स्मार्टफोन का इंटरनल मेमरी फ्री करने के टिप्स

स्मार्टफोन का इंटरनल मेमरी फ्री करने के टिप्स

स्मार्टफोन वैसे तो लोगों की लाइफ में अहम हिस्सा बन चुका हैं, इसके साथ ही स्मार्टफोन में रैम और इंटरनल स्टोरेज बहुत बड़ा रोल आदा करते हैं। जब भी यूजर्स कई बार जब भी फोटो खीचते हैं या फिर विडियो बनाने या कुछ डाउनलोड करते हैं। आज लगभग हर किसी के पास ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन है। अधिकतर ऐंड्रॉयड फोन 32GB और 64GB इंटरनल मेमरी के आ रहे हैं, लेकिन इंटरनल मेमरी 80% से ज्यादा उपयोग होने से फोन हैंग होने लगता है। कुछ टिप्स का प्रयोग करके आप न सिर्फ फोन की इंटरनल मेमरी फ्री कर सकते हैं बल्कि उसे बार-बार हैंग होने से भी बचा सकते हैं। जानें, इंटरनल मेमरी फ्री करने के टिप्स:
गैर जरूरी ऐप्स डिलीट/अनइंस्टॉल करें
कई बार हम फोन में ऐसे ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत कम होता है या कभी नहीं होता। ये ऐप्स न सिर्फ फोन की मेमरी घेरते हैं, बल्कि बैटरी भी खाते रहते हैं। इन ऐप्स को डिलीट कर दें। ऐप को डिलीट करना या अनइंस्टॉल करना दोनों एक ही बात है।

ऐसे करें डिलीट
- फोन की सेटिंग्स में जाने पर आपको App Management का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करने से आपको वे सभी ऐप दिख जाएंगे जो आपके मोबाइल में इंस्टॉल हैं। जिसे अनइंस्टॉल करना है, उस पर टैप करें और जहां डिलीट लिखा दिखे, उस पर टैप कर दें।
- आप चाहें तो मोबाइल स्क्रीन पर दिए ऐप के आइकन को टच करके होल्ड करें। इससे आपको अनइंस्टॉल का ऑप्शन दिखेगा। उस पर टैप करके भी ऐप को अनइंस्टॉल कर सकते हैं।

क्लियर करें कैश मेमरी
कैश मेमरी फोन या कंप्यूटर के सीपीयू और मुख्य मेमरी (RAM) के बीच काम करती है। यह काफी तेजी से काम करती है। ऐप्स और वेबसाइट लोडिंग टाइम कम करने के लिए यह बहुत-सा डेटा कैश कर लेती है। हम जब भी कोई डेटा प्रोसेस करते हैं तो प्रोसेसर उस डेटा को पहले कैश मेमरी में फिर RAM में चैक करता है। अगर आपके फोन में इंटरनल मेमरी कम है तो आप कैश मेमरी को डिलीट करके स्पेस फ्री कर सकते हैं।

ऐसे करें क्लियर
- फोन की सेटिंग्स में जाएं। यहां आपको Storage लिखा दिखाई देगा। अगर नहीं है तो यह सेटिंग्स में दिए Additional Settings में मिल जाएगा।
- Storage पर टैप कर करने पर Internal Storage या Clean Storage का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां Clean up या Cached Data लिखा दिखेगा। इस पर टैप करके आप कैश मेमरी क्लियर कर सकते हैं।

अन्य स्टोरेज का प्रयोग
अगर आपके फोन में तस्वीरें ज्यादा स्पेस ले रही हैं तो इन्हें फोन की जगह दूसरे स्टोरेज जैसे गूगल फोटोज या अन्य क्लाउड स्टोरेज ऐप्स में सेव कर सकते हैं। इन तस्वीरों को बाद में फोन से डिलीट कर दें।

इस बात का रखें ध्यान
फोटो को फोन से डिलीट करने से पहले गूगल फोटोज में उनका बैकअप ले लें। बैकअप के लिए इंटरनेट या वाई-फाई होना जरूरी है। जब आप गूगल फोटो ऐप ओपन करेंगे तो उसे एक बार रीफ्रेश कर दें। रीफ्रेश करने के लिए स्क्रीन को टच करके नीचे की ओर खींच दें। इससे बैकअप शुरू हो जाएगा।

विडियो करें डिलीट
आज के स्मार्टफोन 4K रेजोल्यूशन वाली विडियो रेकॉर्ड करते हैं। इन विडियो का साइज अन्य विडियो के मुकाबले ज्यादा होता है। इस कारण से ज्यादा स्पेस घेरती हैं। इससे बचने के लिए इन विडियो का क्लाउड पर बैकअप ले लें। या फिर आप यूट्यूब पर अपना अकाउंट बनाकर उन्हें वहां भी अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद फोन से उन विडियो को डिलीट कर दें। इससे आपके विडियो भी सेफ रहेंगे और फोन की मेमरी भी फ्री हो जाएगी।

डाउनलोड्स की भी सफाई जरूरी
कई बार हमें PDF, Word आदि ऐसी फाइलें डाउनलोड करनी पड़ जाती हैं, जिनका उपयोग कभी-कभी होता है। इन फाइलों को आप गूगल ड्राइव या डिजिलॉकर में सेव करके फोन से डिलीट कर दें। जब भी आपको इन फाइलों की जरूरत हो आप गूगल ड्राइव या डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं।
नोट: ऐप अनइंस्टॉल और कैश मेमरी क्लियर करने की सेटिंग्स अलग-अलग फोन में अलग-अलग हो सकती हैं।

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.