सबसे कारगर दवा पर भी भारी मच्छर

सबसे कारगर दवा पर भी भारी मच्छर

अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों का कहना है कि मलेरिया के इलाज के लिए दुनिया की सबसे कारगर दवा के प्रति प्रतिरोधकता के संकेत मिले हैं.

वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी कंबोडिया में प्रतिरोधक क्षमता के उत्पन्न होने के जो सबूत मिले हैं उससे फ़ौरी तौर पर निपटने की आवश्यकता है, क्योंकि पूरी तरह से प्रतिरोधक क्षमता का विकसित हो जाना, वैश्विक स्वास्थ्य के लिए बड़ी तबाही मचा सकता है. अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि दवा ख़ून से मलेरिया की परजीवी को साफ़ करने में पहले की तुलना में अधिक समय ले रही है. यानी अब एक तरह से दवा पर मच्छर भारी होता जा रहा है. हालांकि उनका कहना है कि दवा के प्रति प्रतिरोधक क्षमता के उत्पन्न होने की ये शुरूआती चेतावनी भर है. सबसे कारगर दवा के ज़रिए ख़ून से मलेरिया की परजीवी की सफाई में दो से तीन लगते हैं. लेकिन जो ताज़ा मामला आया है उसके अनुसार ख़ून को साफ़ करने में चार से पाँच दिन लग जा रहे हैं.

कंबोडया स्थित बीबीसी संवाददता जिल मैकगिवेरिंग का कहना है कि ये अभी तक पता नहीं चल सका है कि क्यों ये इलाक़ा प्रतिरोधक क्षमता के उत्पन्न होने की नर्सरी बन गया है.

कमज़ोर स्वास्थ्य व्यवस्था

 

उनका कहना है कि स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ही कमज़ोर है और मलेरिया की दवाओं का इस्तेमाल सही तरह से नियंत्रित नहीं है.

पहले भी दो बार, ग़ैर-इरादी तौर पर दक्षिण पूर्व एशिया बाक़ी दुनिया को, विशेष कर अफ़्रीक़ा को मलेरिया की दवा के प्रति प्रतिरोधक क्षमता का तोफ़ा दे चुका है

प्रोफ़ेसर निक डे

ग़ौरतलब है कि मच्छरों से पैदा होने वाली इस बीमारी से हर साल दुनियाभर में क़रीब 10 लाख लोगों की मौत हो जाती है.

दुनिया में मलेरिया की सबसे कारगर दवा आर्टेमिसिनिन मानी जाती है. ताज़ा अध्ययन अमरीका और ब्रिटेन के वैज्ञानिकों की दो टीमों ने अलग-अलग चिकित्सीय परीक्षण के साथ किया और पाया कि दवा अब कम असरदार होती जा रही है. बीबीसी संवाददाता का कहना है कि विशेष चिंता की बात ये है कि इस इलाक़े में मलेरिया की पिछली दवाइयाँ प्रतिरोधक क्षमता के विकसित हो जाने के बाद किसी काम की नहीं रही हैं. वर्ष 2006 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी थी कि मलेरिया की आर्टेमिसिनिन के प्रति प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न हो सकती है. ब्रितानी टीम के सदस्य प्रोफ़ेसर निक डे का कहना है, "पहले भी दो बार, ग़ैर-इरादी तौर पर दक्षिण पूर्व एशिया बाक़ी दुनिया को, विशेष कर अफ़्रीक़ा को मलेरिया की दवा के प्रति प्रतिरोधक क्षमता का तोहफ़ा दे चुका है." उनका कहना है, "यही समस्या है, पहले भी क्लोरोक़्विन और सल्फ़ाडॉक्सीन पाइरीमेथामाइन की प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो चुकी है और इसकी वजह से कई जानें गँवानी पड़ी थीं." वो आगे कहते हैं, "अगर ये स्थिति दोबारा घटती हैं तो मलेरिया की दवा के प्रति प्रतिरोधकता का फैलाव अफ़्रीक़ा से एशिया तक होगा, और इससे मलेरिया की रोकथाम पर भयानक असर पड़ सकता है."

 
Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
कुछ लोग लेफ़्ट हैंड से क्यों लिखते हैं? 1,388 8
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,906 8
क्या वाक़ई चीनी आप की सेहत के लिए ख़राब है? 1,973 7
बच्चों के लिए प्रैम मददगार या ख़तरनाक? 1,732 7
शाकाहारी हुई दुनिया तो हर साल 70 लाख तक कम मौतें 2,345 7
एन्टीबायटिक प्रतिरोधक एन्ज़ाइम मिला 2,834 7
World Blood Donor Day: रक्तदान और उससे जुड़े मिथकों का सच 3,757 6
व्यायाम से बढ़ता है दिमाग़ 2,042 6
क्या दूसरे दिल की सुनता है दिमाग़? 2,674 6
'अलग-अलग सोएं खुश रहें' 1,525 6
अल्ज़ाइमर की नई दवा को कंपनी ने क्यों छिपाए रखा? 1,415 6
मरने से ठीक पहले दिमाग क्या सोचता है | 5,204 5
क्या आप जानते है कि कुत्ते मुस्कुराते भी हैं 3,149 5
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,585 5
आपके घर में ये स्मेल आती हैं तो सतर्क हो जाएं 2,337 5
डीएनए की दुनिया 13,203 5
एक हादसे ने कैसे एक शख्स को गणित का पंडित बना दिया 1,831 5
क्या आपके नाखून कीटाणु रहित हैं ? 4,468 5
गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिए 1,519 5
जी उठने की उम्मीद है लाशों को 6,750 5
जीवाणु 1,20,000 साल बाद दोबारा सक्रिय 2,425 5
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,581 4
अब 'भेजा-टू-भेजा' भेज सकेंगे ईमेल! 1,748 4
दिमाग़ की उत्तेजना दिल के लिए फायदेमंद! 1,688 4
पूरे चेहरे का 'सफल' ट्रांसप्लांट 2,010 4