डिप्रेशन का शिकार क्यों बन रहे हैं लोग जानें क्यों
Submitted by neetu on 2 August 2019 - 12:11pmअध्ययन दल के प्रमुख डॉ. मनमोहन सिंह ने 'इंडिया साइंस वायर' को बताया कि किशोरों में अवसाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेने की जरूरत है क्योंकि किशोरावस्था बचपन से वयस्कता के बीच के एक संक्रमण काल की अवधि होती है। इस दौरान किशोरों में कई हार्मोनल और शारीरिक परिवर्तन होते हैं। ऐसे में अवसाद का शिकार होना उन बच्चों के करियर निर्माण और भविष्य के लिहाज से घातक साबित हो सकता है।





