जीवंत शिक्षक का खोज

नये शिक्षक का काम अब ज्यादा से ज्यादा बड़े भाई का होगा, पिता का नहीं। नया शिक्षक ठीक अर्थों में मित्र होगा, गुरु नहीं। उसको मित्रता की कोई धारणा विकसित करनी होगी। उसे आज्ञा देने वाले की शक्ल छोड़ देनी पड़ेगी। अब वह आज्ञा नहीं देगा, कमांड नहीं करेगा, ज्यादा से ज्यादा परसुएड करेगा, समझाएगा, बुझाएगा, राजी करेगा। और राजी हो जाए तो ठीक है; न राजी हो तो नाराज नहीं हो जाएगा। इसलिए आधुनिकशिक्षक के सामने जो बड़े से बड़ा सवाल है वह यह है कि उसे पुरानी सारी की सारी जो परिकल्पनाएं थीं शिक्षक के आस-पास, वे छोड़नी हैं और नई परिकल्पनाएं विकसित करनी हैं, जो अब तक नहीं थीं। उसे विनम्र होना पड़ेगा। जैसे मैंने कहा, एक बहुत बुनियादी आधार--हम सदा सिखाए हैं अब तक कि बच्चों को, विद्यार्थियों को विनम्र होना चाहिए। क्योंकि हम कहते थे कि जो विनम्र है वही सीख सकता है।

अब सूत्र बदलना पड़ेगा। अब तो जो विनम्र है, वही सिखा सकता है। असल में, विनम्र हुए बिना कोई सिखा नहीं सकता। और मेरा मानना है, जिस दिन सिखाने वाला विनम्र होगा उसी दिन सीखने वाला भी विनम्र हो सकता है। क्योंकि सिखाने वाला ही विनम्र न हो, तो सीखने वाला विनम्र कैसे हो सकता है? सिखाने वाला अब तक बहुत अविनम्र था। अगर हम पुराने शिक्षक की कल्पना करें, तो वह बहुत ईगोसेंट्रिक है, वह बहुत अहंकार से भरा हुआ है। उसके अहंकार के आस-पास उसने पैर छूने से लेकर सब तरफ से नई पीढ़ी को झुकाने का काम किया था।

अब यह नहीं संभव है, उचित भी नहीं है, बहुत हिंसात्मक थी यह बात और इस बात को चलाए रखने के लिए बहुत इंतजाम करना पड़ा था और वह इंतजाम ऐसा था कि उसने मनुष्य को विकसित न होने दिया। अगर हमें अंधी श्रद्धा मांगनी हो, अगर किसी से भी अंधी विनम्रता मांगनी हो तो हमें जिनसे भी अंधी श्रद्धा मांगनी है उनके भीतर विचार की हत्या करनी चाहिए। उसके बिना अंधी श्रद्धा नहीं मिल सकती। जो विचार कर सकता है वह अंधी श्रद्धा देने में असमर्थ हो जाता है।

ओशो : शिक्षा में क्रांति (26)

 
 
Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.