जीन ढूँढा तिन पाइयाँ

जीन ढूँढा तिन पाइयाँ

भारत के ज्यादातर लोगों में दो प्राचीन जेनेटिक समूहों का मिश्रण पाया गया है, ये दो जेनेटिक समूह एक दूसरे से काफ़ी भिन्न हैं.

भारत में किए गए अब तक सबसे बड़े जेनेटिक सर्वेक्षण के बाद विज्ञान पत्रिका 'नेचर' में एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है जिसमें कहा गया है कि भारत की कठोर सामाजिक संरचना के बावजूद दो अलग-अलग जेनेटिक समूह आपस में घुलमिल गए हैं.

भारतीय दुनिया की आबादी का लगभग 17 प्रतिशत हिस्सा हैं लेकिन जेनेटिक अध्ययन के मामले में भारतीय समुदाय पर इससे पहले ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है.

दुनिया भर में जेनेटिक विविधता पर शोध करने वाली परियोजना हैपमैप इंटरनेशनल ने अफ्रीका, पूर्वी एशिया और यूरोपीय समुदायों का विस्तृत अध्ययन किया था लेकिन भारत के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध थी.

ऐसी तस्वीर उभरती है कि पहले कुछ जेनेटिक ग्रुप थे जिनके उप-वर्ग बने और हज़ारों साल तक कठोर जाति व्यवस्था की वजह से उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ क्योंकि जाति के अंदर ही विवाह करने की वजह से जीनों में परिवर्तन संभव नहीं था

डेविड रीच, वैज्ञानिक

अमरीका के मैसाच्युसेट्स के ब्रॉड इंस्टीट्यूट के डेविड रीच और हैदराबाद के सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉल्युकुलर बायोलॉजी के लालजी सिंह ने पूरे भारत के 25 अलग-अलग जातीय समूह के 132 लोगों के पाँच लाख से अधिक जीनों का अध्ययन किया.

उन्होंने ये देखा कि ज्यादातर भारतीय लोगों की आनुवांशिक संरचना में दो जेनेटिक समूहों के जीन 40-60 प्रतिशत के अनुपात में हैं.

मध्य-एशिया, मध्य-पूर्व और कुछ यूरोपीय देशों में पाई जाने वाली जेनेटिक संरचना का अनुपात उन लोगों में अधिक था जो उत्तर भारतीय सवर्ण हैं जबकि दूसरे समूह में ऐसे जीन अधिक पाए गए जो भारत अलावा कहीं और नहीं पाए जाते.

भारत मूल के जीन सबसे अधिक अनुपात में अंडमान टापू में रहने वाले आदिवासी लोगों में पाए गए.

 

 

जाति व्यवस्था का असर

 

शोधकर्ताओं ने ये भी पाया कि जेनेटिक स्तर पर भारतीय आबादी कई तरह के छोटे-छोटे उपवर्गों में बँटी हुई है, यूरोप में यह उपविभाजन मूलतः क्षेत्रीय आधार पर है लेकिन भारत में इसका आधार जाति-व्यवस्था है.

Image captionभारतीय लोगों की जेनेटिक संरचना का यह पहला विस्तृत अध्ययन था

डेविड रीच कहते हैं, "भारत में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो सदियों से एक ही गाँव या नगर में रह रहे हैं और उनकी जेनेटिक संरचना में कोई बदलाव नहीं आया है."

इस शोध से एक और बात सामने आई है कि भारत के सवा अरब लोग अपेक्षाकृत बहुत कम लोगों के वंशज हैं.

डेविड रीच कहते हैं, "ऐसी तस्वीर उभरती है कि पहले कुछ जेनेटिक ग्रुप थे जिनके उप-वर्ग बने और हज़ारों साल तक कठोर जाति व्यवस्था की वजह से उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ क्योंकि जाति के अंदर ही विवाह करने की वजह से जीनों में परिवर्तन संभव नहीं था."

इस शोध से यह ज़रूर पता चला है कि जाति व्यवस्था काफ़ी पुरानी है लेकिन यह नहीं पता चल सका है कि कितनी पुरानी है, ऐसा लगता है कि वैज्ञानिकों ने जाति प्रथा के सामाजिक पहलू की संवेदनशीलता को देखते हुए कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की है.

इसके अलावा बायोमेडिक अध्ययन से जुड़ी फ़िलाडेल्फ़िया यूनिवर्सिटी की सारा त्रिशकॉफ़ का कहना है कि इससे भारतीय लोगों में होने वाले अनुवांशिक बीमारियों को समझने में भी काफ़ी मदद मिलेगी.

अमरीका के मेरीलैंड में स्थित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर अरविंद चक्रवर्ती कहते हैं कि यह तो शुरूआत है बीसियों बड़े सवालों का अभी जवाब नहीं मिला है और अभी बहुत अध्ययन की ज़रूरत है.

 
Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
World Blood Donor Day: रक्तदान और उससे जुड़े मिथकों का सच 3,755 4
'अलग-अलग सोएं खुश रहें' 1,523 4
कुछ लोग लेफ़्ट हैंड से क्यों लिखते हैं? 1,383 3
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,901 3
बच्चों के लिए प्रैम मददगार या ख़तरनाक? 1,728 3
गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिए 1,517 3
'महिलाओं के लिए वायग्रा' को मंज़ूरी 2,028 3
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,579 2
आप 'टालूराम' हैं तो ये ज़रूर पढ़ें 2,294 2
डीएनए की दुनिया 13,200 2
व्यायाम से बढ़ता है दिमाग़ 2,038 2
पूरे चेहरे का 'सफल' ट्रांसप्लांट 2,008 2
पिता बनने के बाद पुरूषों में यौन उत्तेजना और टेस्टोस्टेरोन में कमी आने लगती है. 1,487 2
शाकाहारी हुई दुनिया तो हर साल 70 लाख तक कम मौतें 2,340 2
धरती पर सबसे पहले आया ये जीव! 17,602 2
अल्ज़ाइमर की नई दवा को कंपनी ने क्यों छिपाए रखा? 1,411 2
ऑनलाइन एडिक्शन (लत) के लक्षण क्या हैं? 1,478 2
जींस पहनते समय लड़के करते हैं ये पांच गलतियां 2,054 2
मरने से ठीक पहले दिमाग क्या सोचता है | 5,200 1
आकार में है सफलता की कुंजी 2,663 1
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,581 1
अब 'भेजा-टू-भेजा' भेज सकेंगे ईमेल! 1,745 1
क्या वाक़ई चीनी आप की सेहत के लिए ख़राब है? 1,967 1
आपके घर में ये स्मेल आती हैं तो सतर्क हो जाएं 2,333 1
गोल्डन मिल्क दुनिया भर में क्यों हो रहा है मशहूर 1,461 1