चंद्रमा पर भी आते हैं भूकंप

earthquake on moon

हाल में नेपाल में आए भूकंप ने पूरे विश्व को दहला कर रख दिया है. इसमें लगभग 10,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. क्या हमने कभी यह सोचा है कि हमारी धरती के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा पर भी भूकंप आते हैं? चंद्रमा पर आने वाले भूकंप से हमारी धरती को क्या लाभ हो सकता है ? इससे कितने लोगों की जान बचाई जा सकती है. इन सवालों का जवाब मिलता है भारत के चंद्रयान-1 से प्राप्त हुए डाटा से और इस डाटा की व्याख्या की है जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भूविज्ञान, सुदूर संवेदन एवं अंतरिक्ष विज्ञान विभाग के संयोजक (कन्वेनर) प्रोफेसर सौमित्र मुखर्जी ने. उनके इस अध्ययन में उनके छात्र प्रियदर्शनी सिंह ने भी सहयोग किया है और इस अध्ययन से संबंधित कई लेख अंतरराष्ट्रीय विज्ञान जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं. प्रोफेसर सौमित्र मुखर्जी ने चंद्रयान के नैरो एंगल कैमरा और लूनार रिकॉनिएसेंस ऑर्बिटर कैमरा से चंद्रमा की सतह की ली गई तस्वीरों का विश्लेषण किया और पाया कि चंद्रमा की सतह के भीतर भी गतिमान टेक्टोनिक प्लेट्स हैं जिनके आपस में टकराने से भूकंप जैसी आपदाएं आती हैं. चंद्रमा के दक्षिणी धुव से प्राप्त इस डाटा के अध्ययन के दौरान उन्होंने चंद्रमा की सतह पर कई ऐसे चिन्ह देखे जो इस बात को स्थापित करते हैं कि चंद्रमा पर भी धरती की तरह टेक्टॉनिक प्लेट्स में हलचल पाई जाती है. प्रोफेसर मुखर्जी ने कहा 'जैसे कि धरती की ऊपरी सतह गतिमान रहने के लिए, उसके नीचे पाए जाने वाले तरल रूप में उपस्थित मेटल पर निर्भर करती है, उसी तरह चंद्रमा पर दिखाई देने वाली टेक्टॉनिक प्लेट्स की हलचल से यह बात स्थापित होती है कि उसकी सतह के नीचे भी तरल अवस्था में कोई पदार्थ है जिस कारण उसकी ऊपरी सतह चलायमान है.' उन्होंने कहा 'इस प्रकार अवधारणात्मक रूप से हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि चंद्रमा का भी केंद्र (कोर) है, तो यह संभव है कि चंद्रमा की संरचना भी धरती के तरह ही हो. इससे वहां आने वाले भूकंपों और धरती पर आने वाले भूकंपों का तुलनात्मक अध्ययन किया जा सकता है.' प्रोफेसर मुखर्जी ने कहा कि अभी भी हम धरती पर भूकंप की भविष्यवाणी करने में सक्षम नहीं हो पाए हैं. इस अध्ययन से चंद्रमा हमारे लिए प्रयोगशाला के तौर पर काम कर सकता है और भविष्य में चंद्रमा के भूकंपों और धरती के भूकंपों के तुलनात्मक अध्ययन के सहारे हम धरती पर भूकंप की भविष्यवाणी करने की दिशा में आगे कदम बढ़ा सकते हैं. उनके इस अध्ययन में अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष उपयोग केंद्र ने सहायता दी थी. यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का सहयोगी संस्थान है. इस अध्ययन से संबंधित लेख नेचर इंडिया, फ्रंटियर्स इन अर्थ साइंस, आईईईई, जियो साइंस एंड रिमोट सेंसिंग लेटर्स और एल्सेवियर जैसे प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं. प्रोफेसर मुखर्जी ने कहा कि इस अध्ययन में स्वदेश में निर्मित भारतीय अंतरिक्ष यान के डाटा का प्रयोग हुआ और विश्व में पहली बार चंद्रमा पर टेक्टॉनिक्स प्लेट्स के हलचल की बात स्थापित हुई एवं इस डाटा की व्याख्या भी भारतीय विज्ञानियों ने की, इसलिए यह सही मायने में 'मेक इन इंडिया' अध्ययन है.

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
'गर्मी की वजह से बिगड़ता है बच्चों का रिजल्ट' 2,094 3
गोल्डन मिल्क दुनिया भर में क्यों हो रहा है मशहूर 1,468 3
दिमाग़ की उत्तेजना दिल के लिए फायदेमंद! 1,691 3
घोड़े बेच कर सोती हैं महिलाएँ 1,380 3
दिल को बीमार करने वाला ख़तरनाक जीन 1,756 3
पूरे चेहरे का 'सफल' ट्रांसप्लांट 2,015 3
पिता बनने के बाद पुरूषों में यौन उत्तेजना और टेस्टोस्टेरोन में कमी आने लगती है. 1,491 3
शाकाहारी हुई दुनिया तो हर साल 70 लाख तक कम मौतें 2,349 3
सोलो: लद्दाख का वह पौधा जिसे मोदी ने बताया संजीवनी बूटी 3,113 3
जीवाणु 1,20,000 साल बाद दोबारा सक्रिय 2,430 3
एक ऑटोसेक्शुअल लड़की की कहानी 1,738 3
क्या जूस पीने से सेहत ठीक रहती है? 1,794 3
ब्रिटेन में पलकों का प्रत्यारोपण 1,964 3
क्‍या जीवनसीमा का पूण विकास हो चुका है 4,381 3
आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी 4,295 2
आधे मस्तिष्क से भी इन्सान रह सकते हैं ज़िंदा ! 4,222 2
आप 'टालूराम' हैं तो ये ज़रूर पढ़ें 2,297 2
डीएनए की दुनिया 13,207 2
हर ख़ुशबू का पता लगाना कितना मुश्किल 1,466 2
क्या है न्यूरोडेवेलेपमेंटल डिसऑर्डर? 2,533 2
'भारतीय पेंट्स हैं ख़तरनाक' 2,775 2
तीन बेहद सस्ती चीज़ें जो मिटा सकती हैं दुनिया भर से कुपोषण 1,872 2
उच्च रेशायुक्त आहार किसी वरदान से कम नहीं 2,959 2
हवाख़ोर योगी विज्ञान के लिए अबूझ पहेली 5,871 2
धरती पर सबसे पहले आया ये जीव! 17,606 2