ठंडक देने वाला एसी कब बन जाता है जानलेवा?

ठंडक देने वाला एसी कब बन जाता है जानलेवा?

गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है...एसी ठीक करवा लेते हैं. गैस...कॉइलिंग चेक करवा लेते हैं, अब ज़रूरत महसूस होने लगी है...

शायद कुछ ऐसा ही सोचकर गुरुग्राम के सेक्टर-92 के सेरा हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले वासु ने एसी रिपेयर करने के लिए उन दो लोगों को बुलाया होगा.

वो दो लोग अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनकी मौत हो चुकी है.

एसीइमेज कॉपीरइटLEENA

यह मामला गुरुग्राम के सेक्टर 10ए के पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है.

सेक्टर 10ए के पुलिस स्टेशन के एसएचओ संजय यादव बताते हैं कि गैस भरने के दौरान एसी का कंप्रेसर ब्लास्ट कर गया और उनकी मौत हो गई. जिस घर में वो एसी ठीक करने आए थे उस घर के मालिक वासु को भी गहरी चोटें आई हैं और वो अस्पताल में भर्ती हैं.

null
ull.

पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम हो गया है, उनके शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं और जिस ऐप कंपनी से ये दोनों मृतक आए थे उस कंपनी के सीईओ समेत दो अन्य लोगों पर आईपीसी की धारा 304, 337 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कुछ मीडिया में जो ख़बरें आई हैं उनमें कहा गया है कि काम करने आए ये दोनों ही लोग अनुभवी नहीं थे और ये हादसा इसी वजह से हुआ. हालांकि कंपनी ने अपनी ओर से ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है, पर ये ज़रूर कहा है कि वो मृतकों के परिवार के साथ पूरी संवेदना रखते हैं.

लेकिन क्या इस दुर्घटना को होने से रोका जा सकता था?

एसीइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

सेंटर फ़ॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) में प्रोग्राम मैनेजर अविकल सोमवंशी ने बीबीसी हिंदी से इस बारे में बात की.

अविकल कहते हैं, "ख़तरा तो हर चीज़ में बना रहता है लेकिन ये ज़रूर है कि अगर सावधानी बरती जाती तो शायद ऐसा नहीं होता."

अविकल कहते हैं सबसे पहले तो ये समझना ज़रूरी है कि कंप्रेसर ख़राब क्यों होते हैं क्योंकि अगर अच्छी कंपनी का एसी ख़रीदा गया है तो उसे चार-पांच साल तक रिपेयर कराने की ज़रूरत नहीं पड़ती, लेकिन यह बहुत हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि कंप्रेसर लगा कहां है.

"अगर कंप्रेसर ऐसी जगह जगह लगा है जहां ज़हरीली गैसें ज़्यादा हैं तो कंप्रेसर जल्दी ख़राब हो जाएगा. ऐसे में कंप्रेसर की दिशा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए."

लेकिन अगर आप एसी रिपेयर करवा रहे हैं तो कुछ बातों को ज़हन में रखना बेहद ज़रूरी है...

जब भी मैकेनिक को बुलाएं, उसकी परख ज़रूर करें. अकुशल मैकेनिक से काम कराने से बचें. जब वो आए तो उससे सारी जानकारी लें, उसका अनुभव जांच लें और ये भी तय कर लें कि उसने जहां से प्रशिक्षण लिया है वो मान्यता प्राप्त संस्थान हो.

- मैकेनिक के पास सारे संसाधन हों, ये सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी है. सुरक्षा के लिहाज़ से और काम करने के लिहाज से.

- जहां पर भी एसी के रिपेयरिंग और गैस-फिलिंग का काम हो रहा हो वो जगह बंद कमरा न हो. खुली जगह पर ही ये कम करना सुरक्षित रहेगा.

- जिस समय एसी रिपयरिंग का काम हो रहा हो उस समय बहुत अधिक भीड़ न करें. ख़ासतौर पर बच्चों को तो दूर ही रखें.

एक ओर जहां एसी रिपेयरिंग के दौरान कुछ सावधानियां रखना बहुत ज़रूरी है, वहीं ख़रीदते वक़्त भी कुछ बातें ध्यान में रहनी चाहिए.

- अगर बहुत ज़रूरी न हो तो विंडो एसी को ही प्राथमिकता दें क्योंकि विंडो एसी की देखरेख, स्प्लिट की तुलना में आसान होती है.

- जब भी एसी ख़रीदें तो किसी मानक कंपनी से ही खरीदें ताकि एसी जब भी ख़राब हो कंपनी से संपर्क किया जा सके. मानक कंपनियां वॉरंटी भी देती हैं जिससे अच्छी सर्विसिंग की गारंटी हो जाती है.

- एसी में जो गैस भरी जाती है उसकी क्वालिटी भी कंपनी-कंपनी पर निर्भर करती है, तो पर्याप्त जांच-पड़ताल के बाद ही एसी खरीदें.

एसीइमेज कॉपीरइटWALMART

लेकिन क्या एसी रिपेयर के दौरान ही ऐसी दुर्घटना होने का ख़तरा होता है…?

तो जवाब है नहीं.

कई बार एसी से रिसने वाली गैस भी मौत का कारण बन सकती है. यूं तो इस गैस की कोई गंध नहीं होती है. लेकिन इसके बावजूद भी गैस लीक इन कुछ वजहों से होती है, जिस पर ध्यान रखकर इसका पता लगाया जा सकता है.

अगर आपका एसी सही से फ़िट नहीं है

जिन कॉइल्स में गैस दौड़ती है, वो सही से काम करें

पुराने एसी की ट्यूब में लगी ज़ंग

अगर एसी अच्छे से ठंडा नहीं कर रहा हो

एसीइमेज कॉपीरइटEPA

घर में AC लगा है तो इन बातों का रखें ख़याल

हर सीज़न में सर्विस करवाएं

दिन में एक बार कमरे की खिड़कियां-दरवाज़े खोल दें

सर्विस किसी भरोसेमंद, सर्टिफ़ाइड मैकेनिक से करवाएं

गैस की क्वालिटी का ध्यान रखें

ग़लत गैस डालने से भी दिक्क़त होती है

सारे वक़्त कमरे, खिड़कियों को बंद न रखें ताकि प्रदूषित हवा निकल सके

एसी का तापमान कितना रखें?

पलंग या सोफ़े पर बैठकर टीवी देखते हुए अक्सर आप एसी का रिमोट उठाकर तापमान 16 या 18 तक ले आते हैं.

CSE की मानें तो ऐसा करना आपकी सेहत पर असर डाल सकता है.

घरों या दफ़्तरों में एसी का तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस ही रखना चाहिए. दिन के मुकाबले रात में तापमान कम रखा जा सकता है. ऐसा करने से सेहत भी ठीक रहेगी और बिजली का बिल भी कम आएगा.

एसीइमेज कॉपीरइटBBC/KIRTISH

लेकिन अगर आप एसी का तापमान इससे कम रखेंगे तो एलर्जी या सिरदर्द शुरू हो सकता है. बुजुर्गों और बच्चों की इम्युनिटी सिस्टम कमज़ोर होता है, ऐसे में एसी का तापमान सेट करते वक़्त इसका ख़याल रखना होगा.

पर सवाल ये भी है कि एसी कितने घंटे चलाना चाहिए?

इसके जवाब में CSE के प्रोग्राम मैनेजर कहते हैं, ''अगर आपके घर अच्छे से बने हैं, बाहर की गर्मी अंदर नहीं आ रही है तो आप एक बार एसी चालू करके कमरा ठंडा होने पर बंद कर सकते हैं. एक बात कही जाती है कि अगर आप 24 घंटे एसी में रहेंगे तो आपकी इम्युनिटी कम हो सकती है. आपका कमरा अगर पूरी तरह बंद है तो एक वक्त के बाद उसमें ऑक्सीजन की कमी हो जाएगी. ये ज़रूरी है कि कहीं न कहीं से ताज़ा हवा अंदर आए.''

पर्यावरण विशेषज्ञ इस बात पर ज़ोर देते हैं कि भारत जैसी जलवायु वाले देश में में एसी का तापमान 26 डिग्री सेल्सियल रखा जाना चाहिए.

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
'अलग-अलग सोएं खुश रहें' 1,524 5
कुछ लोग लेफ़्ट हैंड से क्यों लिखते हैं? 1,384 4
World Blood Donor Day: रक्तदान और उससे जुड़े मिथकों का सच 3,755 4
बच्चों के लिए प्रैम मददगार या ख़तरनाक? 1,729 4
गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिए 1,518 4
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,580 3
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,901 3
अल्ज़ाइमर की नई दवा को कंपनी ने क्यों छिपाए रखा? 1,412 3
जींस पहनते समय लड़के करते हैं ये पांच गलतियां 2,055 3
'महिलाओं के लिए वायग्रा' को मंज़ूरी 2,028 3
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,582 2
अब 'भेजा-टू-भेजा' भेज सकेंगे ईमेल! 1,746 2
आप 'टालूराम' हैं तो ये ज़रूर पढ़ें 2,294 2
डीएनए की दुनिया 13,200 2
व्यायाम से बढ़ता है दिमाग़ 2,038 2
गोल्डन मिल्क दुनिया भर में क्यों हो रहा है मशहूर 1,462 2
क्या दूसरे दिल की सुनता है दिमाग़? 2,670 2
जीन ढूँढा तिन पाइयाँ 1,654 2
पूरे चेहरे का 'सफल' ट्रांसप्लांट 2,008 2
पिता बनने के बाद पुरूषों में यौन उत्तेजना और टेस्टोस्टेरोन में कमी आने लगती है. 1,487 2
शाकाहारी हुई दुनिया तो हर साल 70 लाख तक कम मौतें 2,340 2
एक ऑटोसेक्शुअल लड़की की कहानी 1,733 2
ऑनलाइन एडिक्शन (लत) के लक्षण क्या हैं? 1,478 2
धरती पर सबसे पहले आया ये जीव! 17,602 2
मरने से ठीक पहले दिमाग क्या सोचता है | 5,200 1