व्हाट्सएप ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग फीचर

व्हाट्सएप ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग फीचर

मेसेजिंग और ऑडियो कॉलिंग ऐप वॉट्सऐप अब विडियो कॉलिंग ऐप बन गया है। आज से भारत में आप वॉट्सऐप से विडियो कॉलिंग कर पाएंगे। ठीक उसी तरह, जिस तरह से फेसटाइमिंग और Skype में यह फीचर मौजूद है। व्हाट्सएप पर भी अब स्काइप और गूगल डुओ की तरह वीडियो कॉलिंग का उपयोग किया जा सकता है। व्हाट्सएप ने अपना वीडियो कॉलिंग फीचर लॉन्च कर दिया है जो कि एंडरॉयड, आईओएस और विंडोज फोन के लिए उपलब्ध है।

काफी समय से चर्चा थी कि व्हाट्सएप जल्द ही वीडियो कॉलिंग फीचर को पेश कर सकता है। वहीं आखिरकार व्हाट्सएप ने इस सर्विस को लॉन्च कर दिया है। यानि अब व्हाट्सएप उपभोक्ता भी स्काइप, गूगल डुओ और एप्पल के फेसटाइम फीचर की तरह वीडियो कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। यह फीचर कुछ समय से बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध था किंतु आज कंपनी ने वीडियो कॉलिंग फीचर का रोलआउट व्हाट्सएप उपभोक्ताओं के लिए एंडरॉयड, आईओएस और विंडोज फोन प्लेटफॉर्म पर शुरू कर दिया है।

व्हाट्सएप उपभोक्ता भी वीडियो कॉलिंग का उपयोग कर सकते हैं जिसके लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी। इससे पहले व्हाट्सएप ने इस फीचर को बीटा एप के माध्यम से टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया था। वहीं रोल आउट के बाद भी इसे उपयोग करने का तरीका बिल्कुल बीटा वर्जन के ही समान रहेगा। इसमें कनवर्शेन विंडो में दाईं ओर एक बटन स्थित होगा। जिस पर क्लिक करने पर आपको दो आॅप्शन वॉयस कॉल और वीडियो कॉल मिलेंगे। इनमें से वीडियो कॉल पर क्लिक करने के बाद आप अपने कॉन्टेक्ट से उस नंबर का चयन करें जिसे आपको कॉल करनी है और उसके बाद वीडियो कॉलिंग शुरू होगी। इसमें आप वीडियो कॉलिंग के दौरान कॉल करने वाले व्यक्ति को फुल स्क्रीन पर देख सकते हैं। वहीं स्क्रीन पर नीचे की ओर एंड बटन, म्यूट और स्विचिंग कैमरा आॅप्शन उपलब्ध होंगे। कॉल ​लॉग विंडो एंडरॉयड, आईओएस और विंडोज फोन पर अलग-अलग तरह की हो सकती हैं।

नए वीडियो कॉलिंग फीचर की सबसे बड़ी खासियत है कि व्हाट्सएप कॉलिंग फीचर का उपयोग करने के लिए जरूरी नहीं कि आपके मंहगा स्मार्टफोन हो। बल्कि इसका उपयोग देश में किसी भी बेहतर सेलुलर नेटवर्क पर किया जा सकता है। यदि व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग फीचर की तुलना गुगल डुओ से करें तो गूगल का यह वीडियो एप नेटवर्क पर बेहतर कार्य करता है और इसमें उपयोग के दौरान उपभोक्ताओं को कॉल बाधित यानि इंटरप्टेड की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता और न ही इसमें वीडियो रेजल्यूशन में किसी प्रकार की समस्या होती। यह एप्लिकेशन सेलुलर नेटवर्क और वाईफाई दोनों पर आसानी से कार्य करता है। 

हालांकि वीडियो कॉलिंग फीचर कोई नया फीचर नहीं है किंतु व्हाट्सएप पर इस फीचर का आना उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतर सुविधा कही जा सकती है। व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग बाजार में वीडियो कॉलिंग सर्विस के लिए ​प्रतियोगी हो सकती है। इनमें एप्पल की फेसटाइम सर्विस, स्काइप और हाल ही लॉन्च हुआ गूगल डुओ एप शामिल हैं। व्हाट्सएप के ​मासिक एक्टिव उपभोक्ताओं की संख्या 1.1 बिलियन है। ऐसे में यह अन्य एप्लिकेशन को बड़ी टक्कर दे सकता है। व्हाट्सएप उपभोक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय है और यह इसके लिए बड़ा फायदा हो सकता है। व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग फीचर में आप व्हाट्सएप पर मौजूद अपने किसी भी कॉन्टेक्ट को आसानी से वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं इसके लिए बहुत अधिक डाटा खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं है। व्हाट्सएप पर 100 मिलियन से अधिक कॉल हर दिन की जाती है।

गौरतलब है कि हाल ही में व्हाट्सएप ने कुछ और फीचर्स को भी पेश किया है। जिनमें सिक्योरिटी के लिए पेश किया गया फीचर एंड टू एंड इनक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा जल्द ही टू फैक्टर आॅथेंटिकेशन को भी पेश किया जाएगा। वहीं अन्य फीचर के तौर पर डूडल, जीआईएफ सपोर्ट, ग्रुप चैट टैंगिंग और स्टेटस टैब आदि शामिल है। 

Vote: 
No votes yet

जवाब विशेषज्ञ से लें

Dr. Popat Sonawane - Orthopaedic Surgeon, ghodnadi-shirur

  • सेक्स कैसे करें
  • सेक्स टाइम कैसे बढ़ाएं
  • लिंग का साइज कैसे बढ़ाएं
  • लिंग को बड़ा लम्बा और मोटा करने के घरेलू उपाय
  • सेक्स की फीलिंग को कैसे बढ़ाए
  • ओरल सेक्स कैसे करें

इस प्रकार सवालों का जवाब विशेषज्ञ से लें

सलाह शुल्क ₹500 है जिसमें आप हर सप्ताह व्हाट्सएप पर बात करके अपनी समस्या को व्यवस्थित तरीके से हल कर सकते हैं

A/c Name: Pradeep Kumar
A/c No: 5547297104
IFSC : kkbk0005321
Bank: Kotak Mahindra Bank

 
1 Start 2 Complete
Files must be less than 2 MB.
Allowed file types: gif jpg jpeg png bmp tif pict txt rtf pdf doc docx.