी तुम्हारे पंजों से प्रवेश कर रही है, ऊपर बढ़ रही है और तुम्हारे सिर से बाहर निकल रही है। श्वास धीमी और गहरी रखो ताकि तुम कल्पना कर सको। बहुत धीरे-धीरे बढ़ो। और सो कर उठने के बाद तुम्हारी श्वास गहरी और धीमी हो सकती है क्योंकि शरीर विश्रांत और शिथिल है।

मुझे दोहराने दोः श्वास भीतर लेते हुए स्वर्णिम प्रकाश को सिर से अपने भीतर आने दो, क्योंकि वहीं पर ही स्वर्ण-पुष्प प्रतीक्षा कर रहा है। वह स्वर्णिम प्रकाश सहायक होगा। वह तुम्हारे पूरे शरीर को स्वच्छ कर देगा और उसे सृजनात्मकता से पूरी तरह भर देगा। यह पुरुष ऊर्जा है।

फिर जब तुम श्वास छोड़ो, तो अंधकार को, जितने अंधेरे की तुम कल्पना कर सकते हो-जैसे कोई अंधेरी रात, नदी  के समान-अपने पंजों से उपर उठने दो। यह स्त्रैण ऊर्जा हैः यह तुम्हें शांत करेगी, तुम्हें ग्राहक बनाएगी, तुम्हें मौन करेगी, तुम्हें विश्राम देगी-और उसे अपने सिर से निकल जाने दो। तब फिर से श्वास लो, और स्वर्णिम प्रकाश भीतर प्रवेश कर जाता है।

इसे सुबह-सुबह बीस मिनट के लिए करो। और दूसरा सबसे अच्छा समय है, रात को, जब तुम वापस नींद में लौट रहे हो। बिस्तर पर लेट जाओ, कुछ मिनट आराम करो। जब तुम्हें लगे कि अब तुम सोने और जागने के बीच डोल रहे हो, तो ठीक उस मध्य में प्रक्रिया को फिर से शुरू करो, और उसे बीस मिनट तक जारी रखो। यदि तुम इसे करते-करते सो जाओ, तो सबसे अच्छा, क्योंकि इसका प्रभाव अचेतन में बना रहेगा और वह कार्य करता चला जाएगा।

तीन महीने की एक अवधि के बाद तुम हैरान होओगेः जो ऊर्जा सतत मूलाधर पर, निम्नतम कामकेंद्र पर इकट्ठी हो रही थी, अब वहां इकट्ठी नहीं हो रही है; वह उपर जा रही है।

-ओशो
पुस्तकः ध्यान योगः प्रथम और अंतिम मुक्ति से संकलित

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Dhyan Updates

ध्यान : सब काल्पनिक है
जब हनीमून समाप्त हो जाता है तो इसके बाद क्या?
पुनर्जन्‍म की बात
ध्यान : "हां' का अनुसरण
स्‍त्री-पुरूष जोड़ों के लिए नाद ब्रह्म ध्‍यान
प्रश्न:-क्या हम अपने अतीत के जन्‍मों को जान सकते है ?
ओशो – एकाग्रता का महत्व
स्‍त्री-पुरूष जोड़ों के लिए नाद ब्रह्म ध्‍यान
साप्ताहिक ध्यान : श्वास को शिथिल करो
ओशो —हर चक्र की अपनी नींद
देखने के संबंध में सातवीं विधि
आप अच्छे हैं या स्वाभाविक?
ध्वनि के केंद्र में स्नान करो
चक्रमण सुमिरन एक वरदान है
ओशो – पहले विचार फिर निर्विचार !
ध्यान : संयम साधना
स्वर्णिम प्रकाश ध्यान : ओशो
प्रेम एक ऊर्जा क्षेत्र है
क्या यंत्र समाधि प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं?
ओशो की सक्रिय ध्यान विधि
ध्यान :: कभी, अचानक ऐसे हो जाएं जैसे नहीं हैं
ओशो – प्रेमपूर्ण हो जाओ
जिबरिश ध्यान विधि
आज के युग मे ओशो सक्रिय ध्यान
व्यक्तियों को वस्तु मत बनाओ