कलौंजी की खेती कैसे करे

कलौंजी भाव, कलौंजी को हिंदी में क्या कहते है, कलौंजी का मतलब, करायल की खेती, करायत की खेती, अजवाइन की खेती, कलौंजी की पहचान

कलौंजी के बीजों का औषधि के रूप में प्रयोग होता है । इसके बीजों को कृमिनाशक, उत्तेजक, प्रोटोजोवा रोधी के रूप में उपयोग किया जाता है । इसके बीजों के प्रयोग से पेशाब खुलकर आती है । इसके अतिरिक्त इसे कैंसर रोधी औषधि के रूप में प्रभावी पाया गया है । इसका प्रयोग बिच्छू काटने पर भी किया जाता है ।
 
रासायनिक संगठन
इसके बीजों से सुगंधित तेल निकलता है, जिसमें निगेलोन तथा 2 मिथाइल 1-4 आइसोप्रोपिल, क्विनोन होते हैं । इसके बीजों में पामिटिक, मिरिस्टिक, स्टिएरिक, ओलेइक, लिनोलेइक तथा लिनोलेनिक नामक वसा अम्ल पाये जाते हैं । इसके अतिरिक्त इसके बीजों में बीटा सिटोस्टैराॅल भी पाया जाता है ।
 
भूमि
इसकी खेती कंकरीली व पथरीली भूमि को छोड़कर सभी प्रकार की भूमि में सरलता पूर्वक की जा सकती है । जैसे मटियार, दुमट, बलुई तथा दोमट भूमि जिसमें जीवांश की अधिकता हो । जल निकास उचित होना चाहिए ।
 
खेती की तैयारी
एक या दो उथली जुताई कर लें तथा पाटा चलाकर खेत समतल कर लें । अगेती धान की जाति जिसमें अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पानी सूख जाता हो, परन्तु नमी बनी रहे तब इसकी उतेरा बोनी की जा सकती है ।
 
बीज दर
कतारों में बोनी करने पर 8-10 किला तथा छिड़काव विधि से बोनी करने पर 16-17 किलो ग्राम प्रति हेक्टेयर बीज की आवश्यकता होती है ।
 
उन्नत जातियाँ
एन.एस. 44- यह कलौंजी की उन्नत जाति है । यह 150-160 दिन में पक कर तैयार हो जाती है । इसमें 4.5 से 5.5 क्विंटल/हेक्टेयर तक है ।
 
खाद तथा उर्वरक
कलौंजी के उत्पादन के लिए अधिक उर्वरक व खाद की आवश्यकता नहीं पड़ती है । फिर भी उचित रूप से इनका प्रयोग किया जाये तो इसकी उपज में काफी वृद्धि होती है । अनुसंधानों से ज्ञात हुआ है कि 20:30:20 किलोग्राम नत्रजन, स्फुर, पोटाश प्रति हेक्टेयर बीज बोते समय देना चाहिए ।
 
सिंचाई
कलौंजी सिंचित तथा असिंचित दोनों तरह से उगाई जाती है । भारी मिट्टी जिसमें नमी धारण करने की क्षमता अधिक होती है, इसे असिंचित फसल के रूप में उगाया जा सकता है । इसमें 2-3 सिंचाई बुवाई के क्रमशः 30, 60 व 90 दिनों बाद करना चाहिए ।
 
निंदाई-गुड़ाई
बीज अंकुरण के 20-25 दिन बाद पहली निंदाई-गुड़ाई कर देना चाहिए । आवश्यक होने पर दूसरी सिंचाई के  पश्चात् निंदाई करना चाहिए ।
 
कटाई तथा उपज
कलौंजी की फसल 120-130 दिनों में तैयार हो जाती है । जब फल पक कर पीले पड़ने लगे, तब तुरंत फसल की कटाई करें । देर करने से फल चटक जाता है एवं दानें खेत में बिखर जाते हैं । असिंचित फसल से 4-5 क्विंटल/हेक्टेयर एवं सिंचित फसल से 7-8 क्विंटल/हेक्टेयर उपज मिलती है ।
 
कीड़े तथा बीमारियाँ
पौधों में उक्टा रोग का प्रकोप देखा गया है । बीजांकुर अवस्था में रोकथाम के लिए 2 ग्राम थायरम एवं 2 ग्राम बेबस्टिन कुल 4 ग्राम प्रति किलो बीज के हिसाब से उपचारित करें ।

 

Vote: 
Average: 4 (1 vote)

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.