खीरे की खेती से कमाई

सहारनपुर। खरीफ और रबी के बीच खीरे की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। बढ़िया उत्पादन और बाजार में अच्छा भाव होने से खीरा काफी मुनाफा दे रहा है। जनपद में इस समय करीब 200 हेक्टेयर रकबे में खीरे की खेती हो रही है। 
खरीफ और रबी सीजन के बीच में तैयार होने वाला खीरा किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। खरीफ सीजन की फसलों की बुआई का समय 15 मई से शुरू होता है जबकि रबी का सीजन नवंबर से शुरू माना जाता है। जनपद के कई किसान खरीफ और रबी सीजन के बीच में अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में खीरे की बुआई करते हैं, जो नवंबर के दूसरे हफ्ते तक आसानी से उत्पादन देती है। इस समय इसकी फसल को बाजार में बढ़िया दामों पर बेचा जा रहा है। इसका औसत भाव करीब 20 रुपये प्रति किलो तक चल रहा है। इस समय लगाया गया खीरा करीब चार माह तक उत्पादन देता है और इसकी औसत पैदावार 400 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो जाती है। अधिकांश किसान इसकी खेती मचान पर करते हैं। किसान अपनी उपज को स्थानीय मंडी के साथ ही चंडीगढ़, दिल्ली, देहरादून, अंबाला, जालंधर आदि मंडियों में बेचते हैं। जनपद में बोहडूपुर, खेडा मुगल, रणमलपुर, चंदेना कोली, बेहडी, आमकी दीपचंदपुर, ककराला,सीडकी, पिरड, मुस्तफापुर, निवादा, उसंड आदि गांवों में इसकी खेती हो रही है। 
---------------- 
खरीफ और रबी सीजन के बीच जनपद में हो रही खीरे की खेती किसानों को दोगुना लाभ दे रही है। ऑफ सीजन होने के कारण इस समय खीरे का औसत भाव 20 रुपये प्रति किलो के आसपास रहता है। तीन से चार महीने तक चलने वाले खीरे का उत्पादन 400 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो जाता है। जिले में करीब 200 हेक्टेयर में खीरे की खेती हो रही है।

गांव बोहडूपुर के किसान रविन्द्र सैनी ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से इस समय में खीरे की खेती कर रहे हैं। वे खीरे को दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचते हैं। अभी रेट 14-15 रुपये प्रति किलो चल रहा है। शुरू में यह रेट 22-24 रुपये प्रति किलो तक रहा है। 
शीतला खेड़ा गांव के किसान सुनील कुमार इस समय करीब तीस बीघा में खीरा उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने खीरे को चंडीगढ़ की मंडी में बेचते हैं। आज उनका खीरा 16 रुपये प्रति किलो बिका है। खरीफ और रबी के बीच ली जाने वाली खीरे की फसल किसानों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है।

खीरे की आधुनिक खेती

खीरे की खेती

बाजार में खीरे की अधिक मांग बने रहने के कारण खीरे की खेती किसान भाइयो के लिए बहुत ही लाभदायक है।खीरे का उपयोग खाने के साथ सलाद के रूप मेंबढ़ता ही जा रहा है।जिससे बाजार में इसकी कीमते भी लगातार बढ़ रही है इसके साथ ही खीरे की खेती रेतली भूमि में अच्छी होती ऐसे में किसान भाइयो के पासजो ऐसी भूमि है जिसमे दूसरी फसलो का उत्पादन अच्छा नहीं होता है उसी भूमि में खीरे के खेती से अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है।

खेत की तैयारी Read More : खीरे की आधुनिक खेती about खीरे की आधुनिक खेती

खीरे की खेती कैसे करे

खीरे की खेती कैसे करे

खीरे का उपयोग खाने के साथ सलाद के रूप में बढ़ता ही जा रहा है, जिससे बाजार में इसकी कीमते भी लगातार बढ़ रही हैं। इसके साथ ही खीरे की खेती रेतीली भूमि में अच्छी होती ऐसे में किसान भाइयो के पास जो ऐसी भूमि है, जिसमे दूसरी फसलो का उत्पादन अच्छा नहीं होता है उसी भूमि में खीरे की खेती से अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है।

खीरे की उन्नत किस्मे

पंजाब नवीन : पंजाब नवीन खीरे की अच्छी किस्म है। इस किस्म में कड़वाहट कम होती है और इसका बीज भी खाने लायक होता है। इसकी फसल 70 दिन मे तुड़ाई लायक हो जाती हैं। इसकी औसत पैदावार 40 से 50 कुंतल प्रति एकड़ तक होती है। Read More : खीरे की खेती कैसे करे about खीरे की खेती कैसे करे

खीरे की खेती करें और भी उन्नत तरीके से

खीरे की खेती करें और भी उन्नत तरीके से

 खीरा एक मौसमी फसल है, खीजो की गर्मी के मौसम में ज्यदातर किया जाता है | खीरे की खेती पुरे भारत में की जाती है यह एक Short term फसल है जो की अपना Life Cycle को 60 से 80 दिनों में पूरा करता है | खीरा हमारे शरीर में पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है, खीरे में Protein, vitamin C, Iron, Carbohydrate जैसे तत्व पाए जाते है  | वैसे तो खीरा गर्मी के मौसम में होता है पर वर्षा ऋतू में खीरे की फसल अधिक होती है | Read More : खीरे की खेती करें और भी उन्नत तरीके से about खीरे की खेती करें और भी उन्नत तरीके से

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.