स्त्रियां पुरुष के लिए आकर्षक क्यों बनना चाहती हैं जबकि वे पुरुषों की कामुकता जरा भी पसंद नहीं करतीं ?

स्त्रियां पुरुष के लिए आकर्षक क्यों बनना चाहती हैं जबकि वे पुरुषों की कामुकता जरा भी पसंद नहीं करतीं ?

स्त्रियां पुरुष के लिए आकर्षक क्यों बनना चाहती हैं जबकि वे पुरुषों की कामुकता जरा भी पसंद नहीं करतीं ?
ओशो - इसके पीछे राजनीति है ।स्त्रियां आकर्षक दिखना चाहती हैं क्योंकि उसमें उन्हें ताकत मालूम होती है । वे जितनी आकर्षक होंगी उतनी पुरुष के आगे ताकतवर सिद्ध होंगी । और कौन ताकतवर बनना नहीं चाहता ? सारी जिंदगी लोग ताकतवर बनने के लिए संघर्ष करते हैं ।तुम धन क्यों चाहते हो ? उससे ताकत आती है । तुम देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति क्यों बनना चाहते हो ?उससे ताकत मिलेगी । तुम महात्मा क्यों बनना चाहते हो ?उससे ताकत मालूम होगी ।
लोग अलग-अलग उपायों से ताकतवर बनना चाहते हैं ।तुमने स्त्रियों के पास , ताकतवर बनने का और कोई उपाय ही नहीं छोडा़ है । उनके पास एक ही रास्ता है --- उनके शरीर ।इसलिए वे निरंतर अपना आकर्षण बढा़ने की फिक्र में होती हैं ।
क्या तुमने एक बात देखी है कि आधुनिक स्त्री आकर्षक दिखनेकी फिक्र नहीं करती , क्यों ? क्योंकि वह और तरह की सत्ता - राजनीति में उलझ रही है । आधुनिक स्त्री पुराने बंधनों से बाहरआ रही है । वह विश्वविद्यालयों में पुरुष से टक्कर देकर डिग्री प्राप्त करती है । वह बाजार में , व्यवसाय में , राजनीति में पुरुष के साथ संघर्ष करती है । उसे आकर्षक दिखने की बहुत फिक्र करने की जरूरत नहीं है ।
पुरुष ने कभी आकर्षक दिखने की फिक्र नहीं की । क्यों ?
उनके पास ताकत जताने के इतने तरीके थे कि शरीर को सजाना थोडा़ स्त्रेण मालूम पड़ता । साज-सिंगार स्त्रियों का ढंग है ।
यह स्थिति सदा से ऐसी नहीं थी ।
अतीत में एक समय था जब स्त्रियां उतनी ही स्वतंत्र थी जितनेकि पुरुष । तब पुरुष भी स्त्रियों की भांति आकर्षक बनने की चेष्टा करते थे । कृष्ण को देखो , खूबसूरत रेशमी वस्त्र , सब तरह
के आभूषण , मोर मुकुट , बांसुरी --- उनके चित्र देखो , वे इतने आकर्षक लगते हैं । वे दिन थे जब स्त्री और पुरुष दोनों ही जो मौज हो , वैसा करने के लिए स्वतंत्र थे ।
उसके बाद एक लंबा अंधकारमय युग आया जब स्त्रियां दमित हुई । इसके लिए पुरोहित और तथाकथित साधु-संत जिम्मेवार हैं । तुम्हारे संत सदा स्त्रियों से डरते रहे हैं । उन्हें स्त्री इतनी
ताकतवर मालूम पड़ती है कि वे संतों का संतत्व मिनटों में नष्ट कर सकती हैं । तुम्हारे संतों की वजह से स्त्रियां निंदित हुईं ।वे स्त्रियों से भयभीत थे इसलिए स्त्रियों को दबा दो ।जीवन में उतरने के , प्रवाहित होने के उनके सारे उपाय छिन गए ।फिर एक ही चीज शेष रह गई : उनके शरीर ।
और ताकतवर बनना कौन नहीं चाहता ?
बशर्ते कि तुम समझो कि ताकत दुख लाती है , ताकत हिंसक और आक्रामक होती है । यदि समझ पैदा होकर तुम्हारी ताकत की लालसा विलीन हो जाती है तो ही तुम उसे छोड़ सकते हो
अन्यथा सभी ताकत चाहते हैं ।
स्त्री की ताकत इसी में है कि वह तुम्हारे सामने गाजर की तरह झूलती रहे । कभी मिलती नहीं हमेशा उपलब्ध रहती है --इतनी पास लेकिन कितनी दूर । यही उसकी ताकत है ।
यदि वह फौरन तुम्हारी गिरफ्त में आ जाती है तो उसकी ताकतचली गई । और एक बार तुमने उसके शरीर को भोग लिया ,उसका उपयोग कर लिया तो बात खतम हो गई ।फिर उसकी तुम्हारे ऊपर कोई ताकत नहीं होती । इसलिए वह
आकर्षित करती है और अलग खडी़ होती है ।
वह तुम्हें उकसाती है , उत्तेजित करती है और जब तुम पास आते हो तो इनकार करती है ।
अब यह सीधा-सादा तर्क है । यदि वह हां करती है तो तुम उसे एक यंत्र बना देते हो , उसका उपयोग करते हो ।और कोई नहीं चाहता कि उनका उपयोग हो । यह उसी सत्ता -राजनीति का दूसरा हिस्सा है ।सत्ता का मतलब है दूसरे का उपयोग करने की क्षमता ।और जब कोई तुम्हारा उपयोग करता है तब तुम्हारी ताकत खो जाती है 
तो कोई स्त्री भोग्य वस्तु होना नहीं चाहती ।
और तुम सदियों से उसके साथ यह करते आए हो ।
प्रेम एक कुरूप बात हो गई है ।
प्रेम तो परम गरिमा होना चाहिए लेकिन वह है नहीं ।क्योंकि पुरुष स्त्री का उपयोग करता आया है और स्त्री इसबात को नापसंद करती है , इसका विरोध करती है स्वभावतः ।वह एक वस्तु बनना नहीं चाहती ।
इसलिए तुम देखोगे कि पति पत्नियों के आगे पूंछ हिला रहे हैं और पत्नियां इस मुद्रा में घूम रही हैं कि वे इस सबसे ऊपर हैं --होलियर दैन दाऊ , पाक , पवित्र । 
स्त्रियां दिखावा करती रहती हैं कि उन्हें सेक्स में , घृणित सेक्स में जरा भी रस नहीं है । वस्तुतः उन्हें उतना ही रस है जितना कि पुरुष को लेकिन मुश्किल यह है कि वे अपना रस प्रकट नहीं 
कर सकतीं अन्यथा तुम तत्क्षण उनकी सारी ताकत खींच लोगे और उनका उपयोग करोगे ।
तो स्त्रियां बाकी बातों में रस लेती हैं ।
वे आकर्षक बनेंगी और फिर तुम्हें इनकार कर देंगी ।यही ताकत का आनंद है --- तुम्हें खींचना , और तुम इस तरह
खिंचे चले आते हो जैसे कच्चे धागे से बंधे हो ; 
और फिर तुम्हें ' ना ' कहना । तुम्हें एकदम ताकत-विहीन बना देना । तुम कुत्ते की तरह दुम हिलाते हो और स्त्री अपनी ताकत का आनंद लेती है । यह पूरा मामला बडा़ कुरूप है ।
इसमें प्रेम सत्ता की राजनीति बनकर रह गया है ।
इसे बदलना होगा ।
हमें नई मनुष्यता और नया संसार निर्मित करना है जिसमें प्रेम सत्ता का बिषय बिलकुल नहीं होगा ।कम से कम प्रेम को तो इस राजनीति से बाहर करो ।वहां धन रहने दो , राजनीति रहने दो , सब कुछ रहने दो लेकिन प्रेम को वहां से बाहर निकाल लो ।प्रेम बहुमूल्य चीज है , उसे बाजार का हिस्सा मत बनाओ ।लेकिन वही हुआ है ।
स्त्री हर प्रकार से सुंदर बनने की चेष्टा करती है ,
कम से कम सुंदर दिखने की चेष्टा तो करती ही है ।एक बार तुम उसके जाल में फंस गए तो वह तुमसे बचने लगेगी । सारा खेल यही है ।
अगर तुम उससे दूर भागने लगे तो वह तुम्हारे पास आएगी ।वह तुम्हारा पीछा करेगी । जैसे ही तुम उसके पीछे जाओगे ,वह दूर भागेगी । सारा खेल यही है ।यह प्रेम नहीं है , यह अमानवीय है ।लेकिन यही होता है और युग-युग से यही होता रहा है ।इससे सावधान रहना ।
कम से कम मेरे कम्यून में तो ऐसा नहीं होना चाहिए । प्रत्येक व्यक्ति की असीम गरिमा है और कोई भी व्यक्ति वस्तु बनकर नहीं रहेगा । 
पुरुष का सम्मान करो , स्त्री का सम्मान करो ।
वे सभी दिव्य हैं ।
सुंदर होना अच्छा है , सुंदर ' दिखना ' कुरूप है ।
आकर्षक होना अच्छा है लेकिन आकर्षक होने का दिखावा करना असुंदर है । यह बनावटीपन चालाकी है ।और लोग स्वाभाविक रूप से सुंदर हैं , किसी मेक अप की जरूरत नहीं है । 
सब मेक अप कुरूप होते हैं । वे तुम्हें कुरूप बनाते हैं ।
सादगी में , निश्छलता में सुंदरता है ।
स्वाभाविक होना , सहज होना सुंदर बनाता है ।
और जब तुम सुंदर हो जाओ तो उसका सत्ता की राजनीति के लिए उपयोग मत करना । वह पाप है , अपवित्र है ।
सौंदर्य परमात्मा की देन है ।
उसे बांटो लेकिन किसी तरह अधिकार जताने के लिए ,दूसरे को वश करने के लिए उसका उपयोग मत करो ।तब तुम्हारा प्रेम प्रार्थना बनेगा और
तुम्हारा सौंदर्य परमात्मा के लिए भोग बनेगा ।
ओशो

 

 

 

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Dhyan Updates

शरीर और मन दो अलग चीजें नहीं हैं।
ध्यान :: कभी, अचानक ऐसे हो जाएं जैसे नहीं हैं
ओशो जिबरिश ध्यान विधि
ओशो – तुम कौन हो ?
यही शरीर, बुद्ध: हां, तुम।
ओशो – ध्यान धन है ।
ध्यान : अपनी श्वास का स्मरण रखें
ओशो डाइनैमिक ध्‍यान
क्या आप सिगरेट छोड़ना चाहते हैं।
ओशो – अपनी नींद में ध्‍यान कैसे करें
ओशो —हर चक्र की अपनी नींद
प्रेम की ऊर्जा
मैं अकेलेपन से बहुत दुखी हूं, मैं इसके लिए क्या करूं?
साप्ताहिक ध्यान : ज्ञान और अज्ञान, दोनों के पार
ध्यान : ज्ञान और अज्ञान, दोनों के पार
ओशो – ध्यान में होने वाले अनुभव !
करने की बीमारी
आप अच्छे हैं या स्वाभाविक?
ध्वनि के केंद्र में स्नान करो
कृत्रिम न होओ , स्वाभाविक रहो अपने ऊपर आदर्श मत ओढो़
ध्यान: श्वास को विश्रांत करें
ओशो – पहले विचार फिर निर्विचार !
ध्यान : संतुलन ध्यान
ध्यान:: त्राटक ध्यान : ओशो
अपनी श्वास का स्मरण रखें