गुड़ के फायदे

गुड़ के फायदे खून की कमी दूर करने के लिए –

इसमें मौजूद पोषक तत्‍वों में लौह तत्‍व और फोलेट अच्‍छी मात्रा में होते है, ये तत्‍व शरीर में लाल रक्‍त कोशिकाओं की सामान्‍य मात्रा बनाए रखने में मदद करते है। इस प्रकार यह एनीमिया (Anemia) को रोकने मे मदद करते है। जिन लोगों को लौह तत्‍व की कमी होती है उन लोगों के लिए गुड़ का सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है।

सर्दी, खांसी तथा जुकाम

यदि जुकाम की अवस्था अधिक गंभीर हो तो 30 ग्राम पुराना गुड़, 6 ग्राम पिसी हुई काली मिर्च और 60 ग्राम दही को एक साथ मिलाकर सुबह और शाम को खाने से जुकाम ठीक होकर दुबारा नहीं होता है। जुकाम बिगड़ जाने के कारण हल्का बुखार, अरुचि (खाने का मन नहीं करना), बलगम गिरना, खांसी, नाक में से बदबूदार पानी निकलना, सिर दर्द आदि लक्षण उत्पन्न हो तो गुड़ का सेवन करने से लाभ मिलता है।

  • 10 ग्राम गुड़ को 40 ग्राम ताजे दही और 3 ग्राम काली मिर्च के चूर्ण के साथ रोजाना सुबह 3 दिनों तक नियमित लेने से जुकाम ठीक हो जाता है।
  • सर्दी के मौसम में ठण्ड से बचने के लिये गुड़ और काले तिल के लड्डू खाने चाहिये। इसको खाने से जुकाम और खांसी आदि रोग नहीं होते हैं।
  • 100 ग्राम गुड़ में 1 चम्मच पिसी हुई सोंठ और 1 चम्मच कालीमिर्च मिलाकर इसके 4 भाग कर लें। इसे दिन में 4 बार खाने से खांसी व जुकाम में लाभ मिलता है।
  • सर्दी के मौसम में काले तिल के साथ गुड़ मिलाकर खाने से खांसी, जुकाम और ब्रोंकाइटिस जैसे कष्टकारी रोगों नहीं होते हैं।
  • सर्दी के मौसम में गुड़ और काले तिल के लड्डू बनाकर खाने से जुकाम, खांसी, दमा व ब्रांकाइटिस आदि रोग दूर हो जाते हैं। ये रोग न होने की अवस्था में भी तिल-गुड़ के लड्डू खाने से शरीर स्वास्थ्य रहता है और खांसी, जुकाम जैसे रोग नहीं होते हैं।

गुड़ खाने के फायदे मासिक धर्म के दर्द को कम करने में – 

गुड़ के साथ काले तिल मिलाकर काढ़ा बना लें। इसे ठंडा करके पीने से बहुत समय का रुका हुआ मासिकधर्म शुरू हो जाता है।

 

गुड़ के फायदे त्वचा के लिए – 

गुड़ का उपयोग सौंदर्य उपचार के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह आपकी त्‍वचा को चमकदार और गोरा बनाने में मदद करता है। गुड़ अपने एंटीआक्सिडेंट गुणों के कारण चेहरे की फुंसी और मुंहासों को रोकने में मदद करता है।

गुड़ के फायदे पेट संबंधी रोगों के लिए

गुड़ के साथ बेलगिरी का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से खूनी दस्त, दर्द, मल का रूक कर आना और पेट का बड़ा होना आदि आदि रोग ठीक हो जाते हैं।

  • गुड़ में एक चम्मच अजवायन मिलाकर चाटने से पेट दर्द ठीक हो जाता है।
  • भोजन करने के बाद छोटी-सी गुड़ की डली 10 ग्राम की मात्रा में मुंह में रखकर धीरे-धीरें चूसने से मुंह में खट्टा पानी आना बंद हो जाता हैं, इससे अम्लपित्त, पेट की गैस, मुंह के छाले, हृदय की कमजोरी और शरीर का ढ़ीलापन दूर हो जाता है।
  • गुड़ में काकजंगा मिलाकर खाने से पेट की बीमारीयां ठीक हो जाती हैं।
  • गुड़ के साथ लालमिर्च का सेवन करने से पेट दर्द में आराम मिलता है।
  • 10 ग्राम गुड़ को खाना खाने के बाद लेने से पेट में गैस बनने की समस्यां दूर हो जाती है।
  • गुड़ और मेथी दाना को पानी में उबालकर इस पानी को पीने से पेट में गैस बनने की शिकायत दूर हो जाती है।
  • खाने के बाद 25 ग्राम गुड़ प्रतिदिन खाने से पेट का गैस, पेट का बढ़ना आदि रोग ठीक हो जाता है तथा शरीर का स्वास्थ्य भी बना रहता है।

गुड़ खाने के फायदे खून साफ करने में –

गुड़ के साथ अजवायन का चूर्ण मिलाकर सेवन करने या गुड़ को पानी में डालकर काढ़ा बनाकर 7 दिनों तक सेवन करने से खून में उत्पन्न दोष दूर हो जाते हैं।

लड़का पैदा करने के घरेलू उपाय – पुत्रोत्पत्ति:

जिनके बार-बार कन्या (बेटी) पैदा होती है, यदि वे पुत्र उत्पन्न करना चाहते हैं तो एक मोर के पंख का चंद्रमा की शक्ल वाला भाग काट-पीसकर इसे थोड़ा गुड़ में मिलाकर 1 गोली बना लें। इसी प्रकार से मोर के तीन पंखों की तीन गोलियां बना लें। गर्भ के दूसरे महीने के अंत में, जब स्त्री का दाहिना स्वर चल रहा हो, अर्थात दाहिने नथुने से श्वांस चल रहा हो तो प्रतिदिन प्रात: 1 गोली तीन दिन तक जीवित बछड़े वाली गाय के दूध में मिलाकर खिला दें। उस दिन केवल गाय के दूध का ही सेवन करें। खाना न खाएं शाम को चावल खा सकते हैं। ऐसा करने से निश्चय ही पुत्र उत्पन्न होगा और चांद जैसा गोरा बच्चा पैदा होगा। यह हजारों बार परीक्षित है।

  • जिस स्त्री के कन्या ही कन्या जन्म लेती हो उसे मासिकधर्म में पलास (ढाक) का एक पत्ता दूध में पीसकर पिला दें। ऐसा करने के बाद जो सन्तान होगा, वह पुत्र ही होगा।

हिचकी:

पुराना सूखा गुड़ पीसकर इसमें पिसी हुई सोंठ मिलाकर सूंघने से हिचकी का आना बंद हो जाता है।

  • पुराना सूखा गुड़ तथा इसमें सोंठ मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना लें फिर एक-एक गोली चूसने से हिचकी में आराम मिलता है।
  • रोज़ाना दिन में सुबह और शाम गुड के साथ लगभग 4 ग्राम सज्जीखार का 21 दिन तक सेवन करने से हिचकी आना बंद हो जाता है।

कनखजूरे के काटने के कारण आई सूजन:

गुड़ को जलाकर कनखजूरे के काटे हुए स्थान पर लगाने से लाभ मिलता है। काटने के कारण सूजन आई हो तो वह भी मिट जाती है।

शरीर में रसोली का बनना:

आधे कप पानी में 1 चम्मच गुड़ का शीरा मिलाकर दिन में 3 बार देने से शरीर के अन्दर की रसोली, कैंसर की गांठ (फोड़ा) ठीक हो जाता है। इस प्रयोग से रक्त की गांठे पिघल जाती हैं और रोग जल्दी ठीक हो जाता है।

एलर्जिक का बुखार:

पुराने गुड़ में अदरक का रस मिलाकर सुबह और शाम पीने से शीत पित्त के एलर्जिक का बुखार में आराम मिलता है। इससे भूख न लगने की शिकायत भी दूर हो जाती है।

कब्ज:

2 से 4 ग्राम गुड़ के साथ हरीतकी का चूर्ण सुबह और शाम सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

मुंह की दुर्गन्ध:

मूली खाने के बाद गुड़ खाने से डकार में बदबू नहीं आती है।

 

यकृत का बढ़ना:

1.5 ग्राम पुराना गुड़ और बड़ी (पीली) हरड़ के छिलके का चूर्ण बराबर मात्रा में मिलाकर गोली बनायें और यह गोली दिन में 2 बार सुबह-शाम हल्के गर्म पानी के साथ 1 महीने तक लें। इससे यकृत (लीवर) और प्लीहा (तिल्ली) यदि दोनों ही बढे़ हुए हों तो यह रोग ठीक हो जाता है।

गुल्म:

गुड़, भांरगी और छोटी पीपल को बराबर मात्रा में लेकर पीसकर छान लें। इस चूर्ण को 2 से 4 ग्राम तक की मात्रा में काले तिलों के काढ़े के साथ सेवन करने से खूनी गुल्म ठीक हो जाते हैं।

पैरों की नस फूल जाना:

पैरों की नशें फूल जाने पर रोगी को एक चम्मच गुड़ शीरा एक कप पानी में मिलाकर दिन में तीन बार पीयें। इससे नसों का फूलना ठीक हो जाता है।

गुड़ के फायदे सिर का दर्द में

लगभग 10 ग्राम गुड़ को और 5 ग्राम घी में मिलाकर सेवन करने से सिर का दर्द दूर हो जाता है।

गला बैठना:

  • 250 मिलीग्राम से 900 मिलीग्राम गुग्गुल को गुड़ के साथ रोजाना 3 से 4 बार सेवन करने से गले का बैठना ठीक हो जाता है।
  • 10 ग्राम उबले हुए चावल, 10 ग्राम गुड़ और 40 मिलीलीटर पानी एक साथ मिलाकर पका लें और पकने पर उसमें घी मिलाकर दिन में सुबह और शाम बार सेवन करने से आराम मिलता है।

खाली पेट गुड़ खाने के फायदे ऊर्जा बढ़ाने में  

शुगर और गुड़ दोनों ही मीठे होते है जो हमें शक्ति देते है। लेकिन शक्कर की अपेक्षा गुड़ (jaggery) हमें ज्यादा शक्ति प्रदान करता है है क्‍योंकि इसमें शक्‍कर की तुलना में कार्बोहाइड्रेट ज्‍यादा होता है जो कि हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह खून में आसानी से अवशोषित हो जाता है जिससे हमें तत्‍काल ही ऊर्जा प्राप्‍त होने लगती है। गुड़ को खाने से हमें ऊर्जा बहुत देर तक मिलती रहती है। यह शरीर की थकावट और कमजोरी को दूर करता है।

गुड़ खाने के लाभ

गुड़ खाने के लाभ पुराना गुड़ खाने के फायदे, गुड़ के प्रकार, गुड़ की शक्कर के फायदे, खाली पेट गुड़ खाने के फायदे, खजूर के गुड़ के फायदे, खजूर का गुड़ के फायदे, गुड़ खाने के नुकसान, गुड़ के पोषक तत्व

स्वाद मे मीठा गुड मे गुणो की खान भरी हुई है ये सेहत, शरीर, और त्वचा के साथ-साथ कई चीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है. आज हम हमारे इस लेख मे आपको गुड के कई फ़ायदों से अवगत करा रहे है, जिससे आप भी गुणो से भरी इस चीज के कई फायदे जान पाये. ठंड के मौसम में गुड सरलता से उपलब्ध होती है एवं मौसमी मिठाई हैं तो जानते हैं

गुड़ खाने के बे‍हतरीन लाभ

प्राकृतिक मिठाई के तौर पर पहचाना जाने वाला गुड़, स्वाद के साथ ही सेहत का भी खजाना है, अगर अाप अब तक अनजान हैं इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों से, तो अब जान जानि‍ए गुड़ खाने के यह 24 बेहतरीन लाभ - Read More : गुड़ खाने के लाभ about गुड़ खाने के लाभ

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.