क्या-क्या हो सकता है FDC के नुकसान

- एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बहुत जरूरी नहीं हो तो किसी भी बीमारी के कॉम्बो दवा लेने से बचना चाहिए। बेहतर है कि एक ही दवा लें। जरूरत लगे तो दूसरी दवा ले सकते हैं लेकिन एक ही दवा में कई दवाओं को मिलाकर तैयार की गई दवा न लें। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। 
- मान लीजिए कि दर्द की दवा का लिवर या किडनी पर बुरा असर हो सकता है तो अगर उसी दवा के साथ दूसरी दवा का कॉम्बिनेशन लिया जाएगा तो जाहिर है नुकसान का खतरा बढ़ जाएगा और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी बुरा असर हो सकता है। 
- मान लें कि किसी FDC दवा में मौजूद एक दवा को मरीज को दिन में एक बार लेना है, लेकिन उसमें मौजूद दूसरी दवा को दो बार लेना मरीज के लिए ज्यादा फायदेमंद है। ऐसे में यह कॉम्बो मरीज को नुकसान पहुंचा सकता है। 
- डॉक्टरों के मुताबिक अभी तक हमारे पास अलग-अलग दवाओं के साइड इफेक्ट के बारे में जानकारी है लेकिन बाजार में हजारों की संख्या में बिकने वाली FDC के साइड इफेक्ट्स क्या हैं, इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। जैसे कि एक दवा में एजिथ्रोमाइसिन (Azithromycin) और सेफिक्जाइम (Cefixime) का मिश्रण है। एजिथ्रोमाइसिन के साइड इफेक्ट्स की जानकारी है जैसे कि पेट में दर्द होना, उलटियां होना आदि। सेफिक्जाइम के साइड इफेक्ट्स की भी मालूम हैं जैसे कि चक्कर, बुखार, सिरदर्द आदि। लेकिन अभी तक इन दोनों के मिश्रण से बनी दवा के साइड इफेक्ट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
- इसी तरह अगर FDC में मौजूद किसी एक दवा से एलर्जी है तो आपको पता ही नहीं चल पाएगा कि किस दवा से एलर्जी है। ऐसे में सही इलाज मिलने में देर हो सकती है। 
- FDC दवाओं से शरीर में बहुत-सी दवाओं के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है खासकर एंटी-बायोटिक दवाओं की। एक स्टडी बताती है कि फोर्थ जनरेशन यानी सबसे आधुनिक और नई एंटी-बायोटिक का भी असर मरीजों में कम देखा जा रहा है। इसका एक बड़ा कारण एंटी-बायोटिक का बेजा इस्तेमाल और FDC दवाओं को माना जा रहा है।  
- एक दूसरी स्टडी में पता चला कि FDC से एडवर्स ड्रग इंटरेक्शन (दवा से होनेवाले नुकसान) के चांस 40 फीसदी तक ज्यादा होते हैं जैसे कि डायबीटीज की दवा खाने के बाद चक्कर आना, कमजोरी लगाना या किसी दवा को खाने से स्किन की कोई बीमारी हो जाना आदि। 
 
आप क्या कर सकते हैं
- कोई भी बैन दवा न खाएं। अगर ऐसी कोई दवा आपके घर में है तो उसे फेंक दें और डॉक्टर से बेहतर विकल्प लिखवाएं। 
- बगैर डॉक्टर की सलाह के कोई दवा इस्तेमाल न करें। 
- डॉक्टर से पूछें कि क्या उन्होंने कोई FDC दवा लिखी है? अगर हां, तो क्यों और क्या इसे लेना जरूरी है? पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही वह दवा लें। 
- डॉक्टर से दवा लेने के सही तरीके और साइड इफेक्ट्स के बारे में जरूर पूछें मसलन कितनी डो़ज, दिन में कितनी बार, खाने से पहले या बाद में, दवा किससे लें दूध या पानी क्योंकि कई दवाएं दूध के साथ रिएक्ट करती हैं।
- कोशिश करें कि सिंगल डोज़ दवाओं का सेवन करें।
- दवाओं का पूरा कोर्स जरूर लें।
- दवाओं की एक्सपायरी डेट जरूर गौर से देखें। 
- दवाओं को ठंडी जगह या नॉर्मल तापमान पर स्टोर करें। गर्मी में दवाओं का असर खत्म हो जाता है। अक्सर दवा के रैपर पर स्टोरेज तापमान की जानकारी दी जाती है।

 

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.