कोरोना वायरस: डायबिटीज़ वालों को कितना ख़तरा

कोरोना वायरस: डायबिटीज़ वालों को कितना ख़तरा

कोरोना वायरस किसी को भी संक्रमित कर सकता है लेकिन उन लोगों को इससे ज़्यादा ख़तरा है जिन्हें पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है या जो उम्रदराज हैं.

द लांसेट जर्नल के एक अध्ययन के मुताबिक जो लोग उम्रदराज हैं या जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ जैसी बीमारियां हैं उनकी कोरोना वायरस से जान जाने का ज़्यादा ख़तरा है.

ये अध्ययन चीन में वुहान के दो अस्पतालों के 191 मरीज़ों पर किया गया था. इसमें शोधकर्ताओं ने उन लोगों पर अध्ययन किया जो या तो मर चुके थे या अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके थे.

135 मरीज़ जिनयिनतान हॉस्पिटल और 56 वुहान पल्मनरी हॉस्पिटल से थे. इनमें से 137 डिस्चार्ज हो गए और 54 की मौत हो गई थी. कुल सैंपल में से 58 मरीजों को हाइपरटेंशन, 36 को डायबिटीज और 15 को दिल संबंधी बीमारियां थीं.

191 मरीज़ों की उम्र 18 से 87 साल तक थी. ज़्यादातर मरीज़ पुरुष थे.

इस अध्ययन में गंभीर बीमारी और मौत से जुड़े ख़तरों की जांच की गई थी.

प्रतीकात्मक तस्वीरइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

Image captionप्रतीकात्मक तस्वीर

जिन मरीजों की मौत हुई उसके प्रमुख कारणों में था कि उम्रदराज मरीज़ों में अस्पताल में भर्ती होते समय सेप्सिस के लक्षण थे. उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां थीं.

हालांकि, शोधकर्ताओं को लगता है कि सैंपल साइज छोटा होने के कारण उनके निष्कर्षों की व्याख्या सीमित हो सकती है.

भारत में डायबिटीज़ के मरीजों की संख्या बहुत है. इंटरनेशनल डायबिटीज़ फेडरेशन के मुताबिक भारत में 2019 तक डायबिटीज के मरीजों की संख्या 7.7 करोड़ थी. कोरोना वायरस से संक्रमित कई लोगों को डायबिटीज भी बताई जा रही है. हालांकि, ऐसे कितने मरीज़ हैं इसका आँकड़ा उपलब्ध नहीं है.

ग्लोबल अस्थमा रिपोर्ट 2018 के मुताबिक भारत में 1.31 अरब लोगों को अस्थमा है जिनमें 6 प्रतिशत बच्चे और दो प्रतिशत वयस्क शामिल हैं.

ऐसे में अगर आपको लंबे समय से कोई बीमारी है और कोरोना वायरस को लेकर डर है तो विशेषज्ञ बता रहे हैं कि आप क्या कर सकते हैं.

वायरसइमेज कॉपीरइटSPL

किसेहै ज़्यादा ख़तरा

अगर आपको पहले से कोई बीमारी है तो ये ज़रूरी नहीं कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण दूसरों के मुक़ाबले जल्दी हो जाए लेकिन संक्रमण के बाद हालात अन्य मरीज़ों से ज़्यादा गंभीर हो सकते हैं.

ये देखा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बूढ़ों और पहले से ही सांस की बीमारी (अस्थमा) से परेशान लोगों, कमज़ोर प्रतिरक्षण प्रणाली, मधुमेह और हृदय रोग जैसी परेशानियों का सामना करने वालों के गंभीर रूप से बीमार होने की आशंका अधिक होती है.

कई लोगों कुछ दिनों के आराम के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो जाते हैं. कई लोगों के लिए ये ज़्यादा गंभीर हो सकता है और दुर्लभ मामलों में तो इससे जान को ख़तरा हो सकता है. इसके लक्षण अन्य बीमारियों से मिलते-जुलते हैं. जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ़.

अस्थमाइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

अस्थमा होने पर क्या करें

जिन लोगों को अस्थमा है वो डॉक्टर द्वारा बताया गया अपना इनहेलर लेते रहें. इससे किसी वायरस के चलते होने वाले अस्थमा दौरे का ख़तरा कम हो जाएगा.

अपना इनहेलर हर दिन साथ रखें. अगर आपका अस्थमा बढ़ रहा है तो ये ख़तरा हो सकता है कि आपको कोरोना वायरस है. ऐसे में हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें.

डायबिटीज़ होने पर क्या करें

जिन लोगों को टाइप एक और टाइप दो डायबिटीज है उनमें कोरोना वायरस के गंभीर लक्षण हो सकते हैं.

डायबिटीज़ यूके में हेड ऑफ केयर डैन हॉवर्थ ने कहा, ''कोरोना वायरस या कोविड-19 डायबिटीज़ के मरीजों में कॉम्प्लिकेशन पैदा कर सकता है. अगर आपको डायबिटीज़ है और खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्क़त होती है तो अपना ब्लड शुगर नापते रहें और डॉक्टर की मदद लें.''

बुजुर्ग

ब्रिटेन सरकार के चीफ़ मेडिकल एडवाइज़र की नई सलाह के मुताबिक उम्रदराज लोगों को ख़ुद को अलग करने की ज़रूरत नहीं है.

ऐज यूके चैरिटी की डायरेक्ट कैरोलाइन अब्राहम का कहना है कि उम्रदराज लोगों के परिवार और दोस्तों को लगातार उनकी सेहत का ध्यान रखना ज़रूरी है. अगर आपको उनकी सेहत के बारे में कोई संदेह या उलझन है तो हेल्पलाइन से इस बारे में और जानकारी प्राप्त करें.

पहले से कोई बीमारी है तो

जिन लोगों में हाई बल्ड प्रेशर, सांस संबंधी समस्या या कमज़ोर प्रतिरक्षा क्षमता है उन्हें वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए.

कोरोना वायरस के कारण भी सांस संबंधी समस्या हो जाती है. वायरस गले, श्वसन नली और फेफड़ों पर असर डालता है. ऐसे में पहले से कोई दिक्कत होने पर इलाज करना और चुनौतीपूर्ण बन जाता है. अगर फ्लू के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

धूम्रपानइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

धूम्रपान करते हैं तो

पब्लिक हेल्थ चैरिटी एश के चीफ एग्जिक्यूटिव देबोराह आरनॉट सलाह देती हैं कि जो लोग ज़्यादा धूम्रपान करते हैं तो उन्हें ख़तरे को कम करने के लिए धूम्रपान छोड़ देना चाहिए.

वह कहती हैं, ''धूम्रपान करने वालों को श्वसन संबंधी संक्रमण होने की ज़्यादा आशंका होती है. उन्हें धूम्रपान न करने वालों के मुक़ाबले निमोनिया होने का ख़तरा दुगना होता है. धूम्रपान छोड़ना आपको कई तरह से मदद कर सकता है. कोरोना वायरस की इस समस्या से प्रेरणा लेते हुए हालात गंभीर होने से पहले धूम्रपान छोड़ दें.''

कोरोना वायरस का इलाज इस बात पर आधारित होता है कि मरीज़ के शरीर को सांस लेने में मदद की जाए और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाए ताकि व्यक्ति का शरीर ख़ुद वायरस से लड़ने में सक्षम हो जाए.

कोरोना वायरस के भारत में अब तक 114 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो चुकी है.

इससे अब तक दुनिया के 146 देश प्रभावित हैं और संक्रमण के 153,648 मामलों की पुष्टि हुई है.

कोरोना वायरस से जुड़े हेल्पलाइन नंबरइमेज कॉपीरइटINDIAN GOVERNMENT

 

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
शाकाहारी हुई दुनिया तो हर साल 70 लाख तक कम मौतें 2,353 7
पूरे चेहरे का 'सफल' ट्रांसप्लांट 2,018 6
एक ऑटोसेक्शुअल लड़की की कहानी 1,741 6
क्‍या जीवनसीमा का पूण विकास हो चुका है 4,384 6
'गर्मी की वजह से बिगड़ता है बच्चों का रिजल्ट' 2,096 5
उच्च रेशायुक्त आहार किसी वरदान से कम नहीं 2,962 5
ऑनलाइन एडिक्शन (लत) के लक्षण क्या हैं? 1,483 5
आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी 4,297 4
आधे मस्तिष्क से भी इन्सान रह सकते हैं ज़िंदा ! 4,224 4
डीएनए की दुनिया 13,209 4
गोल्डन मिल्क दुनिया भर में क्यों हो रहा है मशहूर 1,469 4
दिमाग़ की उत्तेजना दिल के लिए फायदेमंद! 1,692 4
घोड़े बेच कर सोती हैं महिलाएँ 1,381 4
पिता बनने के बाद पुरूषों में यौन उत्तेजना और टेस्टोस्टेरोन में कमी आने लगती है. 1,492 4
हवाख़ोर योगी विज्ञान के लिए अबूझ पहेली 5,873 4
ब्रिटेन में पलकों का प्रत्यारोपण 1,965 4
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,910 3
शराब का खुमार महिलाओं पर ज़्यादा क्यों चढ़ता है 2,287 3
हर ख़ुशबू का पता लगाना कितना मुश्किल 1,467 3
दिल को बीमार करने वाला ख़तरनाक जीन 1,756 3
गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिए 1,526 3
'भारतीय पेंट्स हैं ख़तरनाक' 2,776 3
क्या है न्यूरोडेवेलेपमेंटल डिसऑर्डर? 2,534 3
जीवाणु 1,20,000 साल बाद दोबारा सक्रिय 2,430 3
सोलो: लद्दाख का वह पौधा जिसे मोदी ने बताया संजीवनी बूटी 3,113 3