'कैंडल लाइट डिनर' से बचें !

'कैंडल लाइट डिनर' से बचें !

किसी शांत जगह में अपनी महिला मित्र के साथ 'कैंडल लाइट डिनर' यानि मोमबत्ती की दूधिया रोशनी में शानदार भोजन भला किसे पसंद नहीं होगा. लेकिन शोधकर्ताओं ने आगाह किया है कि ऐसे रूमानी भोज स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं!

साउथ कैरोलाइना स्टेट युनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने मोमबत्तियों से निकलने वाले धुएं का परीक्षण किया है.

उन्होंने पाया कि पैराफ़ीन की मोमबत्तियों से निकलने वाले हानिकारक धुएं का संबंध फेंफड़े के कैंसर और दमे जैसी बीमारियों से है.

हालांकि शोधकर्ताओं ने ये भी माना कि मोमबत्ती से निकलने वाले धुएं का स्वास्थ्य पर हानिकारक असर पड़ने में कई वर्ष लग सकते हैं.

ब्रिटेन के विशेषज्ञों का कहना है कि धूम्रपान, मोटापा और शराब सेवन से कैंसर होने का खतरा ज़्यादा है. विशेषज्ञ ये भी मानते हैं कि मोमबत्तियों के कभी-कभी इस्तेमाल से लोगों को ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है.

कौन है ख़तरे के दायरे में?

मुख्य शोधकर्ता आमिर हमीदी का कहना है कि जो लोग पैराफ़ीन मोमबत्तियों का ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं वो खतरे के दायरे में हैं.

आमिर हमीदी ने वाशिंगटन स्थित अमेरिकन केमिकल सोसाइटी को बताया कि कभी कभी मोमबत्तियों के इस्तेमाल से और उससे निकलने वाले धुएं से ज़्यादा असर नहीं होगा.

यदि कोई व्यक्ति कई वर्षों तक हर रोज़ पैराफ़ीन मोमबत्तियाँ जलाता है, खासकर ऐसे कमरे में जहाँ से हवा आने-जाने का प्रावधान नहीं है, तब समस्या हो सकती है

मुख्य शोधकर्ता आमिद हामिदी

उनका कहना था, "यदि कोई व्यक्ति कई वर्षों तक हर रोज़ पैराफ़ीन मोमबत्तियाँ जलाता है, खासकर ऐसे कमरे में जहाँ से हवा आने-जाने का प्रावधान नहीं है, तब समस्या हो सकती है."

मोमबत्ती से निकलने वाले धुएं की जाँच पड़ताल के लिए शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में कई तरह की मोमबत्तियों को जलाया और उससे निकलने वाले पदार्थों को एकत्र किया.

पैराफ़ीन-आधारित मोमबत्तियों से निकलने वाले धुएं के परीक्षण से पता चला कि उसके जलने से पैदा होने वाला ताप इतना तेज़ नहीं होता जिससे खतरनाक कण जैसे टॉल्युइन और बेंज़ीन पूरी तरह से जल पाएं.

वैज्ञानिकों का कहना है कि मधुमक्खी के छत्ते से निकले मोम या सोया से बनने वाली मोमबत्तियाँ जब जलती हैं तो उनसे इतनी ज़्यादा मात्रा में रसायन नहीं निकलता और इसलिए वैज्ञानिकों ने सुझाव दिया है कि ऐसी ही मोमबत्तियों का इस्तेमाल किया जाए.

सबूत

उधर ब्रिटेन स्थित कैंसर रिसर्च के डॉक्टर जोआना ओवेन्स कहती हैं कि ऐसा कोई सीधा सबूत नहीं मिला है जिससे कहा जा सके कि मोमबत्ती के रोज़ इस्तेमाल से कैंसर जैसी बीमारियाँ होने का ख़तरा हो सकता है.

जब हम कैंसर की बात करते हैं तो हमें पक्के सबूतों पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए. सिगरेट, शराब सेवन, मोटापा, खाने पीने की ग़लत आदतें, इन सब से कैंसर होने की संभावना ज़्यादा होती है

कैंसर रिसर्च की डॉक्टर जोआना ओवेन्स

डॉक्टर ओवेन्स कहती हैं कि बंद कमरे में अगर सिगरेट पी जाए तो उससे प्रदूषण बढ़ता है और ये ज़्यादा महत्वपूर्ण है.

वो कहती हैं, "जब हम कैंसर की बात करते हैं तो हमें पक्के सबूतों पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए. सिगरेट, शराब सेवन, मोटापा, खाने पीने की ग़लत आदतें, इन सब से कैंसर होने की संभावना ज़्यादा होती है."

ब्रिटिश लंग फ़ाउंडेशन के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉक्टर नोएमी आइज़र कहती हैं कि पैराफ़ीन मोमबत्ती के कभी-कभी इस्तेमाल से फेफड़ों को ख़तरा नहीं होना चाहिए, लेकिन लोगों को मोमबत्ती जलाते वक़्त कुछ सावधानियाँ भी बरतनी चाहिए जैसे कि मोमबत्तियाँ खुले हवादार कमरों में जलाई जाएं.

 
Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
बच्चों के लिए प्रैम मददगार या ख़तरनाक? 1,731 6
कुछ लोग लेफ़्ट हैंड से क्यों लिखते हैं? 1,385 5
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,903 5
डीएनए की दुनिया 13,203 5
गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिए 1,519 5
'अलग-अलग सोएं खुश रहें' 1,524 5
शाकाहारी हुई दुनिया तो हर साल 70 लाख तक कम मौतें 2,343 5
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,581 4
क्या आप जानते है कि कुत्ते मुस्कुराते भी हैं 3,148 4
World Blood Donor Day: रक्तदान और उससे जुड़े मिथकों का सच 3,755 4
एक हादसे ने कैसे एक शख्स को गणित का पंडित बना दिया 1,830 4
मरने से ठीक पहले दिमाग क्या सोचता है | 5,202 3
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,583 3
अब 'भेजा-टू-भेजा' भेज सकेंगे ईमेल! 1,747 3
आपके घर में ये स्मेल आती हैं तो सतर्क हो जाएं 2,335 3
व्यायाम से बढ़ता है दिमाग़ 2,039 3
गोल्डन मिल्क दुनिया भर में क्यों हो रहा है मशहूर 1,463 3
जीन ढूँढा तिन पाइयाँ 1,655 3
दिमाग़ की उत्तेजना दिल के लिए फायदेमंद! 1,687 3
पूरे चेहरे का 'सफल' ट्रांसप्लांट 2,009 3
एक ऑटोसेक्शुअल लड़की की कहानी 1,734 3
धरती पर सबसे पहले आया ये जीव! 17,603 3
अल्ज़ाइमर की नई दवा को कंपनी ने क्यों छिपाए रखा? 1,412 3
जींस पहनते समय लड़के करते हैं ये पांच गलतियां 2,055 3
'महिलाओं के लिए वायग्रा' को मंज़ूरी 2,028 3