स्मार्ट कंडोम वो बताएगा जो आप भी नहीं जानते

स्मार्ट कंडोम वो बताएगा जो आप भी नहीं जानते

स्मार्ट वॉचेज़ और गूगल ग्लास के बाद पूरी दुनिया में वियरेबल टेक्नोलॉजी को लेकर रुझान बढ़ रहा है. घड़ियों और चश्मों के बाद अब इस कड़ी में नए-नए प्रोडक्ट बाज़ार में उतारे जा रहे हैं और उसी कड़ी में एक नया प्रोडक्ट है स्मार्ट कंडोम. इसकी बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

इस स्मार्ट कंडोम को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि ये ऐसे कई बारीक सवालों का जवाब भी देगा जिनके बारे में लोग अमूमन सोचते तक नहीं.

ब्रिटेन के एक ऑनलाइन स्टोर पर इसकी बिक्री की प्रक्रिया रजिस्ट्रेशन के ज़रिए शुरू की गई है. कंपनी ने इसे बाज़ार में पेश करने का दावा 2016 में ही किया था.

सेक्सइमेज कॉपीरइटTHINKSTOCK

कंपनी का दावा है कि स्मार्ट कंडोम का इस्तेमाल यूज़र को ये बता सकता है कि सेक्स कितनी देर, कितनी बार और यहां तक कि कितनी देर बाद किया गया?

हालांकि इसका नाम भले ही स्मार्ट कंडोम हो, लेकिन यह परिवार नियोजन का ज़रिया नहीं है.

स्मार्ट कंडोम एक रिंग है जो कंडोम के आधार वाले हिस्से पर फ़िट हो जाता है.

यानी अगर आपने इसके साथ रेगुलर कंडोम नहीं पहना है तो गर्भधारण और बीमारियों से बचाव में कोई मदद नहीं मिलेगी.

वैलेंटाइन डे पर कॉन्डोम के इस्तेमाल को बढ़ावा

सेक्स में चरम सुख की कुंजी क्या है?

प्रतीकात्मक तस्वीरइमेज कॉपीरइटLEON NEAL/AFP/GETTY IMAGES

कंपनी का दावा है कि इसे बार-बार इस्तेमाल में लाया जा सकता है.

स्मार्ट कंडोम नैनो चिप और सेंसर का इस्तेमाल कर आंकड़े जमा करता है.

एक बार सेक्स होने के बाद इसे ब्लूटूथ से जोड़ कर मोबाइल ऐप के ज़रिए इसके आंकड़े डाउनलोड किए जा सकते हैं.

आंकड़े डाउनलोड होने के बाद खुद ही इससे डिलीट हो जाते हैं और ये फिर से इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है.

कंपनी के दिए ब्यौरे के मुताबिक स्मार्ट कंडोम को इस्तेमाल के पहले चार्ज करना पड़ता है और ये काम यूएसबी पोर्ट के जरिए आसानी से हो जाता है.

आलोचनाएं

हालांकि कंपनी के दावों पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं. आलोचकों का कहना है कि ये एक उपयोगी प्रोडक्ट के बनिस्बत बिक्री का हथकंडा ज़्यादा मालूम देता है.

प्रतीकात्मक तस्वीरइमेज कॉपीरइटLEON NEAL/AFP/GETTY IMAGES

काम के दौरान सेक्स के लिए मिले ब्रेक!

प्रोडक्ट की तस्वीरों के अभाव में फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि इसका इस्तेमाल कितना सहज होगा.

ये उत्पाद यौन आनंद को बढ़ाने के लिए नहीं है और न ही इसके टूटने या लीक होने की सूरत में किसी तरह के बचाव का ज़रिया देता है.

आलोचकों का कहना है कि स्मार्ट कंडोम से ऐसा कुछ हासिल नहीं किया जा सकता जिसे किसी तरह से उपयोगी कहा जाए.

एक घंटे की चार्जिंग में यह 7-8 घंटे तक इस्तेमाल हो सकता है. इसके आंकड़े सिर्फ यूज़र तक ही सीमित रहेंगे, लेकिन इसे शेयर करने का विकल्प भी दिया गया है.

एक साल की वॉरंटी के साथ इसकी क़ीमत रखी गई है करीब 60 पाउंड यानी करीब 4800 रूपए. स्मार्ट कंडोम में साइज़ का कोई मसला नहीं है क्योंकि इसकी रिंग लचीली है.

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
'अलग-अलग सोएं खुश रहें' 1,524 5
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,581 4
कुछ लोग लेफ़्ट हैंड से क्यों लिखते हैं? 1,384 4
World Blood Donor Day: रक्तदान और उससे जुड़े मिथकों का सच 3,755 4
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,902 4
बच्चों के लिए प्रैम मददगार या ख़तरनाक? 1,729 4
गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिए 1,518 4
आपके घर में ये स्मेल आती हैं तो सतर्क हो जाएं 2,335 3
अल्ज़ाइमर की नई दवा को कंपनी ने क्यों छिपाए रखा? 1,412 3
'महिलाओं के लिए वायग्रा' को मंज़ूरी 2,028 3
जींस पहनते समय लड़के करते हैं ये पांच गलतियां 2,055 3
मरने से ठीक पहले दिमाग क्या सोचता है | 5,201 2
अब 'भेजा-टू-भेजा' भेज सकेंगे ईमेल! 1,746 2
क्या वाक़ई चीनी आप की सेहत के लिए ख़राब है? 1,968 2
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,582 2
आप 'टालूराम' हैं तो ये ज़रूर पढ़ें 2,294 2
डीएनए की दुनिया 13,200 2
व्यायाम से बढ़ता है दिमाग़ 2,038 2
क्या दूसरे दिल की सुनता है दिमाग़? 2,670 2
जीन ढूँढा तिन पाइयाँ 1,654 2
एक हादसे ने कैसे एक शख्स को गणित का पंडित बना दिया 1,828 2
गोल्डन मिल्क दुनिया भर में क्यों हो रहा है मशहूर 1,462 2
शुक्राणु पर अंकुश वाली गोलियां बाज़ार में क्यों नहीं आती? 1,555 2
क्यों विकसित देशों में घट रहा है टीकाकरण पर यकीन-बीबीसी स्पेशल 1,800 2
पूरे चेहरे का 'सफल' ट्रांसप्लांट 2,008 2