ओशो नटराज ध्‍यान की विधि

ओशो नटराज ध्‍यान की विधि

ओशो नटराज ध्‍यान ओशो के निर्देशन में तैयार किए गए संगीत के साथ किया जा सकता है। यह संगीत ऊर्जा गत रूप से ध्‍यान में सहयोगी होता है। और ध्‍यान विधि के हर चरण की शुरूआत को इंगित करता है।

नृत्‍य को अपने ढंग से बहने दो; उसे आरोपित मत करो। बल्‍कि उसका अनुसरण करो, उसे घटने दो। वह कोई कृत्‍य नहीं, एक घटना है। उत्‍सवपूर्ण भाव में रहो, तुम कोई बड़ा गंभीर काम नहीं कर रहे हो; बस खेल रहे हो। अपनी जीवन ऊर्जा से खेल रहे हो, उसे अपने ढंग से बहने दे रहे हो। उसे बस ऐसे जैसे हवा बहती है और नदी बहती है, प्रवाहित होने दो……तुम भी प्रवाहित हो रहे हो, बह रहे हो, इसे अनुभव करो।

और खेल के भी में रहे। इस शब्‍द ‘खेल पूर्ण भाव’ का ध्‍यान रखो—मेरे साथ यह शब्‍द बहुत प्राथमिक है। इस देश में हम सृष्‍टि को परमात्‍मा की लीला, परमात्‍मा को खेल कहते है। परमात्‍मा ने संसार का सृजन नहीं किया है, वह उसका खेल है।
निर्देश:

पहला चरण: चालीस मिनट
आंखे बंद कर इस प्रकार नाचे जैसे आविष्‍ट हो गए हों। अपने पूरे चेतन को उभरकर नृत्‍य में प्रवेश करने दें। न तो नृत्‍य को नियंत्रित करें, और न ही जो हो रहा है उसके साक्षी बने। बस नृत्‍य में पूरी तरह डूब जाएं।

दूसरा चरण: बीस मिनट
आंखे बंद रखे हुए ही, तत्‍क्षण लेट जाएं। शांत और निश्‍चल रहें।

तीसरा चरण: पाँच मिनट
उत्‍सव भाव से नाचे; आनंदित हों और अहो भाव व्‍यक्‍त करें।
नर्तक को, अहंकार के केंद्र को भूल जाओ; नृत्‍य ही हो रहो। यही ध्‍यान है। इतनी गहनता से नाचो कि तुम यह बिलकुल भूल जाओ कि तुम नाच रहे हो और यह महसूस होने लगे कि तुम नृत्‍य ही हो। यह दो का भेद मिट जाना चाहिए। फिर वह ध्‍यान बन जाता है। यदि भेद बना रहे तो फिर वह एक व्‍यायाम ही है: अच्‍छा है, स्‍वास्‍थकर है, लेकिन उसे अध्‍यात्‍मिक नहीं कहा जा सकता है। वह बस एक साधारण नृत्‍य ही हुआ। नृत्‍य स्‍वयं में अच्छा है—जहां तक चलता है, अच्‍छा है। उसके बाद तुम ताजे और युवा महसूस करोगे। परंतु वह अभी ध्‍यान नहीं बना। नर्तक को विदा देते रहना चाहिए। जब तक कि केवल नृत्‍य ही न बचे।

तो क्‍या करना है? नृत्‍य में समग्र होओ, क्‍योंकि नर्तक नृत्‍य भेद तभी तक रह सकता है जब तक तुम उसमें समग्र नहीं हो। यदि तुम एक और खड़े रहकर अपने नृत्‍य को देखते रहते हो, तो भेद बना रहेगा: तुम नर्तक हो और तुम नृत्‍य कर रहे हो। फिर नृत्‍य एक कृत्‍य मात्र होता है। जो तुम कर रहे हो; वह तुम्‍हारा प्राण नहीं है। तो पूर्णतया उसमें संलग्‍न हो जाओ, लीन हो जाओ। एक और न खड़े रहो, एक दर्शक मत बने रहो। सम्‍मिलित होओ।
ओशो

Vote: 
No votes yet
Meditation Category: 

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

New Dhyan Updates

ओशो – तुम कौन हो ?
यही शरीर, बुद्ध: हां, तुम।
ओशो – ध्यान धन है ।
ओशो डाइनैमिक ध्‍यान
ओशो —हर चक्र की अपनी नींद
प्रेम की ऊर्जा
आप अच्छे हैं या स्वाभाविक?
करने की बीमारी
शरीर और मन दो अलग चीजें नहीं हैं।
ध्यान:: त्राटक ध्यान : ओशो
अपनी श्वास का स्मरण रखें
ध्यान : संतुलन ध्यान
ध्यान : संयम साधना
ध्यान :: कभी, अचानक ऐसे हो जाएं जैसे नहीं हैं
ओशो जिबरिश ध्यान विधि
ध्यान : "हां' का अनुसरण
ओशो देववाणी ध्यान
ध्यान : सब काल्पनिक है
जिबरिश ध्यान विधि
ओशो नाद ब्रह्म ध्‍यान
हँसने के पाँच फायदे
ओशो – एकाग्रता का महत्व
ध्यान : अपनी श्वास का स्मरण रखें
श्वास को शिथिल करो!
जीवन परम आनंद हो सकता है, वह इतना ऊब भरा क्यों है?