मोटोर्राड इंडिया की 2021 BMW S 1000 R बाइक लॉन्च

मोटोर्राड इंडिया की 2021 BMW S 1000 R बाइक लॉन्च

मोटोर्राड इंडिया की 2021 BMW S 1000 R बाइक लॉन्च:आज से मार्केट में उतरी , कंपनी का दावा- यह सिर्फ 3 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ लेती है; टॉप स्पीड 250 किमी/ घंटे

 

BMW मोटोर्राड इंडिया ने आज देश में 2021 BMW S 1000 R नेकेड स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च दी है। कंपनी का दावा यह सिर्फ 3 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ लेती है। जबकि टॉप स्पीड 250 किमी/ घंटे है। इसकी कीमत 17 लाख 90 हजार रुपए एक्स-शोरूम है। 2021 S1000R बाइक को भारत में कंप्लीट बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के तौर पर लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी के सभी BMW मोटोर्राड इंडिया डीलरशिप से खरीद सकते हैं।

2021 S1000R बाइक की कीमत
S1000R बाइक तीन ट्रिम्स में मिलेगी। इसमें स्टैंडर्ड, प्रो और प्रो M स्पोर्ट शामिल हैं। कंपनी ने 2021 BMW S 1000 R बाइक के बेस स्टैंडर्ड ट्रिम की कीमत 17.90 लाख रुपए, प्रो वेरिएंट की कीमत 19.75 लाख रुपए और प्रो M स्पोर्ट की कीमत 22.50 लाख रुपए तय की है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।

डुकाटी की बाइक को टक्कर
भारतीय-स्पेक BMW S1000R मोटरसाइकिल दुनियाभर के बाजारों में बेची जाने वाली यूनिट की तरह है। भारतीय बाजार में 2021 BMW S 1000 R का मुकाबला डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 नेकेड स्पोर्ट्स बाइक (कीमत 23.19 लाख रुपए) से होगा।

2021 BMW S 1000 R के डिजाइन और फीचर
नई 2021 BMW S 1000 R अपने पिछले मॉडल के मुकाबले एक्सटीरियर में बिल्कुल नई स्टाइल दी गई है। बाइक में 6.5 इंच के TFT मल्टीफंक्शनल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है, इसमें बाइक की ड्राइविंग के दौरान फोन कॉल्स की जानकारी मिलती रहेगी। LED हेडलाइट मिलती है।

कलर ऑप्शन
2021 BMW S 1000 R कलर ऑप्शन में रेसिंग रेड नॉन-मेटालिक मिलता है। बाइक में स्टाइल स्पोर्ट ऑप्शन को हॉकी नहाइम सिल्वर मैटेलिक के साथ मिलता है। इसमें रियर फ्रेम सेक्शन और इंजन साइड कवर को मैट कॉपर मेटैलिक कंपोनेंट के साथ ग्रे एनोडाइज्ड कंपोनेंट्स शामिल किया गया है। इससे रोडस्टर के टेक्निकल हाइलाइट्स का पता चलता है। इसमें M मोटरस्पोर्ट पेंट फिनिश भी मिलता है, जो स्टाइल स्पोर्ट और M पैकेज ऑप्शन में मिलता है।

इंजन और पावर
2021 BMW S 1000 R में 999 cc का इंजन मिलता है। इनलाइन 4-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 11,000 rpm पर 165 bhp का अधिकतम पावर और 9,250 rpm पर 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं।

ड्राइविंग मोड्स
​​​​​​​इस बाइक में चार ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं। इसमें Rain (रेन), Road (रोड), Dynamic (डायनेमिक) और Dynamic Pro (डायनेमिक प्रो) शामिल हैं। इन राइडिंग मोड्स को इंजन (थ्रॉटल), इंजन ब्रेक, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, ABS और ABS प्रो जैसे परफॉर्मेंस और सेफ्टी फीचर्स के लिए बनाया गया है।

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.