पृथ्वी के थे दो चांद

पृथ्वी के थे दो चांद

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के आधार पर परिकल्पना की है कि संभवतः चार अरब साल पहले पृथ्वी का एक दूसरा चांद था जो धीमी गति से बड़े चांद के साथ टकराया और नष्ट हो गया। इस परिकल्पना का विस्तृत ब्यौरा नेचर पत्रिका में छपा है। शोधकर्ताओं ने संकेत दिया है कि दूसरा छोटा चांद नष्ट होने से पहले लाखों साल तक अस्तित्व में रहा। वैज्ञानिकों का मानना है कि धीमी गति से छोटे चांद के बड़े चांद से टकराने के कारण ही संभवतः चांद की पृथ्वी से नजर आने वाली सतह पर कई खाइयां है (जिन्हें साहित्यकार चांद में दाग बताते हैं), लेकिन चांद का जो भाग पृथ्वी से नजर नहीं आता है, उस ओर इस टकराव की वजह से लगभग 3000 मीटर ऊंचे पहाड़ पैदा हो गए। मात्र 2.4 किलोमीटर प्रति सेकंड का टकराव। वैज्ञानिकों का आकलन है कि लगभग चार अरब साल पहले पृथ्वी से मंगल ग्रह जैसा कोई ग्रह टकराया, लेकिन इस टकराव के मलबे से एक चांद पैदा होने की जगह दो चांद पैदा हुए। दूसरा चांद पृथ्वी के गुरुत्त्वाकर्षण के कारण पृथ्वी और बड़े चांद के बीच में फंस गया। लाखों साल इसी स्थिति में रहने के बाद वह धीरे-धीरे चांद की ओर आकर्षित हुआ और लगभग 2.4 किलोमीटर प्रति सैकंड की गति से उससे टकराया और वैज्ञानिकों के अनुसार इसी कारण से बड़े चांद पर 3000 मीटर ऊंचे पहाड़ पैदा हो गए। इस अध्ययन से जुड़े स्विट्ज़रलैंड के बर्न विश्वविद्यालय के एक डाक्टर मार्टिन जुत्जी का कहना है, ये टकराव बहुत ही धीमी गति से हुआ था, लगभग 2.4 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से- यह महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इसका मतलब है कि न कोई बड़ा झटका लगा और न ही बड़ी मात्रा में कुछ पिघला। दशकों से वैज्ञानिक बड़े चांद पर खाइयों और पहाड़ों के होने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अब उन्हें उम्मीद है कि नासा के अभियान एक साल के भीतर इस नई परिकल्पना को या तो सही ठहराएंगे या फिर इसे खारिज कर दिया जाएगा।

लास एंजेल्स, 4 अगस्त (रायटर )। खगोल विज्ञानियों ने दावा किया है कि कभी पृथ्वी के दो चांद हुआ करते थे जिनका कालांतर में आपस में टकराने के बाद विलय हो गया। इसी टक्कर के कारण चंद्रमा थोड़ा तिरछा है तथा इसकी पिछली सतह ज्यादा पथरीली है। अमेरिका और स्विटजरलैंड के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि किसी समय में पृथ्वी के दो चंद्रमा थे। बाद में एक चंद्रमा का दूसरे से विलय होने की प्रक्रिया में हुई टक्कर की वजह से चंद्रमा की पिछली सतह दागदार बन गयी।
ब्रिटिश विज्ञान पत्रिका ‘नेचर’ के कल प्रकाशित ताजा अंक में इस संबंध में अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के खगोल विज्ञानी एरिक असफोग और बर्न विश्वव्यिालय के मार्टिन जुत्जी का शोधपत्र प्रकाशित हुआ है । इसमें कहा गया है कि चांद की उजली और दागदार सतह के अध्ययन से ही इस बारे में अधिक पुख्ता जानकारी मिलती है कि किसी समय में पृथ्वी के दो चंद्रमा होते थे। वैज्ञानिकों ने बताया कि आज से करीब चार अरब वर्ष पहले ये दोनों चंद्रमा नवनिर्मित पृथ्वी की परिक्रमा करते होंगे, लेकिन जैसे-जैसे यह चंद्रमा पृथ्वी के गुरुत्व बल से कुछ बाहर निकलकर सूर्य के गुरुत्व बल के आकर्षण से परिक्रमा करने लगे तो इसकी खुद की कक्षाएं हो गयी। लगभग 10 करोड़ वर्ष तक साथ-साथ पृथ्वी की परिक्रमा करने के बाद आखिरकार आकार में कुछ छोटा चंद्रमा अस्थिर होकर बड़े चंद्रमा से टकरा गया। यह टक्कर पृथ्वी से महज आठ हजार मील की दूरी पर हुई थी। चंद्रमा की पृथ्वी से मौजूदा दूरी 2.5 लाख मील है।

Vote: 
Average: 4.7 (3 votes)

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
कुछ लोग लेफ़्ट हैंड से क्यों लिखते हैं? 1,385 5
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,903 5
बच्चों के लिए प्रैम मददगार या ख़तरनाक? 1,730 5
'अलग-अलग सोएं खुश रहें' 1,524 5
गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिए 1,519 5
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,581 4
World Blood Donor Day: रक्तदान और उससे जुड़े मिथकों का सच 3,755 4
डीएनए की दुनिया 13,202 4
मरने से ठीक पहले दिमाग क्या सोचता है | 5,202 3
अब 'भेजा-टू-भेजा' भेज सकेंगे ईमेल! 1,747 3
आपके घर में ये स्मेल आती हैं तो सतर्क हो जाएं 2,335 3
जीन ढूँढा तिन पाइयाँ 1,655 3
एक हादसे ने कैसे एक शख्स को गणित का पंडित बना दिया 1,829 3
गोल्डन मिल्क दुनिया भर में क्यों हो रहा है मशहूर 1,463 3
दिमाग़ की उत्तेजना दिल के लिए फायदेमंद! 1,687 3
पूरे चेहरे का 'सफल' ट्रांसप्लांट 2,009 3
एक ऑटोसेक्शुअल लड़की की कहानी 1,734 3
अल्ज़ाइमर की नई दवा को कंपनी ने क्यों छिपाए रखा? 1,412 3
एन्टीबायटिक प्रतिरोधक एन्ज़ाइम मिला 2,830 3
जींस पहनते समय लड़के करते हैं ये पांच गलतियां 2,055 3
'महिलाओं के लिए वायग्रा' को मंज़ूरी 2,028 3
क्या आप जानते है कि कुत्ते मुस्कुराते भी हैं 3,146 2
क्या वाक़ई चीनी आप की सेहत के लिए ख़राब है? 1,968 2
शराब का खुमार महिलाओं पर ज़्यादा क्यों चढ़ता है 2,282 2
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,582 2