जामुन के गुण और फायदे
Submitted by neetu on 16 July 2025 - 7:52pmजामुन के गुण और फायदे Read More : जामुन के गुण और फायदे about जामुन के गुण और फायदे
जामुन एक मौसमी फल है, यह जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही रोगों से शरीर को बचता है। इसमें कई सारे औषधीय गुण भी होते हैं। प्राचीन आयुर्वेद में जामुन को कई नामों से जाना जाता है जैसे राजमन, काला जामुन, जमाली। और्वेद में जामुन का फल ही नहीं इसके पत्ते, छाल भी रोग विकारों को नष्ट करने में किया जाता रहा है। इसकी प्रकृति अम्लीय और कसैली होती है, लेकिन इसका स्वाद खाने में मीठा होता है। अम्लीय होने के कारण जामुन को नमक के साथ खाया जाता है। जामुन में ग्लूकोज और फ्रक्टोज पाया जाता है। आइये जानते हैं जामुन के औषधीय गुण और और स्वास्थ्य लाभ
1. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या उनके लिए जामुन काफी फायदेमंद होता है। इसमें ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे रक्त में शुगर का स्तर नियंत्रित होता है। साथ ही डायबिटीज के मरीजों को बार-बार प्यास लगने की समस्या दूर हो जाती है।
2. जामुन में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और विटामिन C की प्रचुर मात्रा होती है जिसकी वजह से यह हड्डियों की कोई भी परेशानी को खत्म कर देता है। इसमें रोग प्रतिरोधी क्षमता अधिक होने के कारन हड्डियों की समस्या का निदान आसानी से हो जाता है।
3. एसिडिटी वाले रोगिओं के लिए जामुन काफी अच्छा लाभकारी होता है। एसिडिटी पीड़ित रोगियों को काले नमक में भुना जीरा पीस लें और उसमे जामुन का सेवन करे तो जल्द ही एसिडिटी का रोग दूर हो जाता है।
4. अगर आपको ज्यादा दस्त या खून वाले दस्त होते हैं तो आपको जामुन का सेवन करना चाहिए। दस्त होने पर आपको जामुन के रस में सेंधनमक को मिलकर खाना चाहिए इससे तुरंत ही आपको लाभ पहुंचेगा।
5. पथरी से पीड़ित लोगों के लिए जामुन काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको जामुन की गुठली को दही के साथ मिलकर खाना चाहिए। इसके अलावा जामुन लिवर से पीड़ित रोगियों के लिए भी काफी असरदार होता है। अगर आप कब्ज या पेट के रोगों से परेशान हैं तो जामुन का उपयोग करें, बहुत फायदा मिलेगा।
6. जामुन में पोटेशियम की मात्रा काफी अधिक होती है। अगर आपको दिल का दौरा, high blood pressure और कोई दिल की परेशानी है तो जामुन का सेवन करें। अगर आप तोजना 100 ग्राम जामुन का सेवन करें तो आपको 55 मिलीग्राम पोटेशियन मिलता है जो की दिल की समस्या के लिए काफी असरदार होता है।
7. जामुन का फल जितना अधिक आपके लिए फायदेमंद होता है उसी तरह इसके पत्ते भी आयुर्वेद में पाचन क्रिया को सही करने में किया जाता है। मुँह से जुडी समस्याओं के लिए यह काफी इस्तेमाल किया जाता है।

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें
सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं
A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank
Powered By MyLifePlus
Copyright © 2026, MyLifePlus
Designed by Swamisir