आइआइटी कानपुर ने भी माना राग दरबारी सुनने से तेज होता है दिमाग, दूर कर सकते रोग

दरबारी सुनने से तेज होता है दिमाग

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में महज 10 मिनट राग दरबारी सुनने पर दिमाग के न्यूरॉन्स की बढ़ी सक्रियता, एकाग्रता में हुआ इजाफा। अन्य राग-रागनियों पर भी चल रहा शोध। 

भारतीय संस्कृति में कला का विशेष स्थान रहा है। कला में संगीत का और संगीत में राग-रागनियों का। हमारे यहां संगीत को साधना का पर्याय बताया गया। साधना पहले, मनोरंजन बाद में। यही कारण है कि बुद्धि-विद्या की देवी मां सरस्वती स्वयं वीणावादिनी के रूप में प्रतिष्ठापित हैं। शिवशंकर के डमरू पर अखिल ब्रह्मड थिरकता तो कन्हैया की बंसी सुन गोपियां ही नहीं, पशु-पक्षी और पेड़-पौधे भी मगन हो उठते। हमारी इन मान्यताओं को अब विज्ञान भी मान रहा है। राग दरबारी सुनने से दिमाग तेज होता है, अब इस बात को आइआइटी कानपुर भी शोध में परिणाम सामने आने के बाद मान चुका है।

राग सुनने से बढ़ती सोचने समझने की क्षमता
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानपुर में शास्त्रीय संगीत की विभिन्न राग-रागनियों पर शोध जारी है। राग दरबारी ने चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं। मस्तिष्क की नेटवर्किंग पर राग-रागनियों से पडऩे वाले असर पर शोध किया जा रहा है। दस मिनट राग दरबारी सुनने के बाद दिमाग के न्यूरॉन्स तेजी से सक्रिय हुए और दिमाग को एकाग्र किया। इससे सोचने-समझने की क्षमता बेहतर हुई और दिमाग तेजी से निर्णय लेने की स्थिति में था। विशेषज्ञ अब कई और रागों पर काम कर रहे हैं। मस्तिष्क की संरचना में अहम घटक न्यूरॉन्स दरअसल वैद्युत कोशिकाएं हैं, जो विद्युतचुंबकीय प्रक्रिया के माध्यम से संदेश प्रवाहित करते हैं।

 

अबतक 15 छात्रों पर किया शोध
आइआइटी कानपुर के ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस (मानविकी और समाज) विभाग के प्रो. बृजभूषण, इलेक्ट्रिकल इंजीनियङ्क्षरग विभाग के प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा और शोधार्थी आशीष गुप्ता इस शोध दल में शामिल हैं। अब तक 15 छात्रों पर शोध किया गया। इन छात्रों ने पहले कभी राग दरबारी नहीं सुना था। 10 मिनट तक उन्हें राग सुनाया गया। फिर इन छात्रों का बारी-बारी से ईईजी टेस्ट हुआ।
इलेक्ट्रो-एन्सेफलो-ग्राम (ईईजी) मस्तिष्क में विद्युत गतिविधि का मूल्यांकन करता है। मस्तिष्क कोशिका विद्युत आवेगों के माध्यम से एक दूसरे के साथ संवाद करती हैं। इस गतिविधि को ईईजी द्वारा रिकॉर्ड कर लिया जाता है। राग सुनने से पहले छात्रों के न्यूरॉन्स की जांच की गई। फिर 10 मिनट तक राग सुनाया गया। उस दौरान भी न्यूरॉन्स की जांच जारी रखी गई और राग समाप्त होने के बाद भी जांच की गई। तीनों जांच में नतीजे चौंकाने वाले आए।
महज 100 सेकेंड में न्यूरॉन्स की सक्रियता पहुंची चरम पर
तीन चरणों में आई रिपोर्ट की ग्राफिकल मैपिंग की गई। राग सुनने के दौरान महज 100 सेकेंड में न्यूरॉन्स की सक्रियता चरम पर पहुंच गई थी। यह स्थिति राग सुनने तक (दस मिनट) बनी रही। उसके कुछ देर बाद न्यूरॉन्स पहले जैसे हो गए। प्रो. बेहरा बताते हैं कि न्यूरॉन्स के बीच न्यूरल फायङ्क्षरग होती है। जब एक न्यूरॉन दूसरे को करंट सप्लाई करता है, तो उसे न्यूरल फायङ्क्षरग कहते हैं। यही न्यूरॉन्स की सक्रियता को भी दर्शाता है। थोड़ी देर ही राग को सुनने पर यह गतिविध चरम पर जा पहुंची। इंटेलीजेंस स्तर बताने वाले न्यूरॉन्स की मैपिंग हुई, परिणाम शानदार रहे। राग सुनने के बाद श्रोता ने काफी बेहतर महसूस किया।

 

 

 

विदेश में भी हुए शोध, दूर कर रहे रोग
जर्नल ऑफ हेल्थ साइकोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, भारतीय शास्त्रीय संगीत में राग दिन में एक विशेष समय से संबंधित होते हैं और उस समय या गाए जाने पर वे सबसे अच्छा असर दिखाते हैं। मूल राग के नियंत्रण में मौजूद तत्व शरीर में 100 से अधिक नसों और उनके आरोही (आरोह) और अवरोही (अवरो) नोट्स मूड और गतिशीलता को नियंत्रित करते हैं।
हाई ब्लडप्रेशर : राग तोड़ी, अहीर भैरव, राग बागेश्री, मालकौंस, तोड़ी, पूरिया, अहीर भैरव, जयजयंती, राग मालकौंस फायदेमंद हो सकते हैं।
चिंता, हाईपरटेंशन : राग काफी, राग दरबारी, राग शिव रंजनी, राग खमाज, राग आसावरी।
क्रोध पर नियंत्रण के लिए : राग सहाना अति उपयोगी है। राग दरबारी को अगर देर रात को सुना जाए तो तनाव कम करने में मदद मिलती है। दोपहर में राग भीमपलासी सुना जा सकता है।
पेट संबंधी रोगों के लिए : राग पूरिया धनाश्री और राग दीपक को अम्लता के लिए, राग जौनपुरी और गुनकली को कब्ज के लिए, मालकौंस को गैस के लिए सुना जा सकता है।
हृदय रोग : सारंग वर्ग के राग, कल्याणी और चारुकेसी।
सिरदर्द : राग आसावरी, पूरवी और राग तोड़ी।
डायबिटीज : राग बागेश्री और राग जयजयंती रक्त शर्करा को नियंत्रित कर सकते हैं।
आम तौर पर लोगों में सही तरीके से नहीं होती न्यूरल फायरिंग
विशेषज्ञों के मुताबिक, आम तौर पर लोगों में न्यूरल फायरिंग सही तरीके से नहीं होती है। दिमाग के फ्रंटल एरिया (आगे का हिस्सा) के न्यूरॉन्स पैरेटल (मध्य भाग का हिस्सा) हिस्से के न्यूरॉन्स तक ही जा पाते हैं, पीछे के हिस्से तक नहीं। यदि ये पीछे तक भी जाएं तो इससे सोचने, समझने की क्षमता काफी बढ़ जाती है। राग दरबारी पर हुए हमारे शोध ने यह साबित किया है। आइआइटी के एचएसएस विभाग के प्रोफेसर बृजभूषण ने कहा कि राग दरबारी पर अनोखे तरह का शोध हुआ है। इसे सुनने के बाद एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता, सोचने-समझने की क्षमता बढ़ जाती है। यह शोध नेचर जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

 

 

 

 

 

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.

अडाना | अभोगी कान्ह्डा | अल्हैया बिलावल | अल्हैयाबिलावल | अहीर भैरव | अहीरभैरव | आनंदभैरव | आसावरो | ककुभ | कलावती | काफ़ी | काफी | कामोद | कालिंगड़ा जोगिया | कीरवाणी | केदार | कोमल-रिषभ आसावरी | कौशिक कान्हड़ा | कौशिक ध्वनी (भिन्न-षड्ज) | कौसी  | कान्ह्डा | खंबावती | खमाज | खम्बावती | गारा | गुणकली | गुर्जरी तोडी | गोपिका बसन्त | गोरख कल्याण | गौड मल्हार | गौड सारंग | गौड़मल्लार | गौड़सारंग | गौरी | गौरी (भैरव अंग) |चन्द्रकान्त | चन्द्रकौन्स | चारुकेशी | छाया-नट | छायानट | जयजयवन्ती | जयतकल्याण | जलधर  | केदार | जेजैवंती | जेतश्री | जैत | जैनपुरी | जोग | जोगकौंस | जोगिया | जोगेश्वरी | जौनपुरी | झिंझोटी | टंकी | तिलंग | तिलंग बहार | तिलककामोद | तोडी | त्रिवेणी | दरबारी कान्हड़ा | दरबारी कान्हडा | दीपक | दुर्गा | दुर्गा द्वितीय | देव गन्धार | देवगंधार | देवगिरि बिलावल | देवगिरी | देवर्गाधार | देवश्री | देवसाख | देश | देशकार | देस | देसी | धनाश्री | धानी | नंद | नट भैरव | नट राग | नटबिलावल | नायकी कान्ह्डा | नायकी द्वितीय | नायकीकान्हड़ा | नारायणी | पंचम | पंचम जोगेश्वरी | पटदीप | पटदीपकी | पटमंजरी | परज | परमेश्वरी | पहाड़ी | पीलू | पूरिया | पूरिया कल्याण | पूरिया धनाश्री | पूर्याधनाश्री | पूर्वी | प्रभात | बंगालभैरव | बड़हंससारंग | बसन्त | बसन्त मुखारी | बहार | बागेश्री | बागेश्वरी | बिलावल शुद्ध | बिलासखानी तोडी | बिहाग | बैरागी | बैरागी तोडी | भंखार | भटियार | भीम | भीमपलासी | भूपाल तोडी | भूपाली | भैरव | भैरवी | मधमाद सारंग | मधुकौंस | मधुवन्ती | मध्यमादि सारंग | मलुहा | मल्हार | मांड | मारवा | मारू बिहाग | मालकौंस | मालकौन्स | मालगुंजी | मालश्री | मालीगौरा | मियाँ की मल्लार | मियाँ की सारंग | मुलतानी | मेघ | मेघ मल्हार | मेघरंजनी | मोहनकौन्स | यमन | यमनी | रागेश्री | रागेश्वरी | रामकली | रामदासी मल्हार | लंका-दहन सारंग | लच्छासाख |ललिट | ललित | वराटी | वसंत | वाचस्पती | विभाग | विभास | विलासखानी तोड़ी | विहाग | वृन्दावनी सारंग | शंकरा | शहाना | शहाना कान्ह्डा | शिवभैरव | शिवरंजनी | शुक्लबिलावल | शुद्ध कल्याण | शुद्ध मल्लार | शुद्ध सारंग | शोभावरी | श्याम | श्याम कल्याण | श्री | श्रीराग | षट्राग | सरपर्दा | सरस्वती | सरस्वती केदार | साजगिरी | सामंतसारंग | सारंग (बृंदावनी सारंग) | सिंदूरा | सिंधुभैरवी | सिन्धुरा | सुघराई | सुन्दरकली | सुन्दरकौन्स | सूरदासी मल्हार | सूरमल्लार | सूहा | सैंधवी | सोरठ | सोहनी | सौराष्ट्रटंक | हंसकंकणी | हंसकिंकिणी | हंसध्वनी | हमीर | हरिकौन्स | हामीर | हिंदोल | हिन्डोल | हेमंत |हेमकल्याण | हेमश्री |