अकेलेपन के सन्नाटे को चीरते 5 सच

हम सब ने अपनी ज़िंदगी में कभी न कभी ख़ुद को अकेला महसूस किया होगा. आज दुनिया भर में अकेलेपन को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है.

ब्रिटेन में एक मंत्री को सरकारी विभागों में अकेलेपन से जूझ रहे लोगों की समस्याओं को सुलझाने की ज़िम्मेदारी दी गई है.

दिक़्क़त ये है कि अकेलेपन को लेकर तमाम मिथक गढ़े गए हैं. ये सच्चाई से परे हैं. मगर बहुत से लोग इन पर यक़ीन करते हैं.

सन्नाटाइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

अकेलेपन को समझने के लिए हमें पहले इन मिथकों की सच्चाई जाननी होगी.

 

1. अकेलेपन का मतलब अलग-थलग पड़ना है

अकेलापन महसूस करने का मतलब अकेला होना नहीं है. इसका मतलब ये है कि आप दूसरों से जुड़ाव महसूस नहीं करते.

आप ये सोचते हैं कि कोई आपको समझता नहीं. इसमें अलग-थलग पड़ना भी एक वजह हो सकती है.

सन्नाटाइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

लेकिन ये अकेलापन नहीं है. आप भीड़ में भी अकेला महसूस कर सकते हैं.

वहीं कई बार आप अकेले वक़्त बिताकर भी बेहद ख़ुशी और राहत महसूस कर सकते हैं.

2016 में बीबीसी की 'रेस्ट टेस्ट' रिसर्च में लोगों से पूछा गया कि उनके लिए सुकून का अनुभव क्या है.

टॉप पांच विकल्पों में सभी में लोगों ने यही कहा कि वो कुछ वक़्त अकेले बिताकर आराम महसूस करते हैं.

लेकिन, जब हमारे पास लोगों से मिलने-जुलने और साथ वक़्त बिताने का विकल्प न हो, तब हम अकेलेपन के शिकार हो जाते हैं.

2. अकेलापन इस वक़्त महामारी की तरह फैल रहा है

आज की तारीख़ में दुनिया भर में अकेलेपन की चर्चा भले हो रही है.

लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आज से कुछ साल पहले के मुक़ाबले आज ज़्यादा लोग अकेलेपन के शिकार हैं.

अकेलापनइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

साल 1948 में लंदन की ब्रुनेल यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध से लेकर आज तक समाज में अकेलापन महसूस करने वालों का अनुपात कमोबेश एक जैसा ही रहा है.

यानी पिछले 70 सालों से आबादी के 6-13 फ़ीसद लोग अकेलेपन की शिकायत करते आ रहे हैं. हां, आबादी बढ़ी है, तो अकेलापन महसूस करने वालों की संख्या भी बढ़ी है.

इसमें कोई दो राय नहीं कि आज अकेलेपन की वजह से बहुत से लोग दुखी हैं.

3. अकेलापन हमेशा बहुत ख़राब होता है.

यक़ीनन अकेलापन ख़राब बात है. मगर कई बार ये हमें नए लोगों से जुड़ने और नए दोस्त बनाने का मौक़ा भी देता है.

अकेलेपन में हम पुराने रिश्तों को नई रौशनी में देखते हैं. उनमें सुधार और नया जोश भरने की कोशिश करते हैं.

सन्नाटाइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

शिकागो यूनिवर्सिटी के सामाजिक मनोवैज्ञानिक जॉन कैसिओपो कहते हैं कि ये मामला प्यास का है. जैसे आप प्यासे होते हैं, तो पानी तलाशते हैं. ठीक उसी तरह अकेलापन महसूस करने पर आप, दोस्त, साथी और ऐसे परिचितों को तलाशते हैं, जिनके साथ अच्छा वक़्त बिता सकें. जो आपको समझ सकें. यानी कई बार अकेलापन हमें नए रिश्ते बनाने और पुरानों को बेहतर करने का मौक़ा भी देता है.

इंसान हज़ारों साल से ऐसे ही एक समाज के तौर पर एक-दूसरे के साथ रिश्ते बनाकर रहता आया है.

 

ये मुश्किलों से निपटने का मानवता का एक तरीक़ा रहा है. यही हमें अकेलेपन से निपटने में भी मदद करता है.

आम तौर पर अकेलापन स्थायी नहीं होता. लेकिन अगर ये ज़्यादा बढ़ जाए, तो मामला गंभीर हो सकता है.

सन्नाटाइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

इसके शिकार लोगों का हाल-चाल ख़राब हो सकता है. उन्हें अच्छी नींद आने में दिक़्क़त होने लगती है.

वो बहुत दुखी महसूस करते हैं. दुखी होने पर वो ख़ुद को बाक़ी लोगों से काट लेते हैं.

इससे वो और अकेला महसूस करते हैं. धीरे-धीरे वो डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं.

4. अकेलेपन से सेहत ख़राब होती है

ये मिथक ज़रा पेचीदा है. हम अक्सर ये आंकड़े देखते हैं कि अकेलेपन से सेहत ख़राब होती है.

कुछ शोधों में ये पता चला है कि अकेलेपन की वजह से दिल की बीमारी और दौरा पड़ने की आशंका एक तिहाई तक बढ़ जाती है.

अकेलापनइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

अकेलेपन के शिकार लोगों का ब्लड प्रेशर भी ज़्यादा होता है. उनकी औसत उम्र भी कम हो जाती है.

 

लेकिन इन शोधों पर आंख मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं.

ये भी हो सकता है कि अकेलेपन के शिकार लोग ज़्यादा बीमार होते हों.

और ये भी मुमकिन है कि बीमार लोग अपनी बीमारी की वजह से अलग-थलग पड़ जाते हों.

सन्नाटाइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

ये भी हो सकता है कि अकेलेपन के शिकार लोग अपनी सेहत का ठीक से ख़याल नहीं रखते. उन्हें दिलचस्पी नहीं होती.

इसीलिए शोध में ये बात सामने आती है कि अकेलेपन से बीमारियां बढ़ती हैं.

यानी दोनों ही बातें हो सकती हैं. अकेलेपन से बीमारियां बढ़ती हैं. या बीमारियों से भी अकेलापन बढ़ सकता है.

5. ज़्यादातर बुजुर्ग अकेलेपन के शिकार होते हैं

आम तौर पर बढ़ी हुई उम्र में लोग ज़्यादा अकेलापन महसूस करते हैं.

लेकिन, मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी की पामेला क्वाल्टर के शोध में पता चला था कि किशोर भी बहुत अकेलेपन के शिकार होते हैं.

अकेलापनइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

कई शोधों ने ये भी बताया है कि आम राय के बरक्स 50-60 फ़ीसद उम्रदराज़ लोग अकेलेपन के शिकार नहीं होते.

कुल मिलाकर हमें अभी भी अकेलेपन की परेशानी को समझने के लिए और जानकारी जुटाने की ज़रूरत है.

बीबीसी ने भी लोनलीनेस एक्सपेरीमेंट के तहत मैनचेस्टर, ब्रुनेल और एक्सटर यूनिवर्सिटी की मदद से एक शोध शुरू किया है.

आप भी इसका हिस्सा बन सकते हैं. अकेलेपन के बारे में अपनी जानकारी और राय साझा कर सकते हैं.

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

विज्ञान एवं तकनीकी

विज्ञान एवं तकनीकी Total views Views today
आपके घर में ये स्मेल आती हैं तो सतर्क हो जाएं 2,348 3
गोल्डन मिल्क दुनिया भर में क्यों हो रहा है मशहूर 1,473 3
दिल को बीमार करने वाला ख़तरनाक जीन 1,759 3
उच्च रेशायुक्त आहार किसी वरदान से कम नहीं 2,966 3
गुदगुदी करने पर आदमी की तरह क्यों हंसते हैं चिम्पैंज़ी? 2,337 3
कोरोना वैक्सीन आने के बाद क्या सब कुछ सामान्य हो जाएगा? 1,364 3
क्या आप जानते है कि कुत्ते मुस्कुराते भी हैं 3,156 2
बर्फ़ की तरह ठंडे पानी में डुबकी लगाने से डरना ज़रूरी क्यों है 1,806 2
'गर्मी की वजह से बिगड़ता है बच्चों का रिजल्ट' 2,102 2
क्यों विकसित देशों में घट रहा है टीकाकरण पर यकीन-बीबीसी स्पेशल 1,805 2
गोली खाइए, और शुक्राणुओं को 'नजरबंद' कीजिए 1,529 2
चिकनगुनिया वाले मच्छर की कहानी 4,097 2
'भारतीय पेंट्स हैं ख़तरनाक' 2,785 2
जीवाणु 1,20,000 साल बाद दोबारा सक्रिय 2,434 2
आख़िर आंसू क्यों निकलते हैं? 1,587 2
क्या जूस पीने से सेहत ठीक रहती है? 1,798 2
सनस्क्रीन आपके लिए कितना सुरक्षित है? 1,536 2
ऑनलाइन एडिक्शन (लत) के लक्षण क्या हैं? 1,488 2
मरने से ठीक पहले दिमाग क्या सोचता है | 5,213 1
फ़ाइजर की नज़र भारतीय कंपनी पर 1,590 1
आकार में है सफलता की कुंजी 2,677 1
आपको डेंटिस्‍ट की जरूरत नहीं पड़ेगी 4,304 1
अब 'भेजा-टू-भेजा' भेज सकेंगे ईमेल! 1,755 1
क्या वाक़ई चीनी आप की सेहत के लिए ख़राब है? 1,981 1
बिना एसी के अपना घर यूं ठंडा रख सकते हैं 1,592 1