नासा पर्यटकों के लिए खोलेगा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन

नासा पर्यटकों के लिए खोलेगा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन

पर्यटक अगले साल से नासा के अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर जा सकेंगे. इसके लिए उन्हें एक रात के 35 हज़ार डॉलर चुकाने होंगे.

अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि वो स्पेस स्टेशन को पर्यटन और दूसरे व्यापारिक उपक्रमों के लिए खोल रही है.

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की उप निदेशक रॉबिन गैटेंस ने कहा कि हर साल कम अवधि के दो प्राइवेट अंतरिक्ष मिशन भेजे जाएंगे. इन मिशन का खर्च निजी कंपनियां उठाएंगी.

नासा ने बताया कि प्राइवेट अंतरिक्ष-यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक जाने के लिए तीस दिन तक का वक्त मिलेगा. वो अमरीका के स्पेसक्राफ्ट से यात्रा करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन बाहरी अंतरिक्ष में स्थित है. इसे अंतरिक्ष से जुड़े शोध करने के लिए विकसित किया गया है. ये पृथ्वी की निकटवर्ती कक्षा में स्थापित है.

null
ull.

ये स्पेस स्टेशन एक तरह का कृत्रिम उपग्रह है, जहां लोग रहते हैं, काम करते हैं और तमाम तरह के प्रयोग करते हैं.

मुख्य वित्तीय अधिकारी जेफ डेविट ने न्यूयॉर्क में कहा, "नासा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को व्यावसायिक अवसरों के लिए खोल रहा है. हम ये पहली बार करने जा रहे हैं."

नासा ने कहा कि प्राइवेट कंपनियां तय करेंगी कि क्रू में कौन-कौन होगा और प्राइवेट अंतरिक्ष-यात्रियों को अंतरिक्ष उड़ान के लिए ट्रेनिंग और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएगी.

हर साल 12 निजी अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जा पाएंगे.

नासा ने दो कंपनियों को इस काम के लिए नियुक्त किया है - इलोन मस्क की स्पेसएक्स और बोइंग. स्पेसएक्स अपने ड्रेगन कैप्सूल का इस्तेमाल करेगी और बोइंग स्टारलाइनर नाम का स्पेसक्राफ्ट बना रही है.

ये कंपनियां किसी निजी अंतरिक्ष-यात्री से उतना ही किराया वसूलेंगी, जितना वो नासा से उसके अंतरिक्ष-यात्रियों के लिए लेती है. यानी इसके लिए प्रति फ्लाइट उन्हें छह करोड़ डॉलर किराया देना होगा.

नासाइमेज कॉपीरइटNASA

पहले पर्यटक

इससे पहले नासा ने स्पेस स्टेशन के किसी व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगाई हुई थी और उसके अंतरिक्षयात्री किसी कंपनी की रिसर्च में हिस्सा नहीं ले सकते थे.

हालांकि नासा इस स्टेशन का मालिक नहीं है. साल 1998 में इसे बनाने की शुरुआत हुई थी. अमरीका ने रूस के साथ मिलकर इसे बनाया था.

साल 2001 में अमरीकी कारोबारी डेनिस टिटो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले पर्यटक थे. उन्होंने दोनों तरफ की यात्रा के लिए रूस को दो करोड़ डॉलर चुकाए थे.

नासाइमेज कॉपीरइटNASA

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पिछले साल जो बजट पेश किया था, उसमें मांग की गई थी कि साल 2025 तक स्टेशन को सरकारी पैसे से चलाया जाना बंद किया जाए.

ऐसे में नासा की ये नई घोषणा स्टेशन का पूरी तरह से निजीकरण किए जाने की ओर बढ़ाया गया कदम है.

स्पेस एजेंसी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वो साल 2024 तक दोबारा चांद पर जाने की योजना बना रही है. इसके तहत पहली महिला को और दशकों बाद पहले पुरुष को नासा पर भेजा जाएगा.

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
एक ऑटोसेक्शुअल लड़की की कहानी 1,737 2
शुक्राणु पर अंकुश वाली गोलियां बाज़ार में क्यों नहीं आती? 1,559 1
दिल को बीमार करने वाला ख़तरनाक जीन 1,754 1
उच्च रेशायुक्त आहार किसी वरदान से कम नहीं 2,958 1
तीन बेहद सस्ती चीज़ें जो मिटा सकती हैं दुनिया भर से कुपोषण 1,871 1
आख़िर आंसू क्यों निकलते हैं? 1,579 1
सोलो: लद्दाख का वह पौधा जिसे मोदी ने बताया संजीवनी बूटी 3,111 1
कोरोना वायरस: डायबिटीज़ वालों को कितना ख़तरा 1,829 1
मॉनसून में होने वाले वायरल से कैसे बचें 2,073 1
सनस्क्रीन आपके लिए कितना सुरक्षित है? 1,534 1
क्‍या जीवनसीमा का पूण विकास हो चुका है 4,379 1
मरने से ठीक पहले दिमाग क्या सोचता है | 5,207 0
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,584 0
आकार में है सफलता की कुंजी 2,666 0
कुछ लोग लेफ़्ट हैंड से क्यों लिखते हैं? 1,392 0
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,907 0
क्या आप जानते है कि कुत्ते मुस्कुराते भी हैं 3,149 0
World Blood Donor Day: रक्तदान और उससे जुड़े मिथकों का सच 3,759 0
पीरियड्स में महिलाओं का दिमाग तेज़ हो जाता है? 1,690 0
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,586 0
आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी 4,293 0
अब 'भेजा-टू-भेजा' भेज सकेंगे ईमेल! 1,748 0
क्या वाक़ई चीनी आप की सेहत के लिए ख़राब है? 1,974 0
शराब का खुमार महिलाओं पर ज़्यादा क्यों चढ़ता है 2,284 0
आपके घर में ये स्मेल आती हैं तो सतर्क हो जाएं 2,337 0