ये अपने बच्चों की जान क्यों ले रहे हैं?

ये अपने बच्चों की जान क्यों ले रहे हैं?

कोलंबिया, इक्वेडोर और बेलीज़ में पाया गया है कि एक ख़ास नस्ल के बांदर- स्पाइडर मंकी अपने ही नर बच्चों की हत्या कर रहे हैं.

एक नए अध्ययन के मुताबिक स्पाइडर मंकी के नर बच्चों की हत्या की वजह यौन प्रतिस्पर्धा को रोकना है.

स्पाइडर मंकी इन्हें इसलिए कहा जाता है कि ये बंदर कभी-कभार ही ज़मीन पर अपने पैर रखते हों. एक डाली से दूसरी डाली और एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर यह घंटों टंगे रहते हैं.

इस कूदने-फांदने और टहनियों से लटकने में इनकी पूंछ भी इनकी मदद करती है.

स्तनधारियों में 35 वानर प्रजातियों समेत 119 प्रजातियों में शिशुहत्या सामान्य बात है.

स्पाइडर मंकीइमेज कॉपीरइटALAMY

स्पाइडर बंदरों में शिशु हत्या इससे पहले सिर्फ़ पांच बार दर्ज की गई थी.

शोधकर्ताओं ने अब स्पाइडर बंदरों के व्यवहार की तीन अलग संदिग्ध घटनाओं को रिकॉर्ड किया है. शोधकर्ताओं का मानना है कि स्पाइडर बंदरों में नर शिशुओं की हत्या आम है. हालाँकि पहले ऐसा नहीं माना जाता था.

प्राइमेट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार समूह में नर स्पाइडर बंदरों के बीच यौन प्रतिस्पर्धा को देखते हुए शिशु नर स्पाइडर बंदरों की हत्या हो रही हैं. अगर बहुत अधिक नर बंदर होंगे तो प्रतिस्पर्धा अधिक ख़तरनाक हो जाएगी.

स्पाइडर मंकीइमेज कॉपीरइटALAMY

अध्ययन में यह भी बताया गया है कि इससे ये भी साबित होता है कि क्यों स्पाइडर वानरों में मादाओं की संख्या नर बंदरों से अधिक है.

स्पाडर बंदरों के नर शिशुओं की हत्या की घटनाओं को दर्ज करना बहुत मुश्किल था. शोधकर्ताओं को यह जानने की ज़रूरत थी कि हर बंदर का समूह से क्या संबंध है और यह किस परिवार से संबंधित है.

तीन प्रजातियों पर शोध

मैड्रिड की कॉम्प्लूटेंस यूनिवर्सिटी की सारा अल्वारेज़ और उनके सहयोगियों ने इक्वाडोर, कोलंबिया और बेलीज़ में स्पाइडर बंदरों की तीन विभिन्न प्रजातियों पर अध्ययन किया.

स्पाइडर बंदरों के ये समूह शोधकर्ताओं की मौजूदगी के आदी थे और सभी शोधकर्ताओं से वाकिफ़ थे.

स्पाइडर मंकीइमेज कॉपीरइटALAMY

एक मामले में, कुआओ नाम का एक नर स्पाइडर बंदर एक छोटे बच्चे के साथ अपनी मां के प्रति हिंसक हो गया.

हालाँकि उस समय बच्चे की ओर किसी तरह की हिंसक गतिविधि नहीं दिखी, लेकिन सात दिन बाद वह जंगल के एक हिस्से में बुरी तरह घायल अवस्था में रोता हुआ मिला. एक दिन बाद उन चोटों से उसकी मौत हो गई. उसकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई.

नौ महीने बाद, कुआओ एक नए शिशु के साथ पाई गई, जिससे शोधकर्ताओं को पता चला कि वह उस शिशु की मौत के तुरंत बाद ही गर्भवती हो गई होगी.

नर बंदरों का संघर्ष

एक अन्य घटना में, एक हिंसक हमले के बाद एक शिशु स्पाइडर बंदर को मरा हुआ समझकर छोड़ दिया गया. मां और एक अन्य नर बंदर के घायल होने से पता चला कि बंदरों के बीच संघर्ष हुआ था.

स्पाइडर मंकीइमेज कॉपीरइटTHINKSTOCK

एक अन्य वयस्क मादा बंदर को बिना मां के इस बच्चे को दुलारते हुए देखा गया.

शोधकर्ताओं के दल ने इस शिशु को बचाया और फिर उसकी मां से मिलाया. शोधकर्ताओं का कहना है कि शिशु की चोटें इतनी गंभीर थी कि उसे मुश्किल से ही बचाया जा सका.

आमतौर पर एक मादा स्पाइडर बंदर हर तीसरे साल बच्चे को जन्म देती है, लेकिन अगर उसका बच्चा मर जाए तो गर्भधारण करने का समय घटकर 9-10 महीने हो जाता है.

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
मॉनसून में होने वाले वायरल से कैसे बचें 2,116 8
क्या आपके नाखून कीटाणु रहित हैं ? 4,530 7
पिता बनने के बाद पुरूषों में यौन उत्तेजना और टेस्टोस्टेरोन में कमी आने लगती है. 1,552 7
भुलक्कड़ नहीं कहलाना है तो कसरत करें 2,133 6
रक्तचाप को संतुलित रखने में शिक्षा की भूमिका अहम है. 1,171 5
उच्च रेशायुक्त आहार किसी वरदान से कम नहीं 3,015 5
सनस्क्रीन आपके लिए कितना सुरक्षित है? 1,566 5
स्मार्ट कंडोम वो बताएगा जो आप भी नहीं जानते 6,366 4
'कैंडल लाइट डिनर' से बचें ! 3,488 4
एन्टीबायटिक प्रतिरोधक एन्ज़ाइम मिला 2,871 4
शराब का खुमार महिलाओं पर ज़्यादा क्यों चढ़ता है 2,323 3
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,623 3
आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी 4,365 3
एक हादसे ने कैसे एक शख्स को गणित का पंडित बना दिया 1,873 3
सोलो: लद्दाख का वह पौधा जिसे मोदी ने बताया संजीवनी बूटी 3,147 3
क्या जूस पीने से सेहत ठीक रहती है? 1,822 3
धरती पर सबसे पहले आया ये जीव! 17,668 3
जींस पहनते समय लड़के करते हैं ये पांच गलतियां 2,089 3
आकार में है सफलता की कुंजी 2,732 2
क्या आप जानते है कि कुत्ते मुस्कुराते भी हैं 3,198 2
क्या वाक़ई चीनी आप की सेहत के लिए ख़राब है? 2,028 2
अगर हम सब दिमाग़ बढ़ाने वाली गोली लेने लगें तो क्या होगा? 1,666 2
आधे मस्तिष्क से भी इन्सान रह सकते हैं ज़िंदा ! 4,267 2
आप 'टालूराम' हैं तो ये ज़रूर पढ़ें 2,366 2
गोल्डन मिल्क दुनिया भर में क्यों हो रहा है मशहूर 1,499 2