दस सेकंड के एक चुंबन के दौरान क़रीब आठ करोड़ जीवाणु चुंबन करने वालों के मुंह में चले जाते हैं.
Submitted by Anand on 14 July 2018 - 8:27pmनीदरलैंड के वैज्ञानिकों का एक दल इस नतीजे पर पहुंचा है. इन वैज्ञानिकों ने 21 जोड़ों के चुंबन क्रिया पर निगरानी रखने के बाद पाया कि जो लोग दिन भर में नौ बार एक-दूसरे का चुंबन लेते हैं, उनमें लार के ज़रिए जीवाणु स्थानांतरित करने की संभावना ज़्यादा होती है. अध्ययन के मुताबिक़ इंसान के मुंह में 700 प्रकार के जीवाणु करोड़ों की संख्या में मौजूद होते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ज़्यादा तेज़ी से स्थानांतरित होते हैं.
डच वैज्ञानिकों का ये अध्ययन जर्नल माइक्रोबिओम में प्रकाशित हुआ है. Read More : दस सेकंड के एक चुंबन के दौरान क़रीब आठ करोड़ जीवाणु चुंबन करने वालों के मुंह में चले जाते हैं. about दस सेकंड के एक चुंबन के दौरान क़रीब आठ करोड़ जीवाणु चुंबन करने वालों के मुंह में चले जाते हैं.














