निष्क्रिय विधियां : विश्रांति के चार तल

विश्रांति के चार तल

यह विशेष ध्यान विधि उन घड़ियों के लिये उपयोगी है जब आप बीमार होते हैं क्योंकि यह आपके तथा आप के देह -मन के बीच एक प्रेमपूर्ण सूत्र स्थापित करने में तथा सौहार्द्र् पैदा करने में सहायक होती है। तब अपनी उपचार -प्रक्रिया में आपका योगदान सक्रिय होने लगता है।
 
पहला चरण: देह
 
"जितनी बार हो सके, स्मरण रखें और देखें कि कहीं आप अपनी देह के भीतर कोई तनाव तो नहीं लिये चल रहे- गर्दन, सिर, टांगें... इसे होशपूर्व शिथिल करते जायें। शरीर के उसी अंग पर जायें और उसी अंग को सहलायें, इसे प्रेमपूर्वक कहें ‘शांत हो जाओ!’
 
आप हैरान हो जाएंगे कि यदि आप अपने शरीर के किसी हिस्से को संबोधित करते हो तो यह सुनता है, यह आपकी बात मानता है–यह आपका शरीर है! आंखें बंद करके पैर के अंगूठे से लेकर सिर तक शरीर के भीतर जायें - उस स्थान को ढूंढते-ढूंढते -- जहाँ पर तनाव हो। और फिर उस अंग से इस प्रकार बात करें जैसे किसी मित्र से करते हों; अपने तथा अपने पूरे शरीर के बीच संवाद होने दें। इसे शिथिल होने को कहें और इसे बतायें, ´कहीं कोई डर जैसी बात नहीं। घबराओ मत। मैं हूं यहां - तुम्हारी देख -भाल के लिये, तुम विश्रांत हो सकते हो।´ धीरे-धीरे आपको इसका गुर आ जायेगा। और तब शरीर विश्रांत हो जाता है।"
 
दूसरा चरण: मन
 
“फिर दूसरा चरण है, थोड़ा और गहरा; मन को शांत होनें दें और अगर शरीर सुन सकता है तो मन भी सुनता है। परंतु आप मन से शुरुआत नहीं कर सकते। आपको शुरुआत से शुरु करना होगा। आप मध्य से नहीं शुरु कर सकते। अधिकतर लोग मध्य से शुरु करते हैं और असफल रहते हैं; वे इसलिये असफल रहते हैं क्योंकि वे गलत जगह से शुरु करते हैं। हर चीज़ को सही दिशा में करना चाहिये।
 
अगर आप होशपूर्वक शरीर को विश्रांत करने में सक्षम हो जाते हैं तो आप मन को भी होशपूर्वक विश्रांत करने में सफल होगें। मन ज़रा अधिक पेचीदा घटना है। एक बार आपको आत्मविश्वास हो जाये कि शरीर आपकी सुनता है तो आपको अपने ऊपर नया भरोसा आयेगा। अब तो मन भी आपकी सुनने लगेगा - इसमें समय लग सकता है परंतु ऐसा घटता है।”
 
तीसरा चरण: हृदय
 
“जब मन शांत होने लगे तो हृदय को शांत करना शुरु करें-हृदय, जो तुम्हारी संवेदनाओं, तुम्हारी भावनाओं का जगत है, जो और भी जटिल है, और भी अधिक सूक्ष्म है। अब आप श्रद्धापूर्वक आगे बढ़ते हैं, अपने प्रति अति श्रद्धापूर्ण। अब तुम जान जाओगे कि यह संभव है। यदि यह शरीर के साथ संभव है, मन के साथ संभव है तो हृदय के साथ भी संभव है।”
 
चौथा चरण: केंद्र
 
“तब इन तीन चरणों से गुज़र कर आप चौथे चरण में प्रवेश कर सकते हैं। अब आप अपने अंतस के अंतरतम केंद्र बिंदु तक जा सकते हैं जो आपके शरीर, मन व हृदय के भी पार है - आपके अंतस का केंद्र।
 
आप इसे भी शांत करने में सफल होंगे और यह विश्रांति निस्संदेह आपके लिये सबसे अधिक आनंद लाती है, और जो आनंदातिरेक तथा समग्र-स्वीकार का शिखर है। आप आनंद तथा आल्हाद से भर जायेंगे। आपके जीवन में नृत्य की गुणवत्ता आ जायेगी।”
 
ओशो: द धम्मपद: द वे ऑफ द बुद्धा वॉल्युम 1
 

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Dhyan Updates

साधक के लिए पहली सीढ़ी शरीर है
पुनर्जन्‍म की बात
ओशो नाद ब्रह्म ध्‍यान
ध्यान: श्वास को विश्रांत करें
ओशो जिबरिश ध्यान विधि
ओशो – प्रेमपूर्ण हो जाओ
तकिया पीटना ( ध्यान ) - नकारात्मकता को निकाल फेंकना
ओशो: जब कामवासना पकड़े तब क्या करें ?
ओशो स्टाॅप मेडिटेशन
ओशो डाइनैमिक ध्‍यान
क्या आप सिगरेट छोड़ना चाहते हैं।
ध्यान एक अवस्था है, जब चेतना अकेली रह जाती है।
गौतम बुद्ध ज्ञान को उपलब्ध होने के बाद घर वापस लौटे
साप्ताहिक ध्यान : ज्ञान और अज्ञान, दोनों के पार
ध्यान : मौन का रंग
ध्यान : ज्ञान और अज्ञान, दोनों के पार
ध्यान -:पूर्णिमा का चाँद
ध्यान : प्रमुदिता प्रकाश है
अपनी श्वास का स्मरण रखें
ध्यान : संयम साधना
ध्यान :: गर्भ की शांति पायें
ध्यान :: कभी, अचानक ऐसे हो जाएं जैसे नहीं हैं
ओशो – तुम कौन हो ?
ओशो – ध्यान धन है ।
ध्यान : अपनी श्वास का स्मरण रखें