किस देश के लोग करते हैं दफ्तर में सबसे ज़्यादा काम?

किस देश के लोग करते हैं दफ्तर में सबसे ज़्यादा काम?

अक्सर आप लोगों को शिकायत करते सुनते हैं, कि

'काम बहुत ज़्यादा है'.

'दफ़्तर में देर तक रुकना पड़ता है'.

'यार, मेरे ऑफ़िस जाने का टाइम तो फ़िक्स है, मगर लौटने का नहीं'.

इन बातों से ये लगता है कि ऑफ़िस का टाइम अंतहीन सिलसिला है. काम इतना कि ख़त्म होने का नाम ही नहीं लेता.

भारत में ये मुश्किल इसलिए है, क्योंकि यहां काम के अधिकतम घंटे कितने होंगे, इसकी कोई आधिकारिक पाबंदी नहीं है. अलग-अलग कंपनियों में अलग-अलग नियम है. कहीं हफ़्ते में 60 घंटे काम होता है, तो कहीं 40-45 घंटे.

हमें अपने काम के बोझ का एहसास अक्सर तब होता है, जब हम इसकी दूसरों से तुलना करते हैं.

तो, हिंदुस्तान के हालात का अंदाज़ा लगाने के लिए आप को दक्षिण कोरिया की मिसाल समझनी होगी.

काम के घंटेइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

काम के घंटे

दक्षिण कोरिया भारत की तरह नहीं है. वो एक विकसित देश है. मगर वहां हाल ही में सरकार ने एक क़ानून बनाया है. इस क़ानून के मुताबिक़ वहां काम के अधिकतम घंटे तय किए गए हैं. इन्हें 68 से घटाकर 52 घंटे किया गया है. सरकार का मक़सद है कि काम के घंटे कम करके लोगों के काम की क्वालिटी बेहतर की जाए और उनकी उत्पादकता बढ़ाई जाए. उम्मीद ये भी की जा रही है कि इस क़ानून से दक्षिण कोरिया की आबादी बढ़ने की रफ़्तार भी तेज़ होगी. क्योंकि आज वहां के लोग काम में इतने उलझे हैं कि बच्चों की पैदाइश तक कम हो गई है.

मार्च महीने में दक्षिण कोरिया की संसद ने जब ये क़ानून पास किया था, तो वहां की सरकार अपने लोगों को सुस्ताने और ब्रेक के लिए ज़्यादा वक़्त देना चाहती थी. विकसित देशों में दक्षिण कोरिया में काम के घंटे सबसे ज़्यादा हैं. यूरोपीय संगठन ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इकोनॉकमिक को-ऑपरेशन ऐंड डेवेलपमेंट (OECD) के मुताबिक़, 38 देशों के सर्वे में काम के घंटों के मामले में दक्षिण कोरिया अव्वल पाया गया.

काम के घंटे कम करने वाला ये क़ानून, दक्षिण कोरिया में इसी साल जुलाई से लागू होना है. कारोबार जगत सरकार के इस क़दम का विरोध कर रहा है. शुरुआत में ये क़ानून बड़ी कंपनियों पर लागू होगा. लेकिन, आगे चलकर छोटी और मंझोली कंपनियां भी इसकी ज़द में आएंगी.

काम के घंटेइमेज कॉपीरइटALAMY

काम के घंटों का आबादी बढ़ने पर असर

दक्षिण कोरिया की सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ़ कामगारों की उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि रोज़गार के नए मौक़े पैदा होंगे. रहन-सहन बेहतर होगा. लोग बेहतर ज़िंदगी जी सकेंगे. और बच्चे पैदा करने की रफ़्तार में भी इज़ाफ़ा होगा. पिछले कुछ सालों में दक्षिण कोरिया की आबादी बढ़ने की दर कमोबेश थम ही गई है. लोग काम करने के चक्कर में शादियां तक नहीं कर रहे हैं.

2016 के आंकड़े बताते हैं कि दक्षिण कोरिया में औसतन हर कामगार को साल में 2069 घंटे काम करना पड़ता है. उनसे ज़्यादा सिर्फ़ मेक्सिको में 2225 घंटे और कोस्टा रिका में 2212 घंटे काम करना पड़ता है.

अंतरराष्ट्रीय मज़दूर संगठन (ILO) के मुताबिक़, कम विकसित और औसत आमदनी वाले देशों में आम तौर पर काम के घंटे ज़्यादा होते हैं. इसकी कई वजहें होती हैं. जैसे लोग अपना कारोबार चमकाने के लिए ज़्यादा काम करते हैं. लोगों को मज़दूरी कम मिलती है, तो वो ज़्यादा कमाने के लिए ज़्यादा काम करते हैं. नौकरी को लेकर लोगों के मन में डर रहता है. इसलिए भी लोग ज़्यादा देर तक काम करते हैं. बहुत से देशों की सांस्कृतिक मान्यताएं ऐसी होती हैं, जो ज़्यादा काम करने का माहौल बनाती हैं.

काम के घंटेइमेज कॉपीरइटALAMY

काम के दबाव से मौत

वैसे ज़्यादा काम कराने के मामले में सिर्फ़ दक्षिण कोरिया ही इकलौता विकसित देश नहीं है. पड़ोसी जापान का भी यही हाल है. यहां तो ऑफ़िस के काम के दबाव से मौत के लिए एक शब्द भी गढ़ा गया है, 'कारोशी'. इसका मतलब है, दफ़्तर के तनाव से जान जाना. जान जाने की ये घटना बहुत दबाव या ख़ुदकुशी से भी हो सकती है.

जापान में हर कर्मचारी को साल में औसतन 1713 घंटे काम करने पड़ते हैं. और मुसीबत ये कि काम के घंटों पर कैप लगाने के लिए कोई क़ानून भी नहीं है. 2015-16 के वित्तीय वर्ष में जापान में काम के तनाव से जान जाने की 1456 घटनाएं दर्ज की थीं. हालांकि कर्मचारी संगठन ये दावा करते हैं कि ये आंकड़ा बेहद कम है. क्योंकि, ऑफ़िस की टेंशन से मौत के ज़्यादातर मामले दर्ज ही नहीं होते.

इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइज़ेशन के मुताबिक़, एशिया महाद्वीप में लोग सबसे ज़्यादा काम करते हैं. यहां के 32 फ़ीसद देशों में काम के घंटे ही तय नहीं हैं. 29 फ़ीसद देशों में हफ़्ते में 60 घंटे या इससे भी ज़्यादा काम करना पड़ता है. एशियाई देशों में केवल 4 फ़ीसद ऐसे हैं, जो इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइज़ेशन के मानकों के हिसाब से कर्मचारियों से 48 घंटे या इससे कम काम कराते हैं.

काम के घंटेइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

काम करने का जुनून

अमरीकी महाद्वीप और कैरेबियाई इलाक़े के 34 फ़ीसद देशों में काम के घंटे तय नहीं हैं. इनमें अमरीका भी शामिल है.

वहीं मध्य-पूर्व के ज़्यादातर देशों में रोज़ाना काम के घंटे 8 से 10 के बीच हैं, जो हफ़्ते में 60 घंटे या इससे ऊपर बैठते हैं.

यूरोपीय महाद्वीप की हालत बेहतर है. जहां हर देश में काम के घंटे तय हैं. केवल तुर्की और बेल्जियम में ये 48 घंटे से ज़्यादा हैं.

वहीं अफ्रीकी महाद्वीप में तो ऐसा लगता है कि लोगों को काम करने का जुनून है. जैसे कि तंजानिया में 60 फ़ीसद से ज़्यादा आबादी हफ़्ते में 48 घंटे से ज़्यादा काम करती है.

स्विस बैंक यूबीएस की रिपोर्ट ने 2016 में दुनिया के 71 देशों का सर्वे किया था. इसने पाया कि हांगकांग में लोग सबसे ज़्यादा यानी हफ़्ते में 50.1 घंटे काम करते हैं. इसके बाद मुंबई में 43.7, मेक्सिको सिटी में 43.5, दिल्ली में 42.6 और बैंकॉक में 42.1 घंटे का औसत पाया गया.

मेक्सिको के कामगारों को तो दोहरी मार झेलनी पड़ती है. यहां के लोगों को ज़्यादा काम तो करना ही पड़ता है. छुट्टियां भी बहुत कम मिलती हैं. मेक्सिको में साल में तनख़्वाह के साथ छुट्टी यानी पेड लीव 10 दिन से भी कम है. यही हाल नाइजीरिया, जापान और चीन का भी है. वहीं ब्राज़ील में कर्मचारियों को साल में 20 से 23 दिन की पेड लीव मिलती है.

काम के घंटेइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

हो सकता है कि भारत में हालात इससे भी बुरे हों. क्योंकि हमारे यहां तो काम के न्यूनतम घंटे ही तय नहीं हैं. न ही अधिकतम घंटों की कोई मियाद नहीं है. कर्मचारियों की तनख़्वाह की गारंटी का भी कोई नियम नहीं है. और न ही यहां कंपनियां न्यूनतम सालाना छुट्टी देने को बाध्य हैं.

तो, दक्षिण कोरिया तो एक विकसित देश की मिसाल है. तमाम आंकड़े जुटा लेने के बाद हो सकता है कि ये पता चले कि भारत को ऐसे क़ानून की सख़्त दरकार है.

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
गुदगुदी करने पर आदमी की तरह क्यों हंसते हैं चिम्पैंज़ी? 2,339 5
बर्फ़ की तरह ठंडे पानी में डुबकी लगाने से डरना ज़रूरी क्यों है 1,808 4
गोल्डन मिल्क दुनिया भर में क्यों हो रहा है मशहूर 1,474 4
गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिए 1,531 4
उच्च रेशायुक्त आहार किसी वरदान से कम नहीं 2,967 4
क्या आप जानते है कि कुत्ते मुस्कुराते भी हैं 3,157 3
चिप्स खाकर युवा ने गंवाई आंखों की रोशनी 1,917 3
आपके घर में ये स्मेल आती हैं तो सतर्क हो जाएं 2,348 3
मौत के मुंह से वापस लाने का जुनून 2,143 3
दिल को बीमार करने वाला ख़तरनाक जीन 1,759 3
पूरे चेहरे का 'सफल' ट्रांसप्लांट 2,023 3
जीवाणु 1,20,000 साल बाद दोबारा सक्रिय 2,435 3
आख़िर आंसू क्यों निकलते हैं? 1,588 3
सनस्क्रीन आपके लिए कितना सुरक्षित है? 1,537 3
कोरोना वैक्सीन आने के बाद क्या सब कुछ सामान्य हो जाएगा? 1,364 3
ऑनलाइन एडिक्शन (लत) के लक्षण क्या हैं? 1,489 3
आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी 4,305 2
अब 'भेजा-टू-भेजा' भेज सकेंगे ईमेल! 1,756 2
क्या वाक़ई चीनी आप की सेहत के लिए ख़राब है? 1,982 2
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,593 2
व्यायाम से बढ़ता है दिमाग़ 2,052 2
'गर्मी की वजह से बिगड़ता है बच्चों का रिजल्ट' 2,102 2
बच्चों के लिए प्रैम मददगार या ख़तरनाक? 1,739 2
कृत्रिम अग्न्याशय 2018 तक उपलब्ध हो सकते हैं : वैज्ञानिक 5,625 2
'अलग-अलग सोएं खुश रहें' 1,533 2