मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, कॉल दरें जल्द हो सकती हैं कम

मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी, कॉल दरें जल्द हो सकती हैं कम

मोबाइल यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इंटरकनेक्शन यूजेज चार्ज (आईयूसी) में कटौती की है। फिलहाल आईयूसी की दर 14 पैसे चल रही है, जिसे ट्राई ने घटाकर 6 पैसे पर मिनट कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि ट्राई के फैसले के बाद मोबाइल कंपनियां इस कटौती का फायदा ग्राहकों को दे सकती हैं।

ट्राई ने मंगलवार को एक बैठक में मोबाइल इंटरकनेक्‍शन उपयोग शुल्क (आईयूसी) को 14 पैसे से घटाकर छह पैसे प्रति मिनट कर दिया। बता दें कि आईयूसी वह शुल्क होता है, जो कोई दूरसंचार कंपनी अपने नेटवर्क से दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर मोबाइल कॉल के लिए दूसरी कंपनी को देती है। ट्राई ने कहा कि नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी, जो 1 जनवरी 2020 तक चलेंगी।

ट्राई के इस फैसले के बाद हो सकता है कि इन दरों पर मिलने वाले फायदे को कंपनियां अपने यूजर्स तक कॉल दरों में कमी करके पहुंचाए। एक्सपर्ट के मुताबिक, आईयूसी में कटौती की वजह से बुधवार को टेलिकॉम स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई। इस फैसले का प्रभाव सबसे ज्यादा भारती एयरटेल और आइडिया पर पड़ा, जिनके स्टॉक में 7 फीसदी तक की कमी आई। वहीं रिलायंस जियो को इसका फायदा मिलता नजर आ रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में 4 फीसदी की बढ़त आई है।

बता दें कि कुछ मोबाइल कंपनियों के संगठन सीओएआई ने इस फैसले को अनर्थकारी बताते हुए कहा है कि इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।

कंपनियों का कहना है कि इस फैसले के चलते जियो के अलावा सभी कंपनियों को नुकसान झेलना होगा, क्योंकि जियो ही इस समय बाकी टेलीकॉम कंपनियों पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक बोझ वही डाल रही है।

 

 

 

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.