कसरत के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है?
Submitted by Anand on 27 February 2024 - 4:23amहम सब के शरीर में एक जैविक घड़ी भी होती है. यह घड़ी शरीर की तमाम जरूरतों के बारे में हमें बताती है. एक रिमाइंडर की तरह चुपचाप अपना काम भी करती है. शरीर की यही घड़ी कसरत करने के समय के बारे में भी बताती है.
आम तौर पर कहा जाता है कि सुबह उठने के बाद कसरत करनी चाहिए. लेकिन यह बहुत फायदेमंद नहीं है. असल में सुबह उठने के बाद धीरे धीरे शरीर अपनी लय में आता है. इसमें करीब एक घंटे का समय तो लग ही जाता है. फिर हल्का नाश्ता किया और घंटे भर बाद जॉगिंग या एयरोबिक्स जैसी हल्की फुल्की कसरत की जा सकती है. पेट ज्यादा भरा हो तो कम से कम दो घंटे रुकना चाहिए. खाली पेट कसरत नहीं करनी चाहिए. Read More : कसरत के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है? about कसरत के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है?













