1 अप्रैल से दिन में भी जलेगी आपके बाइक की हेडलाइट

अक्सर लोग रात में हेडलाइट जलाकर छोड़ देते हैं और दिनभर उनकी गाड़ी का हेडलाइट जलता रहता है, जब तक की कोई इशारा करके बता नहीं देता, लेकिन अब इसकी परवाह करने की भी कोई जरूरत नहीं रहेगी। अब ऐसी बाइक आ रही है जिसमें आपको अपनी हेडलाइट को ऑन-ऑफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हेडलाइट ऑन ऑफ स्विच की जगह अब सभी दोपहिया वाहनों को ऑटोमेटिक हेडलाइट ऑन सिस्टम(AHO) से लैस कर दिया जाएगा।

आप चाहकर भी हेडलाइट को बंद नहीं कर पाएंगे।

 

केन्द्र ने दिए आदेश, 1 अप्रैल से होंगे लागू

 

वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने सभी मॉडल से हेडलाइट के ऑन ऑफ का सिस्टम ही खत्म कर दिया है। 2017 के जो मॉडल बाजार में आएंगे, उनमें हेड लाइट ऑन ऑफ का स्विच ही नहीं होगा। उन वाहनों में AHO सिस्टम लगा रहेगा। दरअसल, केन्द्र सरकार ने आने 1 अप्रैल से दिन में भी दोपहिये वाहनों का हेडलाइट जलाना अनिवार्य कर दिया है। केन्द्रीय परिवहन विभाग ने इस बात का निर्देश दिया है कि 1 अप्रैल से बेचे जाने वाले वाहनों में AHO अनिवार्य होगा वरना ऐसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।

 

ऐसे में अगर अब आपके आसपास से कोई मोटरसाइकिल गुजरे और उसकी लाइट जल रही हो तो उसको हाथ दिखाकर लाइट बंद करने का इशारा मत करना।

क्योंकि अब हेडलाइट बंद करने का विकल्प उसके पास भी नहीं है। बहुत से राइडर जानकारी न होने के अभाव में अपनी मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर लेकर भी पहुंच रहे हैं। लेकिन डरिए मत हेडलाइट ऑन रहने से बाइक का कोई नुकसान नहीं होने वाला।

 

क्यों है ये जरूरी 

 

 

देश में हर साल हजारों मोटरसाइकिल राइडर सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। एक रिपोर्ट में पाया गया है कि जिन देशों में यह नियम लागू है वहां पर दुपहिया वाहनों का एक्सीडेंट हमारे देश की तुलना में बेहद कम होता है। हेडलाइट जली रहने से राइडर की प्रजेंस रोड पर पूरी तरह से रहती है और सामने से आने वाले वाहनों को भी ऐसी मोटरसाइकिल दूर से ही नजर आ जाती हैं। यह एक बेहद जरूरी सुरक्षा फीचर है और इससे सड़क मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में शर्तियातौर पर कमी आएगी।

 

BS-4 मॉडल उतारेंगी कंपनियां

 

1 अप्रैल 2017 से पहले कंपनी अपने सभी उत्पादों को बीएस 4 के अनुकूल बना देगा।

इन सभी मोटरसाइकिलों में है एएचओ

 

इस फैसले के बाद दोपहिये वाहन बनाने वाली कंपनियां इसके अनुरुप गाड़ियां(BS-4 मॉडल के वाहन) बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं। इस तरह की मोटरसाइकिल में ऑन-आफ स्विच नही होगा। गाड़ी के इंजन स्टार्ट होने के साथ ही हेडलाइट जल जाएगा।

 

मौजूदा समय की बात करें तो आपको सीबी शाइन 125 के साथ हीरो पैसन प्रो आई35, यामाहा एफजेड 25, हीरो एचीवर 150, पल्सर एनएस 200, हीरो ग्लैमर 125 व डोमिनार जैसी मोटरसाइकिलों में यह फीचर दिया गया है।

ऑटो हेडलैंप ऑन में लाइट बंद करने का कोई स्विच नहीं दिया जाता यह इंजिन से कनेक्ट रहता है और जैसे ही इंजिन स्‍टार्ट होगा बाइक की लाइट अपने आप जलने लगेगी।

 

 

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.