ब्रिटेन में होम्योपैथी का विरोध

ब्रिटेन में होम्योपैथी का विरोध

ब्रिटेन के सांसदों ने कहा है कि सरकार को होम्योपैथिक इलाज के लिए सहायता देना बंद करना चाहिए क्योंकि इस चिकित्सा पद्धति का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है.

होम्योपैथी को सरकारी सहायता देना बंद करने की ये सिफ़ारिश ब्रिटिश संसद की विज्ञान और तकनीकी समिति की रिपोर्ट में की गई है. समिति के सदस्य अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि होम्योपैथिक दवाएँ ऐसे पदार्थों की तरह हैं जो ऐसे मरीज़ों को दिए जाते हैं जिन्हें दवा की ज़रूरत नहीं होती लेकिन जिन्हें लगता है कि उन्हें दवा चाहिए.

समिति ने साथ ही सिफ़ारिश की है कि इन दवाओं के निर्माताओं को बिना प्रमाण के दवाओं के प्रभावकारी होने का दावा करने से रोका जाना चाहिए.

लेकिन होम्योपैथिक दवा निर्माताओं और इसके समर्थकों ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सांसदों ने कई महत्वपूर्ण तथ्यों की अनदेखी की है.

होम्योपैथी और ब्रिटेन

इस बात के प्रमाण मौजूद हैं कि होम्योपैथी काम करती है, उदाहरण के लिए जानवरों और बच्चों में, और ये मानसिक संतोष वाली बात उनपर लागू नहीं होती कि उन्हें दवा नहीं चाहिए लेकिन उन्हें लगता है कि उन्हें दवा चाहिए

रॉबर्ट विल्सन, प्रतिनिधि, होम्योपैथ दवा निर्माता संगठन

होम्योपैथी दो सौ साल पुरानी चिकित्सा पद्धति है जिसमें तत्वों के अत्यंत तनु या फ़ीके द्रव्यों को खिलाकर चिकित्सा की जाती है.

समझा जाता है कि ब्रिटेन में सरकार होम्योपैथी पर हर साल लगभग 40 लाख पाउंड ख़र्च करती है.

ब्रिटेन में लंदन, ब्रिस्टल, लिवरपूल और ग्लास्गो में होम्योपैथिक अस्पताल हैं.

मगर सांसदों का कहना है कि होम्योपैथी केवल मीठी गोलियाँ हैं जो केवल विश्वास के कारण काम करती हैं.

चिकित्सा क्षेत्र में समझा जाता है कि कई लोग इस कारण स्वस्थ हो जाते हैं क्योंकि उन्हें ये विश्वास होता है कि उनका किया जा रहा इलाज कारगर है.

सांसदों का कहना है कि इस तरह की चिकिस्ता का प्रभाव हमेशा ही अनिश्चित रहता है और ये चिकित्सा तंत्र के हिसाब से धोखेबाज़ी के समान है.

साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि इस पद्धति से रोग की असल पहचान में समस्या आ सकती है क्योंकि इसमें तकलीफ़ को ख़त्म किया जाता है, तकलीफ़ की जड़ का पता नहीं लगाया जाता.

मगर रिपोर्ट में ये स्वीकार किया गया कि आम लोगों में होम्योपैथी लोकप्रिय है और सर्वेक्षणों से पता लगता है कि इसका इस्तेमाल करनेवाले 70 प्रतिशत लोग इससे संतुष्ट हैं.

निराशा

सांसदों की रिपोर्ट को सांसदों की समिति के ही एक सांसद ने ख़ारिज़ कर दिया है.

लेबर सांसद इयन स्टीवर्ट ने कहा है कि सांसदों ने अपना मत बनाते समय इस बात का ख़याल नहीं किया कि होम्योपैथी कुछ लोगों के लिए कारगर रही है.

साथ ही उन्होंने गवाहों के संतुलन को लेकर भी चिंता जताई.

ब्रिटिश एसोशिएशन ऑफ़ होम्योपैथिक मैनुफ़ैक्चरर्स के प्रतिनिधि रॉबर्ट विल्सन ने रिपोर्ट पर निराशा जताते हुए कहा,"इस बात के प्रमाण मौजूद हैं कि होम्योपैथी काम करती है, उदाहरण के लिए जानवरों और बच्चों में, और ये मानसिक संतोष वाली बात उनपर लागू नहीं होती कि उन्हें दवा नहीं चाहिए लेकिन उन्हें लगता है कि उन्हें दवा चाहिए."

स्वास्थ्य मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने कहा है कि सरकार आनेवाले महीनों में इस रिपोर्ट का उत्तर देगी.

 
Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
एक ऑटोसेक्शुअल लड़की की कहानी 1,743 8
शाकाहारी हुई दुनिया तो हर साल 70 लाख तक कम मौतें 2,353 7
पूरे चेहरे का 'सफल' ट्रांसप्लांट 2,018 6
क्‍या जीवनसीमा का पूण विकास हो चुका है 4,384 6
आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी 4,298 5
आधे मस्तिष्क से भी इन्सान रह सकते हैं ज़िंदा ! 4,225 5
'गर्मी की वजह से बिगड़ता है बच्चों का रिजल्ट' 2,096 5
'भारतीय पेंट्स हैं ख़तरनाक' 2,778 5
उच्च रेशायुक्त आहार किसी वरदान से कम नहीं 2,962 5
मॉनसून में होने वाले वायरल से कैसे बचें 2,077 5
धरती पर सबसे पहले आया ये जीव! 17,609 5
ऑनलाइन एडिक्शन (लत) के लक्षण क्या हैं? 1,483 5
डीएनए की दुनिया 13,209 4
गोल्डन मिल्क दुनिया भर में क्यों हो रहा है मशहूर 1,469 4
दिमाग़ की उत्तेजना दिल के लिए फायदेमंद! 1,692 4
घोड़े बेच कर सोती हैं महिलाएँ 1,381 4
क्या है न्यूरोडेवेलेपमेंटल डिसऑर्डर? 2,535 4
पिता बनने के बाद पुरूषों में यौन उत्तेजना और टेस्टोस्टेरोन में कमी आने लगती है. 1,492 4
हवाख़ोर योगी विज्ञान के लिए अबूझ पहेली 5,873 4
ब्रिटेन में पलकों का प्रत्यारोपण 1,965 4
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,910 3
शराब का खुमार महिलाओं पर ज़्यादा क्यों चढ़ता है 2,287 3
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,589 3
आप 'टालूराम' हैं तो ये ज़रूर पढ़ें 2,298 3
बर्फ़ की तरह ठंडे पानी में डुबकी लगाने से डरना ज़रूरी क्यों है 1,804 3