करने की बीमारी

करने की बीमारी

“पहले, कृत्य की प्रकृति और उसमें छिपे प्रवाह को समझना होगा, अन्यथा विश्रान्ति सम्भव नहीं है। यदि फिर भी तुम विश्रान्त होना चाहते हो, यह असम्भव होगा यदि तुम ने कृत्य की प्रकृति को ध्यान से नहीं देखा होगा, ध्यान नहीं रखा होगा, वास्तव में साकार होते नहीं देखा होगा, क्योंकि कृत्य साधारण घटना नहीं है।

 

बहुत से लोग विश्रान्त होना चाहते है, लेकिन वे विश्रान्त नहीं हो पाते। विश्रान्ति एक फूल खिलने के समान है: तुम इसे मजबूर नहीं कर सकते। तुम्हें पूरी घटना को समझना होगा। तुम इतने सक्रिय क्यों हो, सक्रियता की इतनी आतुरता क्यों, इसके लिए इतना पागलपन क्यों?

 

दो शब्द याद रखें: एक कर्म है, दूसरा कृत्य है। कर्म कृत्य नहीं है; कृत्य कर्म नहीं है। इनकी प्रकृति पूर्णतया विपरीत है। परिस्थिति की मांग पर कर्म होता है, तुम कार्य करते हो, प्रतिसंवेदन करते हो। कृत्य में परिस्थिति का महत्व नहीं है, यह प्रतिसंवेदन नहीं है; तुम्हारे अन्दर इतनी बेचैनी है, परिस्थिति तो कार्य करने का बहाना हैं।

 

कर्म शांत मन से आता है। यह संसार की सबसे खूबसूरत चीज है। कृत्य अशांत मन से आता है। यह बदसूरत है। ज्यादा कर्म करें, और कृत्यों को अपने आप छूट जानें दें। तुम्हारे अन्दर धीरे-धीरे रूपांतरण आयेगा। यह समय लेगा, इसे पकने दें, लेकिन कोई जल्दी भी नहीं है।

 

अब तुम समझ सकते हो विश्रान्ति क्या है। इसका मतलब है कि तुममें कृत्य की कोई उत्तेजना नहीं है। एक मरे हुए इन्सान की भांति लेट जाना विश्रान्ति नहीं है; और तुम मरे हुए इन्सान की भांति लेट भी नहीं सकते; तुम केवल दिखावा कर सकते हो। जब कृत्य की कोई उत्तेजना नहीं होगी तो विश्रान्ति आएगी; ऊर्जा केन्द्र पर है, कहीं नहीं जा रही है। यदि कोई परिस्थिति आती है तो तुम कर्म करोगे, यही सब कुछ है, लेकिन तुम कार्य करने का कोई बहाना नहीं ढूंढ रहे हो। तुम अपने आप में सहज हो। विश्रान्ति का अर्थ है तुम घर लौट आए।

 

विश्रान्ति सिर्फ शरीर की नहीं है, यह सिर्फ मन की भी नहीं है, यह तो तुम्हारे पूरे अंतस की है।

 

तुम कृत्य में बहुत ज्यादा उलझे हो; अवश्य ही थक गये हो, छितर गये हो, शुष्क हो गये हो, जम गये हो। जीवन की ऊर्जा गतिशील नही है। वहां सिर्फ बाधाएं ही बाधाएं हैं। और जब भी तुम कुछ करते हो उसे एक पागलपन में करते हो। इसीलिए विश्राम करने की जरुरत पैदा हो जाती है। इसीलिए हर महीने इतनी सारी किताबें विश्रान्ति के संबंध में लिखी जाती हैं। और मैंने एक भी आदमी ऐसा नहीं देखा जो विश्रान्ति के संबंध में किताब पढ़कर विश्रान्त हुआ हो। उसका जीवन और भी ज्यादा व्यस्त हो जाता है क्योंकि अब उसकी कृत्यों वाली जिंदगी अछूती रह जाती है। उसकी कार्यशील रहने की धुन वही है, बीमारी वही है, और वह विश्रान्त रहने का दिखावा करता है इसलिए लेट जाता है। अन्दर हलचल मची है, एक ज्वालामुखी फटने को तैयार है और वह विश्रान्त हो रहा है, एक किताब, ' कैसे विश्रान्त हों,' में लिखे निर्देशों का पालन कर।

 

जब तक तुम अपने अंतरतम को नहीं पढते तब तक ऐसी कोई किताब नहीं, जो विश्रान्त होने में तुम्हारी मदद कर सके, और तब विश्रान्ति जरूरी भी नहीं होती। विश्रान्ति एक अभाव है, कृत्य का अभाव, कर्म का नहीं।

 

कुछ मत करो! योग की किसी मुद्रा की जरुरत नहीं है, शरीर को तोड़ने-मरोड़ने की जरुरत नहीं है। कुछ न करो!, केवल कृत्यविहीनता चाहिए। यह कैसे आएगी? यह समझने से आयेगी।

 

समझ एकमात्र अनुशासन है। अपने कृत्यों को समझो और अचानक ही कृत्यों के बीच, यदि तुम सचेत हो जाते हो, तो वह रुक जायेगी। तिलोपा का मतलब यही है--यह रुकना।

 

विश्रान्ति का मतलब है कि यह क्षण जरुरत से ज्यादा है, इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं रखी जा सकती है। कुछ पूछने को नहीं है, यही जरुरत से ज्यादा है, तुम जितनी इच्छा कर सकते हो उससे कहीं ज्यादा। तब ऊर्जा कहीं भी नहीं बहेगी।वह एक निस्तब्ध सरोवर बन जाती है। तुम अपनी ही ऊर्जा में घुल जाते हो। यह क्षण विश्रान्ति है। विश्रान्ति न तो शरीर की है न ही मन की, यह तो पूरे की है। इसीलिए बुद्ध कहते आ रहे हैं, इच्छा विहीन बन, क्योंकि वे जानते हैं कि यदि इच्छा होगी तो तुम विश्रान्त नहीं हो सकते।

 

विश्रान्ति एक मुद्रा नहीं है, विश्रान्ति तो तुम्हारी सम्पूर्ण ऊर्जा का बदलाव है।

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Dhyan Updates

ओशो – तुम कौन हो ?
शरीर और मन दो अलग चीजें नहीं हैं।
ध्यान:: त्राटक ध्यान : ओशो
ध्यान : संयम साधना
ओशो जिबरिश ध्यान विधि
ध्यान :: कभी, अचानक ऐसे हो जाएं जैसे नहीं हैं
ध्यान : सब काल्पनिक है
ओशो – ध्यान धन है ।
यही शरीर, बुद्ध: हां, तुम।
जीवन परम आनंद हो सकता है, वह इतना ऊब भरा क्यों है?
ध्यान : अपनी श्वास का स्मरण रखें
ओशो डाइनैमिक ध्‍यान
क्या आप सिगरेट छोड़ना चाहते हैं।
ध्यान : काम ऊर्जा से मुक्ति
व्यस्त लोगों के लिये ध्यान : संतुलन ध्यान
ओशो – अपनी नींद में ध्‍यान कैसे करें
ओशो —हर चक्र की अपनी नींद
निष्क्रिय विधियां : श्वास को देखना
ध्यान विधि : - ओशो
स्त्रियां पुरुष के लिए आकर्षक क्यों बनना चाहती हैं जबकि वे पुरुषों की कामुकता जरा भी पसंद नहीं करतीं ?
साप्ताहिक ध्यान : संयम साधना
मृत शरीर जलाने का रहस्य
युवक कौन .... ??
गौतम बुद्ध ज्ञान को उपलब्ध होने के बाद घर वापस लौटे
प्रेम की ऊर्जा