पवन-मुक्त आसन
Submitted by Pari Mam on 19 August 2019 - 12:26pmदूषित वायु को शरीर से निष्कासित करता है।
विधि- सर्वप्रथम चित लेट जायें (शवासन में)। पैरो को पास ,हाथों को शरीर के बराबर में ज़मीन पर रख लें ,धीरे से दायें पैर को घुटने से मोड़कर ,दोनो हाथो की उंगलियों को आपस में फसांते हुए दाएँ घुटने के नीचे से पैर को थामिये अब ठोड़ी को घुटने से लगाइए फिर सिर को वापिस पीछे रखते हुए पैर को भी सीधा कर लीजिए।
ठीक इसी तरह बायें पैर से भी दोहराईए। 4-5 बार दोनो तरफ से दोहराएँगे।
साँस निर्देश- साँस लेते हुए पैर को थामिये और साँस को निकलते हुए ठोड़ी को घुटने से लगाइए। Read More : पवन-मुक्त आसन about पवन-मुक्त आसन





